एक्सप्लोरर

करण जौहर की कॉमेडी फिल्म में काम करना चाहती हैं कियारा आडवाणी, बोलीं- उनकी लव स्टोरीज भी होती हैं फनी

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को बॉलीवुड में एंट्री किए हुए छह साल पूरे हो गए हैं. इस दौरान उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. एक इंटरव्यू दौरान उन्होंने कहा कि वह अब कॉमेडी फिल्म में काम करना चाहती हैं. लेकिन ये फिल्म करण जौहर डायरेक्ट करेंगे.

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस में से एक कियारा आडवाणी की पिछली दो फिल्में 'गुड न्यूज' और 'गिल्टी' सुपरहिट साबित हुई. अब वह करण जौहर के साथ एक कॉमेडी फिल्म करना चाहती हैं. वह चाहती हैं कि करण जौहर इस फिल्म को डायरेक्ट करें. एक्ट्रेस ने इसका खुलासा एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में किया.

कियारा आडवाणी ने इंटरव्यू में कहा, 'मैं करण से कॉमेडी फिल्म डायरेक्ट करने के लिए कहती रहती हूं. वह इसमें बहुत अच्छा करेंगे क्योंकि उनकी लव स्टोरीज भी फनी होती हैं और उनकी टाइमिंग भी परफेक्ट होती है. मैं उनके साथ एक कॉमेडी फिल्म करना चाहती हूं.' कियारा इससे पहले करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के साथ 'गुड न्यूज' में काम कर चुकी हैं. इस फिल्म को राज मेहता ने डायरेक्ट किया था. लेकिन अब वो करण जौहर के डायरेक्शन में फिल्म करना चाहती हैं.

यहां देखिए कियारा आडवाणी का इंस्टाग्राम पोस्ट-

आपको बता दें की 'गुड न्यूज' कियारा आडवाणी की दूसरी सुरहिट फिल्म थी. इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में थे. धर्मा प्रोडक्शन के तहत दिलजीत की यह पहली फिल्म थी. यह फिल्म सरोगेसी जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित थी, जिसे हास्य अंदाज में पेश किया गया. फिल्म ऑडियंस को काफी पसंद आई.

वहीं, इससे पहले कियारा ने 'कबीर सिंह' जैसी सुपरहिट फिल्म दी. कमाई के मामले में इस फिल्म ने पिछले साल रिलीज हुई सभी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. इसके बाद से कियारा का कद बॉलीवुड में और भी बड़ा गया है. बात करें वर्कफ्रंट की, तो वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'लक्ष्मी बम' और 'इंदू की जवानी' में दिखाई देंगी. इसके अलावा वह कार्तिक आर्यन के साथ 'भूल भुलैया 2' और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'शेरशाह' में दिखाई देंगी.

लॉकडाउन के बीच अनुष्का शर्मा ने बनाए बेस्ट बडी, फोटो शेयर कर किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget