एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़India Newsकश्मीर: घाटी में चारों तरफ बिछी सफेद चादर, करगिल में -15 डिग्री पर डटे हैं जवान
कश्मीर: घाटी में चारों तरफ बिछी सफेद चादर, करगिल में -15 डिग्री पर डटे हैं जवान
Written By : एबीपी न्यूज, वेब डेस्क | Updated at : 05 Jan 2019 02:33 PM (IST)
1/10

बर्फबारी के कारण कश्मीर में आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. हवाई और सड़क परिवहन संपर्क के कटने से लोगों को कहीं आने-जाने में दिक्ततों का सामना करना पड़ रहा है.
2/10

जम्मू शहर में रात का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री, कटरा में 6.4 डिग्री, बटोटे में शून्य से 1.3 डिग्री नीचे, बनिहाल में 0.3 डिग्री और भदरवाह में शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ.
3/10

श्रीनगर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 1.3 डिग्री नीचे, पहलागम में शून्य से 2.8 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 7.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ. लेह में तापमान शून्य से आठ डिग्री नीचे और कारगिल में शून्य से 15.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ.
4/10

अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर में सुबह 8:30 बजे तक 10 इंच तक बर्फबारी हुई है और मशहूर स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में दो फुट, काजीगुंड में 11 इंच, कोकेरनाग में 3 इंच, पहलगाम में 16 इंच और कुपवाड़ा में 17 इंच तक बर्फ गिरी है.
5/10

तमाम बंद सड़कों से जमे बर्फ को हटाने का काम जारी है. इसके लिए मशीनों की मदद ली जा रही है. जल्द ही हवाई और सड़क सेवा बहाल कर ली जाएगी जिससे देश के अन्य हिस्सों से घाटी का संपर्क स्थापित किया जा सके.
6/10

वहीं बर्फबारी का सैलानी जमकर लुत्फ उठा रहे हैं. बाहर से घूमने आने वाले सैलानियों के लिए बर्फबारी में काफी आनंद आता है और वो इस चीज के इंतजार में रहते हैं कि कब बर्फबारी हो.
7/10

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटों में घाटी में और ज्यादा बर्फबारी होने के का अनुमान लगाया है. इस कारण यहां कम दृश्यता और रनवे से बर्फ हटाने में आ रही दिक्कतों के कारण श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर शनिवार सुबह से न कोई विमान उतरा है और न किसी विमान ने उड़ान भरी है.
8/10

कश्मीर में भारी बर्फबारी के चलते श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग, मुगल रोड, श्रीनगर-लेह राजमार्ग और गुरेज और तंगधार की ओर के जाने वाले पहाड़ी दर्रो वाले सभी मार्ग बंद हैं. गुलमर्ग, सोनमर्ग, पीर पंजाल और पहलगाम सहित ऊंचे पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है.
9/10

प्रशासन ने श्रनीगर शहर में सुबह ही सड़कों से बर्फ हटाने का काम शुरू करवा दिया. हालांकि, श्रीनगर और अन्य जिलों के बीच अंतर जिला परिवहन बंद रहा. बर्फबारी की वजह से शहरी और ग्रामीण इलाकों में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई. घाटी के अधिकांश हिस्सों में सुबह बिजली नदारद रही.
10/10

कश्मीर घाटी में शनिवार को बड़े पैमाने पर बर्फबारी हुई. इसके कारण कश्मीर का देश के अन्य हिस्सों से संपर्क कटा गया. मौसम विभाग ने कहा कि जम्मू कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान ऊंचे पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है. जमे बर्फ के बीच सेना के जवान तैनात हैं. यहां देखें बर्फबारी की तस्वीरें.
Published at : 05 Jan 2019 02:33 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
विश्व
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
इंडिया
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
क्रिकेट
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
















