एक्सप्लोरर
पेट की दिक्कतों को दूर करने में कारगर हैं ये सुपरफूड
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 20 Mar 2018 04:26 PM (IST)
1/10

पपीता- पपीता डायरिया और पेट की अन्य समस्याओं का इलाज करने वाले फलों में शामिल है. इसे खाने से पाचन, खट्टी डकार और कब्ज में आराम मिलता है. इसका सेवन करने से पेट के विकार दूर होते हैं.
2/10

केला- केला एक ऐसा फल है, जो जल्दी पच जाता है और तुरंत एनर्जी देता है. पपीते की तरह इसमें भी पेक्टीन होता है, जिससे पेट के विकार दूर होते हैं.
3/10

प्रोबायोटिक- प्रोबायोटिक के सेवन से कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है. इनके सेवन से पाचन तंत्र और इम्यून सिस्टम को मजबूत रखा जा सकता है. इन्हें लेने से यूरिन इंफेक्शन, स्किन डिजीज और सर्दी में आराम मिलता है. प्रोबायोटिक को दही में डालकर लिया जा सकता है.
4/10

जीरा- जीरा भी सौंफ की तरह बहुत फायदेमंद है. इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं. जीरे को दूध, दही, शिकंजी, सलाद या सूप में पीसकर भी ले सकते हैं.
5/10

दलिया- दलिया फाइबर्स का महत्वपूर्ण सोर्स है. पोषक तत्वों से भरपूर दलिया से भी पाचन क्रिया को सुचारु रूप से चलाने में सहायता मिलती है.
6/10

दही- दही में मौजूद प्रोबायोटिक पेट के विकार दूर करने में सहायक होता है. इससे पाचन और गैस संबंधी समस्याओं में आराम मिलता है.
7/10

बाहर का खाना और फास्टफूड आजकल की जीवनशैली में शामिल हो चुके हैं, जो हमारे शरीर की पाचन क्रिया पर बुरा प्रभाव डालते हैं. लेकिन आप कम मात्रा में सौंफ, अदरक, दही और पपीता जैसी चीजें खाकर पेट को स्वस्थ रख सकते हैं. आज हम आपको बता रहे हैं कैसे अदरक और सौंफ आपके लिए हेल्दी है.
8/10

अदरक- अदरक के सेवन से पाचन क्रिया में मदद मिलती है और यह सूजन और सीने में जलन को रोकता है. खाना खाने के बाद यदि अदरक और नींबू की कुछ बूदों के मिश्रण का एक घूंट लें तो आप कई परेशानियों से दूर रह सकते हैं.
9/10

सौंफ- सौंफ में मौजूद तत्व पेट की गैस कम करने और पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करते हैं. इसे चबाने से या चाय में डालकर लेने से पाचन क्रिया एक्टिव होती है, जिससे सीने में जलन, पेट और आंत की समस्याओं से बचा सकता है.
10/10

नोट: ये रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.
Published at : 20 Mar 2018 04:26 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
इंडिया
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
आईपीएल 2026
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ





















