एक्सप्लोरर

PM मोदी ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार विजेताओं की मुलाकात

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक आवास 7 रेस कोर्स रोड पर राष्ट्रीय खेल पुरस्कार विजेताओं की मेजबानी की जिसमें रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधू और कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक भी शामिल रही. प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय खेल दिवस की पूर्व संध्या पर खिलाड़ियों को बधाई दी. बैडमिंटन खिलाड़ी सिंधू और पहलवान साक्षी के अलावा दिग्गज निशानेबाज जीतू राय और जिम्नास्ट दीपा करमाकर भी इस दौरान उपस्थित थे. इन सभी चार खिलाड़ियों को कल यहां राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित करेंगे. सिंधू ने महिला एकल में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा था जबकि साक्षी ने रियो खेलों महिला 58 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में कांस्य पदक जीता था. पहली बार ओलंपिक में हिस्सा लेते हुए जिम्नास्ट दीपा कलात्मक जिम्नास्टिक में चौथे स्थान पर रही थी जबकि जीतू ने पिछले दो साल में आधे दर्जन से अधिक पदक जीते हैं. सिंधू ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद कहा, ‘‘मैंने उन्हें अपना पदक दिखाया और वह काफी खुश थे. उन्होंने मुझे बधाई दी और कहा कि मैंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और देश को गौरवांवित किया. उनसे बात करना सुखद रहा और मैं काफी खुश हूं.’’ साक्षी से जब यह पूछा गया कि प्रधानमंत्री ने उनसे क्या कहा तो उन्होंने बताया, ‘‘प्रधानमंत्री ने मुझसे कहा कि ‘मारना मत मुझे’ और मैंने उनसे कहा कि पहलवान मैट पर काफी आक्रामक होते हैं लेकिन इससे बाहर उनका दिल काफी कोमल होता है.’’ ‘रियो 2016’ पैंडेंट के साथ घूम रही 23 साल की साक्षी ने कहा कि यह उन्हें हैदराबाद में गोपीचंद की बहन ने दिया. इस मौके पर मौजूद खेल मंत्री विजय गोयल ने कहा, ‘‘सभी खेल रत्न, अजरुन पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, तेनजिंग नोर्गे पुरस्कार विजेताओं ने आज प्रधानमंत्री से मुलाकात की और इसमें रियो के दो पदक विजेता पीवी सिंधू और साक्षी मलिक भी शामिल थे.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget