एक्सप्लोरर

कासगंज: लेखपाल की पिटाई के बाद पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन, लेखपाल संघ ने कार्य बहिष्कार की धमकी दी

कासगंज में पुलिस द्वारा लेखपाल की पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब इस मामले पर जिला लेखपाल संघ कूद पड़ा है और ड्यूटी के बहिष्कार की धमकी दे रहा है

कासगंज, एबीपी गंगा। कासगंज जिले में हॉट स्पॉट एरिया में तैनात एक पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा वहां से कोविड 19 की ड्यूटी कर जा रहे लेखपाल और दूसरे अन्य लेखपाल के साथ गाली गलौज, अभद्रता एवं मारपीट करने की घटना ने तूल पकड़ लिया है। कासगंज तहसील के सभी लेखपालों ने उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले इकट्ठा होकर उप जिला अधिकारी कासगंज को तहरीर देते हुए आरोपी पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि अगर आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो कासगंज तहसील के समस्त लेखपाल वैश्विक आपदा कोरोना वायरस की रोकथाम में ड्यूटी का बहिष्कार करेंगे।

कासगंज में आज सुबह कोतवाली में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर रामरज यादव द्वारा लेखपाल की पिटाई के मामले काफी बढ़ गया है। इस घटना को लेकर कासगंज तहसील के लेखपाल लामबंद हो गए हैं। उन्होंने आरोपी पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। यही कार्य बहिष्कार की धमकी दी है।

लेखपाल प्रवीन ने हॉट स्पॉट एरिया बिलराम गेट पर तैनात इंस्पेक्टर रामरज पर हॉट स्पॉट पास और लेखपाल का परिचय पत्र दिखाने के बाद भी पुलिस इंस्पेक्टर रामरज पर गाली देने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। कसगंज में ही कोविड 19 ड्यूटी से लौट रहे दूसरे लेखपाल जगदीश के साथ भी हॉट स्पॉट और लेखपाल का पास दिखाने के बाद भी इंस्पेक्टर द्वारा अभद्र व्यवहार करने व गालियां देने का आरोप है।

पीड़ित लेखपाल प्रवीन ने और उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के कासगंज तहसील अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह व तहसील सचिव राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से उप जिला अधिकारी कासगंज को लिखित में आरोपी सब इंस्पेक्टर रामरज के खिलाफ सुसंगत धाराओं के एफआईआर दर्ज करने के लिये तहरीर भी दी है। लेखपाल संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उक्त इंस्पेक्टर के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो तहसील कासगंज के सभी लेखपाल इस दैवीय आपदा कोरोना वायरस की रोकथाम में ड्यूटी करने में असमर्थ होंगे। वहीं दूसरी तरफ पुलिस इस घटना को दबाने का प्रयास कर रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget