एक्सप्लोरर

हेल्दी रहना है तो ब्रेकअप कर लें...!

अच्छे रिश्ते जहां युवाओं को बेहतर शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पाने में मदद करते हैं, वहीं खराब चल रहे रिश्तों से बाहर निकलना उनके स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है. एक नए शोध में यह बात सामने आई. शोधकर्ताओं में से एक न्यूयार्क के यूनिवर्सिटी ऑफ बफैलो की अस्सिटेंट प्रोफेसर एश्ले बर कहती है, "अगर आपका रिश्ता अच्छा नहीं चल रहा है तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक है. इसलिए इससे बेहतर अकेले रहना है." उन्होंने कहा, "किसी रिश्ते में बने रहना महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि दीर्घकालिक और बेहतर रिश्ते ही लाभदायक होते हैं." यह शोध जर्नल ऑफ फैमिली साइकोलॉजी में प्रकाशित किया गया है. आज की युवा पीढ़ी पिछली पीढ़ियों के मुकाबले शादी करने का ज्यादा इंतजार करती है, साथ ही वे पढ़ाई भी अब पहले की तुलना में ज्यादा उम्र तक करते हैं. इस दौरान वे कई रिश्तों में पड़ते और उससे बाहर निकलते हैं. बर आगे कहती हैं, "इस संबंध में किए गए ज्यादातर अध्ययन शादी के संदर्भ में स्वास्थ्य और रिश्तों को लेकर किए गए थे. लेकिन हमारे अध्ययन में शामिल ज्यादातर युवा अविवाहित थे, लेकिन फिर भी उनका संबंध उनके स्वास्थ्य पर असर डाल रहा था या तो उन्हें बेहतर कर रहा था या बदतर बना रहा था." बर ने आयोवा युवा एवं परिवार परियोजना के तहत यह अध्ययन किया. उन्होंने पाया कि अध्ययन के एक तिहाई आंकड़ों में युवाओं ने दो सालों की अवधि में अपने रिश्तों में अपेक्षाकृत बड़ा बदलाव महसूस किया था. बर ने बताया, "हमने युवाओं से संतुष्टि, साथी के विद्वेष, आलोचना, समर्थन, दया, स्नेह और प्रतिबद्धता के बारे सवाल पूछे." इस अध्ययन के निष्कर्षो से पता चला कि जितने ज्यादा दिन तक लोग अच्छे रिश्तों में रहते हैं या जितनी जल्दी वे बुरे रिश्ते से पीछा छुड़ाते हैं, उनका स्वास्थ्य उतना ही बेहतर होता है. बर ने कहा, "अच्छे रिश्तों का स्वास्थ्य लाभ पर बहुत जल्दी असर शुरु हो जाता है. वहीं, बुरे रिश्ते स्वास्थ्य पर नुकसानदेह असर डालते हैं. खासतौर तब और भी ज्यादा जब ये रिश्ते ज्यादा समय तक बने रहें."

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget