एक्सप्लोरर

पुलवामा एनकाउंटर में शहीद मेजर विभूति शंकर समेत 5 जवानों को दी गई अंतिम विदाई

pulwama encounter: Five security personnel die in 17-hour-long encounter पुलवामा एनकाउंटर में शहीद मेजर विभूति शंकर समेत 5 जवानों को दी गई अंतिम विदाई

Background

जम्मू: पुलवामा के पिंगलाना में आतंकियों के खिलाफ कल 18 घंटे ऑपरेशन चला. इसमें सेना के चार जवान और जम्मू कश्मीर पुलिस के एक हेड कांस्टेबल शहीद हो गए हैं.  ऑपरेशन में सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया. मेजर विभूति शंकर समेत पांचों शहीद जवानों को आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी जाएगी.

मेरठ के जांबाज अजय कुमार भी शहीद

पुलवामा मुठभेड़ में मेरठ के जांबाज अजय कुमार भी शहीद हो गए. उनके घर मातम पसरा हुआ है. अजय के परिजनों ने बताया कि अजय 31 जनवरी को एक महीने की छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौटे थे. उनसे फोन पर बात हुई थी. परिजनों ने बताया है कि शहादत से पहले अजय ने पत्नी से फोन पर बात की थी और स्पेशल ऑपरेशन पर जाने की बात बताई थी.

मुठभेड़ में रेवाड़ी के जवान हरि सिंह भी शहीद

पुलवामा मुठभेड़ में रेवाड़ी के जवान हरि सिंह भी शहीद हुए हैं. शहादत की खबर के बाद गांव वाले परिवार को सांत्वना देने पहुंचे. हरि सिंह की शहादत के बाद रेवाड़ी के राजगढ़ गांव के लोगों में गुस्सा है. पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है. शहीद कांस्टेबल श्यो राम का पार्थिव शरीर भी उनके घर पहुंचाया गया है.

बता दें कि शहीदों के पार्थिव शरीरों को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव लाया गया है. जहां उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दुख की इस घड़ी में सेना शहीदों के शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है और उनकी प्रतिष्ठा और कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध है.

मुठभेड़ में नौ सुरक्षाकर्मी भी घायल

वहीं, अधिकारियों ने बताया कि पुलवामा के पिंगलान क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ में कम से कम नौ सुरक्षाकर्मी घायल हो गए जिसमें एक ब्रिगेड कमांडर, लेफ्टिनेंट कर्नल और एक पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) शामिल हैं. यह मुठभेड़ स्थल उस जगह से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित है जहां गत 14 फरवरी को जैश-ए-मोहम्मद के एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से भरा अपना वाहन सीआरपीएफ की बस से टकरा दिया था. उस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे.

सेना के वीर जवानों ने इन तीन आंतकियों को किया ढेर

इस मुठभेड़ में मारे गए जैश आतंकवादियों में 14 फरवरी को सीआरपीएफ काफिले पर हुए आत्मघाती हमले से जुड़ा एक आतंकवादी शामिल है जो इस आतंकी समूह का पाकिस्तानी कमांडर था.  मारे एक आतंकी की पहचान पुलवामा कार अटैक के मास्टरमाइंड कामरान गाजी के रूप में हुई है. दूसरा आतंकी हिलाल अहमद स्थानीय नागरिक था, जो जैश से जुड़ा हुआ था. वहीं तीसरे आतंकी की पहचान रशीद गाजी के रूप में हुई है.

यह भी पढ़ें-

 

महाराष्ट्र: बीजेपी 25 और शिवसेना 23 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, अमित शाह बोले- उद्धव ठाकरे से मनमुटाव खत्म

 

पाकिस्तान को सबक सिखाने का सरकार का 360 डिग्री प्लान, 'कुछ बड़ा' होने वाला है

 

बस एक ही थप्पड़ में औंधे मुंह जा गिरा था पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड मसूद अजहर

 

सिद्धू के बयान पर बोली कांग्रेस- किसी को देश की भावना के खिलाफ जाकर बोलने का अधिकार नहीं

 

10:45 AM (IST)  •  19 Feb 2019

पुलवामा हमले के बाद सेना और सीआरपीएफ की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, सीआरपीएफ के आईजी लेफ्टिनेंट जनरल कंवलजीत सिंह ढिल्लों ने सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा है कि हमने 100 घंटों के अंदर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों को मार गिराया है. पुलवामा मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे.
10:45 AM (IST)  •  19 Feb 2019

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
Embed widget