एक्सप्लोरर

आर्मी चीफ बोले- नई प्रौद्योगिकी विकसित करना जरूरी, लंबे समय तक चलने वाले युद्ध के लिए रहना चाहिए तैयार

अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों से एयर चीफ मार्शल ने आग्रह किया कि ‘‘विफलता के लिए तैयार’’ रहना चाहिए और इससे जल्दी सीखना चाहिए.  

भारतीय वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने कहा कि मौजूदा संघर्षों से ये सबक मिलता है कि भविष्य में लंबे समय तक चलने वाले युद्ध के लिए हमें तैयार रहना चाहिए. उन्होंने एक टेलीविजन चैनल के कॉन्क्लेव के शनिवार को दौरान कहा कि भारतीय पारिस्थितिकी तंत्र को उस स्तर पर पहुंचने की जरूरत है जहां नई प्रौद्योगिकी का विकास भारत में हो. साथ ही, अन्य देश भी उसका अनुसरण करें. 

एयर चीफ मार्शल ने आगे कहा कि इसलिए अपनी अन्य क्षमताओं के साथ हमें लंबे समय तक चलने वाले युद्ध में टिके रहने की क्षमता का निर्माण करने की जरूरत है. एपी सिंह ने आगे कहा कि पहले का ये विचार अब बदल चुका है कि युद्ध ‘‘छोटे और त्वरित’’ होंगे. उद्योग के समर्थन की जरुरत है ताकि हम अपने घाटे को पूरा कर सकें. इसके साथ ही, हवाई क्षेत्र में नियंत्रण की प्रधानता स्पष्ट रूप से सामने आई है.’’ 

वायुसेना प्रमुख एपी सिंह से जब दुनिया में जारी संघर्षों से मिले सबक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि संघर्ष से प्रौद्योगिकी, विशेष रूप से मानव रहित वाहनों की भूमिका सामने आई है. प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रगति के साथ ‘‘हमें आगे बढ़ने की जरूरत है.’’  

एयरचीफ मार्शल से उन खबरों के बारे में भी सवाल किया गया कि पाकिस्तान एक पड़ोसी देश से पांचवीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान लेने वाला है. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि ये सार्वजनिक स्रोत से मिली सूचना है, पाकिस्तान को पांचवीं पीढ़ी के विमान दिए जाने की बातचीत जारी है. हालांकि, वायुसेना प्रमुख ने कहा कि अगर दुश्मन का विमान प्रौद्योगिकी के रूप से उन्नत है, तो रणनीति अपनाई जा सकती है. 

एपी सिंह ने आगे कहा कि ये ‘‘बिल्ली और चूहे का खेल’’ है जो चलता रहेगा. हमें उनके (प्रतिद्वंद्वी  के) कदम उठाने पहले ही अनुमान लगाना होगा और प्रौद्योगिकी में उनसे आगे निकलना होगा. एयर चीफ मार्शल ने अफसोस जताते हुए कहा कि ‘‘हम प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अभी अनुसरण कर रहे हैं.’’ उन्होंने आगे कहा- ‘‘हमें एक ऐसे चरण तक पहुंचने की जरूरत है जहां नई प्रौद्योगिकी भारत से निकले और दूसरे उसका अनुसरण करें.’’ 

अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों से एयर चीफ मार्शल ने आग्रह किया कि ‘‘विफलता के लिए तैयार’’ रहना चाहिए और इससे जल्दी सीखना चाहिए.  

जब वायुसेना प्रमुख से ये पूछा गया कि भारतीय वायुसेना आज उसी तरह की स्थिति में कैसे प्रतिक्रिया देगी जो उसने फरवरी 2019 में बालाकोट हवाई हमले के समय किया था. वायुसेना प्रमुख ने कहा, ‘‘हम जो करेंगे, उसके बारे में हम पहले से नहीं बता सकते. हमारे पास विकल्प उपलब्ध हैं और यह इस आधार पर तय किया जाता है कि कैसा खतरा है...हम क्या परिणाम चाहते हैं...मुझे यकीन है कि अगर हमारे पास राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं होती तो बालाकोट नहीं होता.’’  

उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि युद्ध में प्रवेश करते समय व्यक्ति को आत्मविश्वास होना चाहिए, लेकिन अति आत्मविश्वास नहीं.  उनसे बेंगलुरु में ‘एयरो इंडिया 2025’ के दौरान एचएएल के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों और इंजीनियरों के साथ उनकी हाल की उस बातचीत के बारे में भी सवाल किया गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी. 

एयर चीफ मार्शल सिंह ने उनकी निजी बातचीत का वीडियो बनाए जाने को ‘‘बेहूदा’’ करार दिया.  उन्होंने कहा, ‘‘क्या आप चाहते हैं कि कोई आपकी निजी बातचीत का वीडियो बनाए. मैं एचएएल में अपने सहयोगियों से बात कर रहा था. जिस तरह से यह (वीडियो) सामने आया, वह सही नहीं था...हमने भी गलतियां की हैं....’’ 

राजेश कुमार पत्रकारिता जगत में पिछले करीब 14 सालों से ज्यादा वक्त से अपना योगदान दे रहे हैं. राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों से लेकर अपराध जगत तक, हर मुद्दे पर वह स्टोरी लिखते आए हैं. इसके साथ ही, किसी खबरों पर किस तरह अलग-अलग आइडियाज के साथ स्टोरी की जाए, इसके लिए वह अपने सहयोगियों का लगातार मार्गदर्शन करते रहे हैं. इनकी अंतर्राष्ट्रीय जगत की खबरों पर खास नज़र रहती है, जबकि भारत की राजनीति में ये गहरी रुचि रखते हैं. इन्हें क्रिकेट खेलना काफी पसंद और खाली वक्त में पसंद की फिल्में भी खूब देखते हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर ऑफ ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म किया है. राजनीति, चुनाव, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर राजेश कुमार लगातार लिखते आ रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget