एक्सप्लोरर

Aadhaar Card Update: एक आधार कार्ड से कितने नंबर ले सकते हैं? जानें आपके आधार से कौन-कौनसे नंबर लिंक हैं

एक आधार से कितने सिम कार्ड खरीदे जा सकते हैं या फिर हमारे आधार कार्ड से कौन-कौनसे मोबाइल नंबर लिंक हैं, अगर आपको भी इनका पता लगाना है तो आज हम आपको इन दोनों के बारे में बता रहे हैं.

अक्सर हमारा मोबाइल फोन कहीं चोरी हो जाता है या फिर कहीं गुम हो जाता है. ऐसे में हमें नए सिम कार्ड की जरूरत होती है. जहां पहले नई सिम खरीदने के लिए एक लंबे प्रोसेस से गुजरना होता था और इसे एक्टिवेट होने में भी तीन से चार दिन लगते थे. वहीं अब सिर्फ आधार कार्ड की मदद से ही नया सिम कार्ड खरीदा जा सकता है और खास बात ये है कि ये हाथों हाथ एक्टिवेट भी हो जाता है. क्या आप जानते हैं कि एक आधार कार्ड से कितने सिम कार्ड खरीद सकते हैं. आपके इस सवाल के जवाब हम आपको आज देंगे. 

एक आधार कार्ड से इतने सिम ले सकते हैं 
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) के मुताबिक एक आधार कार्ड से 18 सिम कार्ड खरीदे जा सकते हैं. इससे पहले ट्राई के नियम के मुताबिक एक आधार कार्ड से नौ सिम कार्ड खरीदे जा सकते थे, जिसे बढ़ाकर दोगुनी यानी 18 कर दिया गया है. ये संख्या उन लोगों को जरूरुतों को देखते हुए बढ़ाई गई है जिन्हें व्यवसाय या फिर दूसरे जरूरी कामों के लिए ज्यादा सिम कार्ड की जरूरत पड़ती है. 

आधार नंबर पर कितने नंबर लिंक हैं ऐसे लगाएं पता
आधार कार्ड से कितने नंबर लिंक हैं ये पता लगाने के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए.
ये पता लगाने के लिए आधार की वेबसाइट UIDAI पर जाएं.
इसके बाद होम पर पेज पर Get Aadhaar पर क्लिक करें.
इतना करने के बाद Download Aadhaar पर क्लिक करें.
अब यहां View More ऑप्शन पर करना होगा.
यहां Aadhaar Online Service पर जाकर Aadhaar Authentication History पर जाएं.
अब यहां Where can a resident chech/ Aadhaar Authentication History पर जाकर दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
यहां नया इंटरफेस खुलेगा. अब यहां अपना आधार नंबर डालें और कैप्चा एंटर करके सेंड OTP पर क्लिक करें.
अब यहां Authentication  Type पर All को सलेक्ट करें. 
अब आपको कब से कब तक देखना है डेट डाल सकते हैं.
अब यहां आपको कितने रिकॉर्ड देखने हैं एंटर करें. अब यहां ओटीपी डालकर वेरिफाई ओटीपी पर क्लिक करें.
इतना करने के बाद आपके सामने नया इंटरफेस खुलेगा.  
यहां से आप अपनी डिटेल्स हासिल कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें

बनाना चाहते हैं नया आधार कार्ड, इस तरह कर सकते हैं अप्लाई

अगर गुम हो गया है ड्राइविंग लाइसेंस तो परेशान न हों, जानिए- कैसे दोबारा कर सकते हैं हासिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget