एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़India Newsओलावृष्टि से सफेद हुई दिल्ली एनसीआर की सड़कें, एक सप्ताह बाद फिर दिख सकता है ऐसा ही नजारा
ओलावृष्टि से सफेद हुई दिल्ली एनसीआर की सड़कें, एक सप्ताह बाद फिर दिख सकता है ऐसा ही नजारा
Written By : एबीपी न्यूज, वेब डेस्क | Updated at : 08 Feb 2019 09:13 AM (IST)
1/8

दिल्ली एनसीआर में गुरुवार को तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई. इस कारण यहां का नजारा किसी पहाड़ी इलाकों सा हो गया. सड़कें ओले के कारण सफेद हो गई जिसके बाद नजारा बहुत ही प्यारा लगने लगा. यहां देखें तस्वीरें.
2/8

विजिबिलिटी-1200 मीटर यानि कि सामान्य रही लेकिन मौसम में नमी बढ़ने से आने वाले दिनों में अब तक का सबसे घना कोहरा देखा जा सकता है. घने कोहरे के कारण रेलवे और एयर सर्विस पर फर्क पड़ता है.
3/8

बारिश और ओले के कारण मौसम में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है. 14 और 16 फरवरी को फिर से ओले पड़ने की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में लोगों को ठंड से राहत 16 फरवरी से बाद ही मिलेगा.
4/8

आज दिल्ली एनसीआर में तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है. अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस. कल तापमान 15 डिग्री सेल्सियस था. अधिकतम 25.1 था. यानि कि 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट एक दिन में दर्ज की गई है.
5/8

अब यह डिस्टर्बेंस पूर्व की तरफ आगे बढ़ गया है जिस वजह से यूपी, बिहार इत्यादि जगहों पर ओलावृष्टि होने का अनुमान है. वहां भी अगले कुछ दिनों में दिल्ली एनसीआर जैसा नजारा दिख सकता है.
6/8

मौसम विभाग ने सात फरवरी को ओलावृष्टि का अनुमान लगाया था जो कि बिल्कुल सही साबित हुआ. आगे दिल्ली/एनसीआर में 14 फरवरी से 16 फरवरी के बीच फिर से ओले पड़ने का अनुमान है.
7/8

मौसम विभाग के प्रमुख मृत्युंजय मोहापात्रा के अनुसार दिल्ली एनसीआर में यह ओलावृष्टि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण हुई है. मोहापात्रा ने बताया कि पहाड़ो पर होने वाली भारी बर्फबारी भी इसका मुख्य कारण है.
8/8

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस रेड सी से शुरू होते हुए अफ़ग़ानिस्तान पहुंचता है जिसके बाद पाकिस्तान और फिर भारत के इलाकों तक पहुँचता है. इसी कारण यहां ओलावृष्टि हुई है.
Published at : 08 Feb 2019 08:35 AM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली NCR
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
इंडिया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
क्रिकेट
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए




















