एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़India Newsतस्वीरें: BJP ने 1 साल में खो दिए 5 रत्न, पहले अटल, फिर अनंत-पर्रिकर, बाद में सुषमा और अब जेटली ने छोड़ा साथ
तस्वीरें: BJP ने 1 साल में खो दिए 5 रत्न, पहले अटल, फिर अनंत-पर्रिकर, बाद में सुषमा और अब जेटली ने छोड़ा साथ
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 25 Aug 2019 01:31 PM (IST)
1/11

अगस्त के महीने ने बीजेपी को बड़े दुख दिए. बीजेपी की नींव रखने वाले तीन बड़े नेताओं अटल बिहारी वाजपेयी, सुषमा स्वराज और अरुण जेटली अगस्त के महीने में दुनिया से चले गए. अटल जी का निधन पिछले साल हुआ था, लेकिन वो महीना भी अगस्त का ही था. इसके बाद संसदीय कार्यमंत्री अंनत कुमार और फिर पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन हुआ. वहीं, इस साल के अगस्त में सुषमा स्वराज और अब अरुण जेटली चले गए. देखें तस्वीरें
2/11

जेटली का अंतिम संस्कार आज दोपहर दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया जाएगा. इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बीजेपी मुख्यालय पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, जहां राजनीतिक दलों के नेता और पार्टी कार्यकर्ता उन्हें अंतिम विदाई देंगे.
3/11

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन शनिवार दोपहर 12 बजकर सात मिनट पर एम्स में हो गया. उनका कुछ सप्ताह से अस्पताल में इलाज चल रहा था. वह नौ अगस्त को एम्स में भर्ती हुए थे.
4/11

सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका.
5/11

अनंत कुमार अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भी मंत्री रहे थे. उन्हें सिविल एविशन विभाग की जिम्मेदारी मिली थी. बाद में वे टूरिज्म, स्पोर्ट्स, कल्चर, शहरी विकास मंत्री भी बने.
6/11

चार बार के मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षा मंत्री पर्रिकर फरवरी 2018 से ही अग्नाशय संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे.
7/11

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनंत कुमार का निधन पिछले साल 12 नवंबर को हुआ था. 59 साल के अनंत कुमार मोदी सरकार में संसदीय कार्यमंत्री थे. वे कर्नाटक के बेंगलुरु साउथ से लगातार छह बार सांसद रहे.
8/11

पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन 63 साल की उम्र में इसी साल 17 मार्च को हुआ था.
9/11

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का निधन लंबी बीमारी के बाद पिछले साल 16 अगस्त को हुआ था. अटल जी की उम्र 94 साल थी.
10/11

अटल बिहारी वाजपेयी पहली बार 1996 में प्रधानमंत्री बने थे लेकिन मात्र 13 दिनों में उनकी सरकार गिर गई थी. 1998 में वाजपेयी दोबारा प्रधानमंत्री बने, वह कार्यकाल पूरा नहीं कर सके. 1999 में प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने पांच साल का कार्यकाल पूरा किया. उन्हें 2014 में देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया.
11/11

राजनीति की दिग्गज नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन इसी महीने की 7 तारीख को हुआ था.
Published at : 25 Aug 2019 09:37 AM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
विश्व
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
महाराष्ट्र
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
इंडिया
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
क्रिकेट
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
























