एक्सप्लोरर

दिल की बीमारी से पीड़ित हैं तो ये खबर आपके लिए हैं!

नई दिल्लीः आज के समय में लोगों की बदलती जीवनशैली उनके स्वास्थय पर गहरा प्रभाव डाल रही है. इसी का असर है कि बड़ी उम्र में होने वाली बीमारियां अब युवाओं में देखने को मिल रही हैं. युवाओं में दिल संबंधी समस्याएं भी बहुत बढ़ रही हैं. इसी के चलते एक रिसर्च की गई है जिसमें पाया गया है कि 2060 तक आते-आते बुजुर्गों में हार्ट फेल के मामले तीन गुना बढ़ जाएंगे. ये रिसर्च बेहद चौंकाने वाली है. जानिए, क्या कहती है ये रिसर्च. दुनियाभर में बुजुर्गो की बढ़ती आबादी के बीच चिंता को बढ़ाने वाली है ये रिसर्च. रिसर्च के मुताबिक 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में हार्टफेल (हृदय गति रुक जाना) के मामले साल 2060 तक तिगुने हो जाएंगे. आइसलैंड में लैंडसपिताली विश्वविद्यालय में हृदय रोग विशेषज्ञ रगनर डेनिल्सन ने कहा, "दुनियाभर में उम्र बढ़ने के साथ हृदय संबंधी रोग एक सामान्य स्थिति है. उच्च रक्तचाप, रक्त धमनियों में संकुचन, मोटापा और मधुमेह की वजह से भी हार्टफेल के मामले बढ़े हैं. ऐसे में बुजुर्गो की बढ़ती आबादी के साथ उनमें हृदयरोग और दिल की धड़कन अचानक बंद होने के मामले बढ़ सकते हैं." 'यूरोपियन सोसाइटी ऑफ कार्डियोलॉजी' जर्नल में प्रकाशित अध्ययन रिपोर्ट के मुताबिक, शोधकर्ताओं ने 5,706 उम्रदराज प्रतिभागियों पर अध्ययन के बाद यह निष्कर्ष निकाला. इसमें लिंग, उम्र और मौजूदा आकार के आधार पर आंकड़ों का विश्लेषण किया गया. आंकड़ों के आधार पर, बुजुर्गो में हार्टफेल के कारणों का प्रमुखता से अध्ययन किया गया और भविष्य में कितने बुजुर्ग इससे प्रभावित हो सकते हैं, इसका आकलन करने की कोशिश की गई. इस शोध में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की उम्र 66 से 98 साल के बीच रही. प्रतिभागियों की औसत उम्र 77 साल रही, जिनमें 58 फीसदी पुरुष रहे. हार्टफेल के मामले पुरुषों और महिलाओं में संयुक्त रूप से 3.7 फीसदी रहे. लेकिन महिलाओं (2.8 फीसद) की तुलना में यह पुरुषों में (4.8 फीसद) ज्यादा रहा. हृदय संबंधी गड़बड़ी की समस्या उम्र बढ़ने के साथ बढ़ी. यह 69 साल की उम्र या इससे कम उम्र के लोगों में 1.9 फीसदी रही. वहीं, 80 साल या इससे ज्यादा उम्र वालों में हार्टफेल की समस्या छह फीसदी तक पाई गई. आने वाले दशकों में 2060 तक बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों की संख्या बढ़ने के साथ बढ़ने का अनुमान है. इसका सबसे ज्यादा असर 70 से 79 साल और 80 साल या उससे ज्यादा उम्र वालों पर होगा.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget