एक्सप्लोरर

पूर्वोत्तर राज्यों की सैर कराएगी 'भारत गौरव ट्रेन', मासिक किस्त पर होगा भुगतान का विकल्प

दिल्ली के सफदरजंग से भारत गौरव पर्यटक रेलगाड़ी 21 मार्च को चलेगी. नॉर्थ-ईस्ट डिस्कवरी-बियोंड गुवाहाटी नाम से ये विशेष गाड़ी रवाना होगी और असम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, त्रिपुरा और मेघालय का भ्रमण कराएगी.

भारतीय रेलवे की तरफ से इस साल ऐसे पर्यटकों के लिए एक खास स्कीम लाई गई है, जो पूर्वोत्तर घूमने के इच्छुक है. इसके जरिए आप 15 दिनों तक पूर्वोत्तर के राज्यों में घूम कर आनंद उठा सकते हैं. इसके लिए एक तरफ जहां भुगतान के लिए मासिक किश्त की सुविधा दी गई है तो वहीं दूसरी तरफ वातानुकूलित डिब्बों का इंतजाम किया गया है. इस नॉर्थ ईस्ट सर्किट का थीम है- 'नॉर्थ ईस्ट डिस्कवरी: बेयंड गुवाहाटी'

दिल्ली के सफदरजंग से भारत गौरव पर्यटक रेलगाड़ी 21 मार्च को चलेगी. नॉर्थ-ईस्ट डिस्कवरी-बियोंड गुवाहाटी नाम से ये विशेष गाड़ी रवाना होगी और असम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, त्रिपुरा और मेघालय का भ्रमण कराएगी.

15 दिनों की होगी सैर

फर्स्ट क्लास और सेकेंड क्लास एसी डिब्बों वाली इस पर्यटक रेलगाड़ी में कुल 156 पैसेंजर्स सफर कर पाएंगे. ये गाड़ी असम के गुवाहाटी, शिवसागर, जोरहाट और काजीरंगा की सैर कराएगी. तो वहीं त्रिपुरा के ऊनाकोटि, अगरतला और नगालैंड के दीमापुर व कोहिमा का भ्रमण कराएगी. जबकि, मेघालय में ये शिलांग और चेरापूंजी की यात्रा कराएगी.

भारत गौरव पर्यटक रेलगाड़ी दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, के अलावा टुंडला, इटावा, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी पर रुकेगी.

रेलवे ने मिडिल क्लास फैमिली को ध्यान में रखते हुए इस टूर पैकेज के तहत ईएमआई का विकल्प जोड़ा है. आप इस ट्रेन से सफर करने के ​साथ ही ईएमआई का विकल्प चुन सकते हैं. इसके लिए IRCTC ने PayTm और Razorpay पेमेंट गेटवे के साथ डील की है. 

मासिक किश्त पर भुगतान की सुविधा   
 भारतीय रेलवे की तरफ से नॉर्थ ईस्ट घूमने वाले पर्यटकों को मासिक किश्त पर भुगतान की भी सुविध होगी. ये रेल यात्रा करीब 5 हजार 800 किलोमीटर लंबी होगी. इस आधुनिक डीलक्स एसी ट्रेन में दो बेहतरीन रेस्टूरेंट, एक मॉडर्न किचन के अलावा कोचों में सेंसर बेस्ट ट्वॉयलेट की फैसिलिटी, एक लाइब्रेरी और फुट मसाजर के साथ कई  तरह की अन्य सविधाएं होंगी. ट्रेन में सीसीटीवी कैमरे, हर कोच के लिए अलग सुरक्षा गार्ड के साथ इलैक्ट्रोनिक तिजोरियां भी मौजूद रहेंगी.

सबसे खास बात ये है कि फर्स्ट क्लास एसी केबिन का प्रति यात्री किराया 1 लाख 31 हजार 990 रुपये, फर्स्ट क्लास कूपे का प्रति यात्री किराया 1 लाख 42 हजार 290 रुपये और सेकेंड क्लास एसी कोच का प्रति यात्री किराया 1 लाख 6 हजार 990 रुपये होगा.

इसमें ट्रेन किराया के साथ एसी होटलों में रात के वक्त ठहरने का इंतजाम, बसों से आना-जाना और भ्रमण के अलावा यात्रा-बीमा इत्यादि का खर्च भी शामिल रहेगा.
जाहिर है भारतीय रेलवे की इस खास पहल से उन यात्रियों को काफी फायदा होगा, जो नॉर्थ ईस्ट घूमने की योजना बना रहे हैं. सिर्फ 15 दिनों की छुट्टी और किश्तों में मासिक किराये के साथ इन राज्यों को भ्रमण कर पूरा आनंद उठा सकते हैं.

दुनियाभर से पर्यटकों का ध्यान भारतीय पर्यटन की खिंचने के लिए भारतीय रेलवे की तरफ से साल 2021 में भारत गौरव यात्रा स्कीम लाई गई थी. प्राइवेट पार्टीज की तरफ से चलाए जा रहे इसका मकसद थीम बेस्ड रेल सर्विस को बढ़ावा देना है.

ये भी पढ़ें: भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों का नया अध्याय, पीएम एंथनी अल्बनीस ने बताया ऐतिहासिक मौका, दोस्ती को और करना चाहते हैं मजबूत

राजेश कुमार पत्रकारिता जगत में पिछले करीब 14 सालों से ज्यादा वक्त से अपना योगदान दे रहे हैं. राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों से लेकर अपराध जगत तक, हर मुद्दे पर वह स्टोरी लिखते आए हैं. इसके साथ ही, किसी खबरों पर किस तरह अलग-अलग आइडियाज के साथ स्टोरी की जाए, इसके लिए वह अपने सहयोगियों का लगातार मार्गदर्शन करते रहे हैं. इनकी अंतर्राष्ट्रीय जगत की खबरों पर खास नज़र रहती है, जबकि भारत की राजनीति में ये गहरी रुचि रखते हैं. इन्हें क्रिकेट खेलना काफी पसंद और खाली वक्त में पसंद की फिल्में भी खूब देखते हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर ऑफ ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म किया है. राजनीति, चुनाव, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर राजेश कुमार लगातार लिखते आ रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget