News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

Agni 4 Successfully Tested: इंटरमीडिएट रेंज बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, 4000 किलोमीटर है रेंज

देश की स्ट्रेटेजिक फोर्स कमांड (एसएफसी) ने आज ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम आईलैंड से इंटरमीडिएट रेंज बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि-4 (Ballistic Missile Agni 4) का सफल परीक्षण किया.

Share:

Ballistic Missile Agni 4 Successfully Tested: परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अग्नि-4 मिसाइल (Missile Agni 4) का स्ट्रेटेजिक फोर्स कमांड (एसएफसी) ने सोमवार को सफल परीक्षण किया. इंटरमीडिएट रेंज बैलेस्टिक मिसाइल (Intermediate Range Ballistic Missile) का ये टेस्ट ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया.

रक्षा मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान जारी करते हुए कहा कि अग्नि-4 का सफल परीक्षण भारत की 'क्रेडिएबल मिनिमम डिटरेंस' यानि   विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोधक क्षमता नीति की पुष्टि करता है. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, अग्नि-4 का परीक्षण शाम 7.30 बजे किया गया. ये एक रुटीन ट्रेनिंग टेस्ट था जिसे एसएफसी के तत्वाधान में किया गया. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस लॉन्च से अग्नि मिसाइल के ऑपरेशन्ल पैरामीटर के साथ-साथ मिसाइल सिस्टम की विश्वसनीयता भी दर्शाती है.

अग्नि-4 अग्नि-सीरिज की चौथी श्रेणी की मिसाइल है जिसे डीआरडीओ (DRDO) ने तैयार किया है और जिसकी रेंज करीब 4000 किलोमीटर है. ये मिसाइल एसएफसी के आयुध-स्टोर का हिस्सा है. एसएफसी देश की टाई-सर्विस यानि थलसेना, वायुसेना और नौसेना की साझा कमान है जो सीधे पीएमओ यानि प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अधीन है. एसएफसी की जिम्मेदारी देश के परमाणु हथियार और दूसरे स्ट्रेटेजिक यानि सामरिक-महत्व के हथियारों की देखभाल शामिल है.

Elon Musk's Warning: क्या एलन मस्क तोड़ देंगे ट्विटर से डील? दी ये बड़ी चेतावनी

Published at : 06 Jun 2022 08:38 PM (IST) Tags: ballistic missile missile Agni 4
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

ओडिशा की युवती को गिटार सिखने के दौरान अमेरिकी युवक से हुआ प्यार, सरहद पार की दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी

ओडिशा की युवती को गिटार सिखने के दौरान अमेरिकी युवक से हुआ प्यार, सरहद पार की दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी

थर्मल स्कैनिंग-बैरियर्स और सर्विलांस, इबोला वायरस के कहर से हड़कंप, दिल्ली एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई निगरानी

थर्मल स्कैनिंग-बैरियर्स और सर्विलांस, इबोला वायरस के कहर से हड़कंप, दिल्ली एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई निगरानी

कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके का इंस्टाग्राम हैक, कहा- बैकअप अकाउंट भी उड़ा दिया

कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके का इंस्टाग्राम हैक, कहा- बैकअप अकाउंट भी उड़ा दिया

कांग्रेस से अलग होकर नए गठबंधन में जा सकती है डीएमके, बीजेपी की उम्मीदें जागीं

कांग्रेस से अलग होकर नए गठबंधन में जा सकती है डीएमके, बीजेपी की उम्मीदें जागीं

भारत की मेजबानी में 'QUAD' की बड़ी बैठक; पश्चिम एशिया संकट पर वैश्विक दिग्गज नेताओं का मंथन

भारत की मेजबानी में 'QUAD' की बड़ी बैठक;  पश्चिम एशिया संकट पर वैश्विक दिग्गज नेताओं का मंथन

टॉप स्टोरीज

IPL में बिहार की टीम भी आएगी? मुख्यमंत्री ने बीच सीजन दिया ऐसा बयान, मच गई हलचल

IPL में बिहार की टीम भी आएगी? मुख्यमंत्री ने बीच सीजन दिया ऐसा बयान, मच गई हलचल

4 मिनट 46 सेकंड का वो गाना, जिसे लेकर कंफ्यूज थे मेकर्स! 19 साल पहले ऐसे हुआ था तैयार

4 मिनट 46 सेकंड का वो गाना, जिसे लेकर कंफ्यूज थे मेकर्स! 19 साल पहले ऐसे हुआ था तैयार

Iran US War: कुछ घंटों में यूएस-ईरान ड्राफ्ट डील का ऐलान, कतर से जा रही टीम, मुनीर पहुंच रहे तेहरान

Iran US War: कुछ घंटों में यूएस-ईरान ड्राफ्ट डील का ऐलान, कतर से जा रही टीम, मुनीर पहुंच रहे तेहरान

पाकिस्तान से बातचीत वाले होसबोले के बयान पर RSS से जुड़े संगठन ने कहा, 'अगर हम उन्हें...'

पाकिस्तान से बातचीत वाले होसबोले के बयान पर RSS से जुड़े संगठन ने कहा, 'अगर हम उन्हें...'