एक्सप्लोरर

Kaam Ki Baat: घर पर है पालतू जानवर तो जरूर कराएं Pet Insurance, होंगे कई फायदे

Pet Care Market: बीते एक दशक में भारतीयों के बीच पालतू जानवरों को लेकर जितनी तेजी से संवेदनशीलता (Pet Parents) का स्तर बढ़ा है, उतनी ही तेजी से पालतू जानवरों से जुड़े बाजार का भी विस्तार हुआ है.

Pet Insurance in India: इंस्टाग्राम (Instagram) पर कई सेलिब्रिटीज अपने पालतू जानवरों (Pet Videos) के साथ रील्स, फोटोज और वीडियोज पोस्ट करते हैं. इसे उनका असर कहें या भारतीयों के बीच जानवरों को लेकर बढ़ी संवेदनशीलता (Pet Owner to Pet Parents), मगर नतीजा यह है कि आज कई घरों में एक से ज्यादा पालतू जानवर नजर आते हैं. पहले कुछ ही घरों में पालतू जानवर होते थे, वो भी केवल एक. लेकिन आज अधिकतर घरों में पेट्स नजर आते हैं. कई लोग या कई कपल्स तो दो-तीन जानवरों को घर में रख कर पाल रहे हैं .  

बढ़ा है पेट केयर मार्केट का दायरा

बाजार में आज पालतू जानवरों की खाने-पीने की ब्रांडेड चीजों से लेकर शैंपू, साबुन और डिजाइनर कपड़े, जूते भी मौजूद है. लोग भी दिल खोलकर इन सब पर खर्च कर रहे हैं. यही वजह है कि भारत में पेट पार्क, पेट शो, पेट स्टफ जैसे कई थीम आधारित दुकानों से बाजार सजा है.

पालतू जानवरों का बीमा भी हो रहा लोकप्रिय

भारत में पहले गाय, भैंस, बकरियों का बीमा (Cattle and Livestock Insurance) ही गंभीरता से लिया जाता था क्योंकि ये आय का जरीया होते हैं. मगर इन दिनों जिस तरह पालतू जानवरों पर सालाना कम से कम 70-80 हजार का खर्च आ रहा है, ऐसे में लोग अपने जानवरों का बीमा करना उचित समझ रहे हैं.

पालतू जानवरों का बीमा कराने के लाभ

प्रदूषण और केमिकल एक्सपोजर की वजह से केवल आम इंसान ही नहीं बल्कि जानवरों का जीवन भी प्रभावित हो रहा है. सबसे अहम बात यह है कि अब लोग पालतू जानवरों को घर के सदस्य जैसा मानते हैं और उनकी हर जरूरत का ख्याल रखते हैं. इसलिए जब भी किसी उन्हें कोई बीमारी होती है या उनका एक्सिडेंट होता है, लोग इलाज कराने से पीछे नहीं हटते. अगर आप भी इन्हीं जागरुक और संवेदनशील लोगों में से एक हैं तो जानें पेट इंश्योरेंस के फायदे-

  • बेहतर हेल्थकेयर (Pet Healthcare): पेट इंश्योरेंस में कई तरह की ट्रीटमेंट- डेंटल, पैरासाइट जनित, कैटरैक्ट, फ्रैक्चर, प्रेग्नेंसी, आदि कवर होते हैं.
  • पैसे की बचत (Medical Expense): अक्सर ऐसी खबरें आती हैं कि किसी कुत्ते ने सड़क किनारे पड़े प्लास्टिक बॉटल को निगल लिया या एक्सिडेंट में जख्मी हो गया. ऐसी परिस्थिति में आपको अपने पालतू जानवर के इलाज के लिए पैसे जुटाने या सेविंग्स तोड़ने की नौबत नहीं आएगी.
  • अतिरिक्त कवरेज (Insurance Riders): कई कंपनियों की पॉलिसी में केवल इलाज या एक्सिटडेंट ही नहीं बल्कि उनके चोरी होने या गुम हो जाने यहां तक कि उनके विदेशी ट्रिप को भी कवर करती हैं. अगर आपके पालतू जानवर ने किसी अन्य को नुकसान पहुंचाया तो उस परिस्थिति में होने वाले खर्चों को भी पेट इंश्योरेंस भी शामिल किया जाता है.

 यह भी पढ़ें-

Aadhaar Voter ID Link: 1 अगस्त से चुनाव आयोग शुरू कर रहा आधार और वोटर आईडी कार्ड को लिंक करने का अभियान! जानें इसका आसान प्रोसेस

e-Sign Tips: मोबाइल के जरिए करना है पीडीएफ पर e-Sign, फॉलो करें यह आसान ट्रिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget