एक्सप्लोरर

बच्चों की हड्डियां मजबूत करनी है तो रोजाना करें बस ये एक काम!

अक्सर देखा गया है खाने-पीने का खास ध्यान ना रखने के कारण बच्चों की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं... कुछ बच्चों की हड्डियां जन्म‍जात ही कमजोर होती हैं... लेकिन अब घबराएं नहीं... रोजाना सिर्फ ये एक काम बना सकता है आपके बच्चे को मजबूत... ! शारीरिक व्यायाम बच्चों की हड्डियां मजबूत बनाता है. ऐसा उन बच्चों के साथ भी होता है, जो ऐसी आनुवांशिक विसंगति के शिकार होते हैं, जिनमें पहले से तय माना जाता है कि उनकी हड्डी कमजोर होगी. एक नए शोध में यह पाया गया है. इस अध्ययन के प्रमुख लेखक व अमेरिका के द चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल ऑफ फिलैडेल्फिया(सीएचओपी) के जोनाथन मिशेल ने कहा, "हमें दशकों से यह पता है कि बचपन में शारीरिक गतिविधियां हड्डियां मजबूत बनाती हैं और जीवन भर लाभ देती हैं. हम यह नहीं जानते कि इन गतिविधियों का प्रभाव उन बच्चों पर क्या पड़ता है, जिनकी हड्डियों के कमजोर होने का आनुवांशिक खतरा रहता है. यह अध्ययन रपट 'जर्नल ऑफ बोन एंड मिनरल रिसर्च' में प्रकाशित हुआ है. इसमें दिखाया गया है कि शारीरिक गतिविधि बचपन में हड्डी की कमजोरी से जुड़ी आनुवांशिक विसंगति के नकारात्मक प्रभाव को प्रभावहीन कर देती है. अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने 918 बच्चों और किशोरों का विश्लेषण किया. इनमें पांच साल के बच्चे से लेकर 19 साल तक के युवा शमिल थे. शोधकर्ताओं ने एक प्रश्नावली का इस्तेमाल किया, जिसमें अध्ययन में शामिल प्रतिभागियों से यह पूछा गया कि वे बचपन में कितना और किस तरह की शारीरिक गतिविधियां करते हैं, इसे दर्ज किया गया. अध्ययन दल ने प्रतिभागियों की हड्डियों की सघनता की भी जांच की और 60 से अधिक आनुवांशिक विसंगति वाले बच्चों का जीनोटाइप मापा गया, जिनका संबंध हड्डियों की सघनता से जुड़ा माना जाता था. शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन बच्चों की शारीरिक गतिविधियां बहुत अधिक थीं, उनकी हड्डियों की सघनता बहुत अधिक थी. यह उन पर भी लागू हुआ जिनकी हड्डियों के कमजोर होने का आनुवांशिक खतरा था. महत्वपूर्ण यह है कि वजन उठाने की गतिविधि, जिमिनास्टिक और फुटबॉल जैसे खेल, जिसमें तेज दौड़ने, मुड़ने और कूदने जैसी गतिविधियां शामिल थीं, उनका अधिक सकारात्मक प्रभाव था. उनका निष्कर्ष इस बात का उल्लेख करता है कि आनुवांशिकता आवश्वक रूप से हड्डियों की सघनता से नहीं जुड़ा हुआ है. साथ ही शारीरिक गतिविधियों का महत्व बच्चों की हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ाने का वर्तमान एवं बाद के जीवन में एक महत्वपूर्ण कारक है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget