एक्सप्लोरर

ISRO Mission 2023: चंद्रयान 3 से लेकर गगनयान तक… 2023 में आसमान में कई करिश्मे कर सकता है इसरो

Chandrayaan 3 to Gaganyaan: भारतीय अंतरिक्ष एवं अनुसंधान संगठन (ISRO) ने साल 2022 में अंतरिक्ष में गहरी छलांग लगाई और पांच बड़े मिशन लॉन्च किए गए. इनमें वनवेब की तरफ से तैयार छत्तीस ब्रॉडबैंट सैटेलाइट की लॉन्चिंग भी शामिल है.

Chandrayaan 3 to Gaganyaan: साल 2023 भारत के लिए अंतरिक्ष के क्षेत्र में काफी अहम साबित होने वाला है. यह भारत के सुपर पावर बनने कि दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा. ऐसे समय में जब दुनियाभर के तमाम देशों के बीच टेक्नोलॉजी वॉर की होड़ सी लगी है, भारतीय अंतरिक्ष एवं अनुसंधान संगठन (ISRO) ने साल 2022 में अंतरिक्ष में गहरी छलांग लगाई और पांच बड़े मिशन लॉन्च किए गए. इनमें वनवेब की तरफ से तैयार छत्तीस ब्रॉडबैंट सैटेलाइट की लॉन्चिंग भी शामिल है. तो वहीं इस साल इसरो कई बड़े करिश्मे कर सकता है. 

साल 2023 में इसरो आदित्य एल–1 सन के साथ ही चंद्रयान 3 जैसे बड़े इंटरप्लेनेटरी मिशन को लॉन्च करेगा. इसके साथ ही, भारत का पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन- गगनयान मिशन भी लॉन्च किया जाएगा. 

चंद्रयान 3 मिशन

ISRO इस साल जून तक चंद्रयान-3 को लॉन्च करने वाला है. 2019 में चंद्रयान-2 सफल नहीं हो पाया था. जिस वक्त रोवर चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला था कि अचानक उसका  लैंडर विक्रम से संपर्क टूट गया गया था, जिसकी वजह से मून मिशन चंद्रमा की सतह से 2.1 किलोमीटर दूर रह गया और अंतिम क्षण में चंद्रयान-2 का सैतालीस दिनों का सफर अधूरा रह गया. हालांकि, ऑर्बिटर अभी भी अपना काम कर रहा है. इसरो के चीफ एस. सोमनाथ ने बताया कि चंद्रयान 3 पहले से कहीं अधिक मजबूत चंद्र रोवर के साथ उड़ान भरेगा जो भविष्य के इंटरप्लेनेटरी मिशन के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा. चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग GSLV MK-III से होगी.


ISRO Mission 2023: चंद्रयान 3 से लेकर गगनयान तक… 2023 में आसमान में कई करिश्मे कर सकता है इसरो

इसरो चीफ ने चंद्रयान 3 के बारे में बताया कि इसमें रोवर है और इंजीनियरिंग पहले के मुकाबले काफी अलग है. यह पुराने चंद्रयान की कॉपी नहीं है. एस. सोमनाथ ने कहा कि इसमें बेहतर सॉफ्टवेयर होगा. इसके साथ ही, इम्पैक्ट लैग्स मजबूत और बेहतर उपकरणों से लैस होगा. भारत ने अभी तक किसी दूसरे ग्रह या उसके उपग्रह पर भेजने के लिए रोवर लैंड नहीं कराया है. चंद्रयान-3 एक तरफ से जहां इसरो के लिए आने वाले समय में कई बड़े मिशन के लिए रास्ता तैयार करेगा तो वहीं ये उस सपने को भी पूरा करेगा जो चंद्रयान 2 के दौरान नहीं हो पाया था.

गगनयान मिशन

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो की इसी साल के आखिर में गगनयान मिशन लॉन्च की योजना है. यह पहला मानव रहित मिशन मानव-रेटेड प्रक्षेपण ऑर्बिट मॉड्यूल सिस्टम के प्रदर्शन के लिए होगा. इसके अलावा, बाद में एक और मानव रहित मिशन और अंत में पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन होगा, जिसमें 3 एस्ट्रोनॉट शामिल होंगे.

आदित्य एल-1 सन मिशन 

सूर्य की स्थिति को बेहतर तरीके से स्टडी करने और स्टार के इवॉल्यूशन के लिए अमेरिका और यूरोप की तरफ से पहले ही सूर्य मिशन पर काम किया जा चुका है. अब भारत ठीक इसी तरह के मिशन के लिए पूरी तरह से तैयार है. आदित्य एल-1 मिशन को 2023 में लॉन्च करने की इसरो की तरफ से योजना बनाई जा रही है. 


ISRO Mission 2023: चंद्रयान 3 से लेकर गगनयान तक… 2023 में आसमान में कई करिश्मे कर सकता है इसरो

अंतरिक्ष यान को सूर्य-पृथ्वी सिस्टम के लाग्रेंज प्वाइंट-1 (L1) के चारों ओर एक हेलो आर्बिट में रखा जाएगा. एल-1 प्वाइंट के करीब स्थित एक सैटेलाइट से सूर्य को बिना किसी ग्रहण के ही देखा जा सकता है. इस मिशन में सूर्य के कोरोना, क्रोमोस्फीयर और फोटोस्फीयर, इससे निकलने वाले कण प्रवाह और चुंबकीय क्षेत्र की ताकत का अध्ययन किया जा सकता है. 

गौरतलब है कि जब से केन्द्र में मोदी सरकार सत्ता में आयी है यानि साल दो हजार चौदह से लेकर दो हजार बाइस तक इसको की तरफ से बयालीस लॉन्च वाहन मिशन, चौवालीस अंतरिक्ष यान मिशन और पांच टेक्नोलॉजी दिखाने वाले मिशन लॉन्च किए गए है.

ये भी पढ़ें: एजुकेशन, हेल्थ से एग्रीकल्चर तक… AI का भारतीय सेक्टरों पर कैसा रहा असर, 2023 में क्या हैं उम्मीदें?

राजेश कुमार पत्रकारिता जगत में पिछले करीब 14 सालों से ज्यादा वक्त से अपना योगदान दे रहे हैं. राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों से लेकर अपराध जगत तक, हर मुद्दे पर वह स्टोरी लिखते आए हैं. इसके साथ ही, किसी खबरों पर किस तरह अलग-अलग आइडियाज के साथ स्टोरी की जाए, इसके लिए वह अपने सहयोगियों का लगातार मार्गदर्शन करते रहे हैं. इनकी अंतर्राष्ट्रीय जगत की खबरों पर खास नज़र रहती है, जबकि भारत की राजनीति में ये गहरी रुचि रखते हैं. इन्हें क्रिकेट खेलना काफी पसंद और खाली वक्त में पसंद की फिल्में भी खूब देखते हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर ऑफ ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म किया है. राजनीति, चुनाव, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर राजेश कुमार लगातार लिखते आ रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget