एक्सप्लोरर

अमेरिका के कई अस्पताल कोविड-19 के इलाज में कर रहे हैं हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन का इस्तेमाल- रिपोर्ट

एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के कई अस्पताल कोरोना वायरस के इलाज में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन का इस्तेमाल कर रहे हैं.हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन दवा कोरोना वायरस के इलाज में प्रभावी साबित हुई है.

वॉशिंगटन: अमेरिका में कई अस्पताल कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज में मलेरिया के उपचार में काम आने वाली दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन का इस्तेमाल कर रहे हैं. मीडिया में आई एक रिपोर्ट में यह जानकारी मिली है.

चिकित्सा पत्रिका ‘एमडेज’ में शुक्रवार को प्रकाशित एक खबर के अनुसार, मलेरिया के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन (एचसीक्यू) और तोसीलिजुमैब दवा से येल न्यू हेवन हेल्थ सिस्टम के अस्पतालों में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का इलाज हो रहा है.

भारतीय-अमेरिकी हृदयरोग विशेषज्ञ निहार देसाई ने पत्रिका को बताया, ‘‘यह सस्ती दवा है, इसका दशकों से इस्तेमाल किया जाता रहा है और लोग इससे आराम महसूस कर रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम अपनी ओर से प्रयास कर रहे हैं. उम्मीद करते हैं कि हमें फिर से कोरोना वायरस वैश्विक महामारी जैसी किसी चीज का सामना कभी ना करना पड़े.’’

उनके अस्पताल में लगभग आधे मरीज कोविड-19 के हैं. इस बीच अमेरिकी खाद्य एवं प्रशासन औषधि (एफडीए) ने कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए वायरल रोधी दवा रेमडेसिविर के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है. जिन लोगों को रेमेडेसिविर दी गई उन्हें औसतन 11 दिन में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के एंथनी फॉसी ने बताया कि यह दवा गंभीर रूप से बीमार कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज में कारगर होगी. अभी इस दवा का इस्तेमाल मामूली रूप से बीमार मरीजों पर नहीं किया गया है.

एफडीए ने कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए सबसे पहले हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन दवा के इस्तेमाल को मंजूरी दी थी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप इस दवा का इस्तेमाल करने की पैरवी करते रहे हैं. खबरों के मुताबिक इस दवा से न्यूयॉर्क और कई अन्य स्थानों पर मरीजों का इलाज हुआ है.

खबरों के अनुसार मलेरिया के इलाज में इस्तेमाल होने वाली हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने की शुरुआती चरण के दौरान प्रभावी पाई गई है. लेकिन हृदयरोगियों के लिए यह घातक है. ट्रंप के आग्रह पर भारत ने अमेरिका को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन की पांच करोड़ गोलियां भेजी थीं.

ये भी पढ़ें-

कोरोना वायरस: सिर्फ एक क्लिक में देखें देश के सभी राज्यों की Red, Orange और Green जोन लिस्ट सोशल मीडिया पर ट्रेंड बना शॉपिंग बैग्स चैलेंज, तस्वीरों में देखिए बैग्स के बेहतरीन आउटफिट्स
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-पाकिस्तान में हो बात, 117 लोगों ने इधर लिखी चिट्ठी, उधर भारत ने UN में PAK को लेकर साफ किया स्टैंड, जानें क्या कहा?
भारत-पाकिस्तान में हो बात, 117 लोगों ने इधर लिखी चिट्ठी, उधर भारत ने UN में PAK को लेकर साफ किया स्टैंड, जानें क्या कहा?
125 साल पुराना गुरुद्वारा ढहाए जाने पर भारत ने लगाई लताड़, लाइन पर आया पाकिस्तान, अब लिया ये एक्शन
125 साल पुराना गुरुद्वारा ढहाए जाने पर भारत ने लगाई लताड़, लाइन पर आया पाकिस्तान, अब लिया ये एक्शन
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन

वीडियोज

दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Alpha Advance Booking Day 1:आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
जुलाई के महीने में करें इस फसल की बुआई, डेढ़ साल में कमाए बंपर मुनाफा
जुलाई के महीने में करें इस फसल की बुआई, डेढ़ साल में कमाए बंपर मुनाफा
iPhone-Android यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! इस कमी से बन सकते हैं हैकर्स का निशाना, कैसे बचें?
iPhone-Android यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! इस कमी से बन सकते हैं हैकर्स का निशाना, कैसे बचें?
Embed widget