By: ABP Live | Updated at : 29 Dec 2021 05:40 PM (IST)
प्याज
Raw Onion Eating Benefits: कच्चा प्याज आपके खाने और सलाद का एक खास हिस्सा होता है. खासकर बदलते मौसम में कच्चे प्याज का सेवन हमार सेहत के लिए फायदेमंद होता है. ऐसे में हम यहां आपको बताएंगे कि कच्चा प्याज का सेवन करने से किस तरह से आपके शरीर को लाभ पहुंचाता है. चलिए जानते हैं.
कच्चा प्याज खाने के फायदे- प्याज हमारे शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करता है क्योंकि प्याज में फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम, और विटमिन-सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. ये सभी हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. इसलिए मौसम चाहे जो भी हो कच्चे प्याज का सेवन जरूर करना चाहिए.
सांस से जुड़ी समस्या से बचाए- दोपहर के खाने के साथ सलाद में कच्चा प्याज खाने से आपका पाचन ठीक रहेगा और आप सांस संबंधी रोगों से भी बचे रहेंगे क्योंकि मैग्नीशियम और अन्य खनिज लवण आपके शरीर में रक्त का प्रवाह बनाए रखने का काम करते हैं. वहीं इसका सेवन करने से शरीर में ऊर्जा का स्तर भी सही बना रहता है.
कारगर एंटीबैक्टीरियल- कच्चा प्याज एक कारगर एंटीबैक्टीरियल की तरह काम करता है. यह आपके शरीर में बैक्टीरिया और वायरस को पनपने नहीं देता है. साथ ही सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं होने से आपको बचाता है. आपको बता दें शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है. ऐसे में अगर आप सर्दी जुकाम से छुटकारा चाहते हैं तो प्याज का सेवन रोजाना करें.
स्किन के दाग मिटाएं और बालों को स्वस्थ करें- कच्चा प्याज आपके खूबसूरत बालों और बेदाग स्किन के लिए भी लाभकारी होता है क्योंकि यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के साथ ही शरीर की डैमेज सेल्स को रिपेयर करने का काम करता है. इसलिए कच्चे प्याज का सेवन रोजान खाने के साथ करना चाहिए.
ये भी पढे़ं
Weight Loss: ओट्स या दलिया? दोनों में से किसका सेवन करने से वजन होता है कम
Health Tips: Winter में इन Superfoods का करें सेवन, Immunity होगी मजबूत
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Cancer Survivors: कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
Monsoon Stomach Infection: मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, डॉक्टरों ने बताए ये आसान उपाय
Cancer Drug kerala Case : दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
Swiggy पर FSSAI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों की शिकायतों के बाद जारी किए 9 नोटिस
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा