एक्सप्लोरर

केजरीवाल ने शरजील इमाम को बचाने की कोशिश की, देश की सुरक्षा दांव पर लगाई- जेपी नड्डा

जंगपुरा से सरदार इम्प्रीत सिंह बक्शी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि यह चुनाव स्वच्छ, स्वस्थ, सुंदर, सुरक्षित एवं विकसित दिल्ली को समर्पित होगा.

नई दिल्लीः बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज आदर्श नगर विधासभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी श्री राजकुमार भाटिया, त्री नगर से तिलक राम गुप्ता के समर्थन में रोड शो किया. इसके अलावा जंगपुरा से सरदार इम्प्रीत सिंह बक्शी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए आगामी 8 फरवरी को राष्ट्रवाद के समर्थन में तथा दिल्ली के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने हेतु अपने मत का प्रयोग बीजेपी के पक्ष में करने की अपील की. इस रोड शो में केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, राष्ट्रीय युवा मोर्चा अध्यक्ष पूनम महाजन सहित प्रदेश, जिला व मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के नागरिक उपस्थित थे.

जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि जनसभा में उमड़ा अपार जनसैलाब स्पष्ट करता है कि दिल्ली की जनता को विकास पर विश्वास है एवं 8 फरवरी को बीजेपी को प्रचंड बहुमत से विजय प्रदान कर रही है. यह चुनाव स्वच्छ, स्वस्थ, सुंदर, सुरक्षित एवं विकसित दिल्ली को समर्पित होगा. दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक ओर केजरीवाल के झूठे वादे हैं तो दूसरी ओर मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां. एक ओर देश की सुरक्षा के साथ खिलाड़ करने वाली आम आदमी पार्टी है तो दूसरी ओर देश की सुरक्षित और सुदृढ़ बनाने वाली बीजेपी. केजरीवाल और उसकी पार्टी ने देश को विखंडित करने वाला बयान देने वाले टुकड़े-टुकड़े गैंग को बचा कर रखा है.

शरजील इमाम को भी बचाने की कोशिश की लेकिन जब दिल्ली पुलिस ने उसे पकड़ लिया तो इनके मंसूबो पर पानी फिर गया. सारे हथकंडे फेल होने के बाद आम आदमी पार्टी ने राजनीतिक लालसा के लिए देश की सुरक्षा तक दांव पर लगा दी. केजरीवाल साफ-साफ जान लें कि ये देश किसी भी चुनाव, किसी भी सरकार से बड़ा है और इसकी सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को कभी माफ नहीं किया जा सकता है दिल्ली की जनता इसका करारा जवाब देगी.

केजरीवाल ने शरजील इमाम को बचाने की कोशिश की, देश की सुरक्षा दांव पर लगाई- जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा कि पांच साल के शासनकाल में केजरीवाल के झूठे वादों की लंबी फेहरिस्त तैयार हो गई है और अब दिल्ली के लोगों के सामने केजरीवाल का असली चेहरा है. केजरीवाल और उसकी पूरी टीम बेनकाब हो गयी है. केजरीवाल ने 2015 में यमुना को स्वच्छ करने का वादा किया था, 2019 में फिर दोहराया लेकिन युमना जी की हालत और खराब हो गई. इसी दौरान पीएम मोदी ने मां गंगा व उनके घाटों की तस्वीर बदल दी. अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के मामले को कांग्रेस ने 15 साल लटकाया, फिर केजरीवाल ने 5 साल तक भटकाया लेकिन किया कुछ नहीं. इन कॉलोनियों को नियमित कर 40 लाख से अधिक लोगों को उनके घरों का मालिकाना हक दिया, तो वो मोदी जी ने दिया. पूर्वांचल से जो गरीब दिल्ली आकर अपना मुफ्त इलाज करवा सकते थे, उन्हें भी केजरीवाल ने अपमानित किया. केजरीवाल महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किए वादों पर पूर्णतः विफल रहे.

जेपी नड्डा ने ये भी कहा कि मोदी जी देश को दुनिया में स्थापित कर रहे हैं और दिल्ली की गरिमा को आगे बढ़ाने का काम भी मोदी जी के नेतृत्व में बीजेपी ही कर सकती हैं. बीजेपी प्रतिपल राष्ट्र की सेवा, समग्र विकास एवं गौरव के लिए सदैव संकल्पित रही है. केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से झूठे वादे किए, उनको धोखा दिया, उनको विकास से दूर रखने का कार्य किया. अब दिल्ली की जनता केजरीवाल को हमेशा के लिए सरकार से दूर कर देगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget