एक्सप्लोरर

थाइरॉयड के लिए तनाव भी है जिम्मेदार!

भारत की अग्रणी डायग्नोस्टिक चेन एसआरएल डायग्नोस्टिक्स के सर्वेक्षण के मुताबिक, विश्व में करीब 20 करोड़ लोग थाइरॉयड संबंधी विकारों से पीड़ित हैं और उनमें से करीब 4.2 करोड़ भारत में हैं. थाइरॉयड संबंधी रोगों की एक वजह तनाव भी है. एसआरएल द्वारा थाइरॉयड विकारों के लिए जांचे गए 20 लाख से अधिक नमूनों में से करीब 25.3 फीसदी में टीएसएच का स्तर असामान्य पाया गया. पुरुषों (24 फीसदी) के मुकाबले महिलाओं (26 फीसदी) में यह स्तर अधिक संख्या में असामान्य पाया गया. इन आंकड़ों का विश्लेषण करने पर खुलासा हुआ कि असामान्य टीएसएच स्तर के सबसे अधिक मामले देश के पूर्वी हिस्से (कुल नमूनों के 27 फीसदी) में हैं. इसके बाद 26 फीसदी के साथ उत्तर भारत का नंबर आता है. वहीं, दक्षिण और पश्चिमी भारत के लिए टीएसएच असामान्यता का यह आंकड़ा काफी कम 22-22 फीसदी रहा. फोर्टिस लैब्स की निदेशक डॉ. लीना ने कहा कि अब समय आ गया है कि लोगों के बीच जाकर उन्हें थाइरॉयड विकारों की वजह, लक्षणों, इलाज और समय पर उनकी जांच के महत्व के बारे में बताया जाए. उन्होंने कहा कि एसआरएल डायग्नोस्टिक्स के पास मौजूद देशव्यापी आंकड़ों में देश के विभिन्न हिस्सों और शहरों में रहने वाले पुरुषों व महिलाओं, चाहे वे किसी भी पेशे या सामाजिक-आर्थिक वर्ग से ताल्लुक रखते हों, के जांच नतीजे शामिल थे. उन्हीं नतीजों का विश्लेषण किया गया. उन्होंने बताया कि थाइरॉयड संबंधी समस्याओं में थाइरॉयड (गले के पास एक ग्रंथि) से हार्मोन का असामान्य उत्पादन होता है. इस हॉर्मोन के अधिक उत्पादन की स्थिति को हाइपरथाइरॉयडिज्म कहते हैं. जबकि थाइरॉयड का उत्पादन कम होने से हाइपोथाइरॉयड होता है. डॉ. लीना ने कहा कि थाइरॉयड संबंधी बीमारियों की मुख्य वजह तनाव में रहना और खान-पान में परहेज न करना है. इन बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है, बशर्ते उनकी उचित जांच और इलाज कराया जाए. उचित जांच होने पर ही सही इलाज भी संभव है. उन्होंने कहा कि एसआरएल सही जांच करने वाली भारत की सबसे बड़ी डायग्नॉस्टिक्स श्रृंखला है जो लैब्स एवं नमूना संग्रह केंद्रों के अपने शानदार नेटवर्क के माध्यम से ग्राहकों को स्तरीय डायग्नॉस्टिक्स सेवाएं उपलब्ध करा रही है. इसका मकसद देशभर में व्यापक पहुंच बनाते हुए आम जनता के लिए किफायती खर्च पर उन्नत एवं स्तरीय डायग्नॉस्टिक्स सेवाएं सुनिश्चित करना है. डॉ. लीना ने बताया कि देशभर में इसके 7,272 से अधिक कलेक्शन प्वांइट हैं. इस कंपनी की दुबई, श्रीलंका और नेपाल में बड़ी लैबोरेट्रीज हैं और भारत के बाहर कई देशों में करीब 58 कलेक्शन प्वाइंट हैं.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exit Poll: केरल, बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में किसकी बन रही सरकार? आज Exit Poll के नतीजे बता देंगे साफ-साफ
केरल, बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में किसकी बन रही सरकार? आज Exit Poll के नतीजे बता देंगे साफ-साफ
Census 2027: दिल्ली में 142 गेस्ट टीचर्स ने जनगणना ड्यूटी से किया इनकार, जाएगी नौकरी? 
Census 2027: दिल्ली में 142 गेस्ट टीचर्स ने जनगणना ड्यूटी से किया इनकार, जाएगी नौकरी? 
West Bengal Election: बंगाल की वोटिंग के बीच डेरेक ओ ’ब्रायन ने पीएम मोदी को किया चैलेंज, बोले- 'आपमें दम है तो...'
बंगाल की वोटिंग के बीच डेरेक ओ ’ब्रायन ने पीएम मोदी को किया चैलेंज, बोले- 'आपमें दम है तो...'
Watch: PBKS vs RR मैच में दर्दनाक हादसा, दर्शक के चेहरे पर लगी गेंद; निकलने लगा खून
Watch: PBKS vs RR मैच में दर्दनाक हादसा, दर्शक के चेहरे पर लगी गेंद; निकलने लगा खून

वीडियोज

Mumbai Crime: मीरा रोड हमला: कलमा पढ़ने को कहा, फिर चाकू से वार | ATS | Mira Road Crime
Maharashtra: धिरेंद्र शास्त्री को कंट्रोवर्सी पसंद है
Bollywood News: तीन दिग्गज आए साथ… ‘Kalki 2’ बनेगी इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म? | Khabar Filmy Hain
West Bengal Election: क्या PM Modi की रणनीति से Mamata की नींद उड़ी? | ABP News
Saas Bahu Aur Saazish: Aarambhi का इम्तिहान! अस्पताल में घायलों की सेवा और बेटे के accident का सदमा | DR. Aarambhi
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exit Poll: केरल, बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में किसकी बन रही सरकार? आज Exit Poll के नतीजे बता देंगे साफ-साफ
केरल, बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में किसकी बन रही सरकार? आज Exit Poll के नतीजे बता देंगे साफ-साफ
Census 2027: दिल्ली में 142 गेस्ट टीचर्स ने जनगणना ड्यूटी से किया इनकार, जाएगी नौकरी? 
Census 2027: दिल्ली में 142 गेस्ट टीचर्स ने जनगणना ड्यूटी से किया इनकार, जाएगी नौकरी? 
West Bengal Election: बंगाल की वोटिंग के बीच डेरेक ओ ’ब्रायन ने पीएम मोदी को किया चैलेंज, बोले- 'आपमें दम है तो...'
बंगाल की वोटिंग के बीच डेरेक ओ ’ब्रायन ने पीएम मोदी को किया चैलेंज, बोले- 'आपमें दम है तो...'
Watch: PBKS vs RR मैच में दर्दनाक हादसा, दर्शक के चेहरे पर लगी गेंद; निकलने लगा खून
Watch: PBKS vs RR मैच में दर्दनाक हादसा, दर्शक के चेहरे पर लगी गेंद; निकलने लगा खून
Bhooth Bangla BO Day 12: दूसरे मंगलवार भी चला 'भूत बंगला' का जादू, करोड़ों में हुई कमाई, अब टूटेगा 'स्त्री' का रिकॉर्ड
दूसरे मंगलवार भी चला 'भूत बंगला' का जादू, करोड़ों में हुई कमाई
Explained: UAE ने 59 साल बाद OPEC और OPEC+ को छोड़ा! क्या बिखर जाएगा तेल का कोटा तय करने वाला संगठन, US-भारत को फायदा कैसे?
UAE ने 59 साल बाद OPEC छोड़ा! क्या बिखरेगा तेल का कोटा तय करने वाला ग्रुप, भारत को फायदा कैसे?
Oily Hair Problem: शैंपू करने के अगले ही दिन ऑयली हो जाते हैं बाल, ये ट्रिक करेगी काम
शैंपू करने के अगले ही दिन ऑयली हो जाते हैं बाल, ये ट्रिक करेगी काम
Most Dangerous Places In The World: क्या आप जानते हैं दुनिया की ऐसी 8 जगहें जहां जाना तो मुमकिन, लेकिन वापस आना नामुमकिन
क्या आप जानते हैं दुनिया की ऐसी 8 जगहें जहां जाना तो मुमकिन, लेकिन वापस आना नामुमकिन
Embed widget