एक्सप्लोरर

सिर्फ इन दो कामों को करने से दिल हमेशा रहेगा सेहतमंद

नईदिल्लीः एक अध्ययन में पाया गया है कि मोटापे से परेशान लोगों में ह्दय रोग के खिलाफ लड़ने में संतुलित आहार के मिश्रण और व्यायाम से मजबूत सुरक्षा मिलती है. पत्रिका 'अमेरिकी जर्नल ऑफ क्लिीनिकल न्यूट्रिशन' में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, एक स्वस्थ ह्दय पाने के लिए स्वस्थ भोजन और व्यायाम का संयोजन सही तरीका है. सेंट लुइस विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर, एडवर्ड वीस ने कहा, "ज्यादा भार वाले महिला और पुरुष के शरीर में, मामूली वजन में कमी से ह्दय रोगों के मामले में शक्तिशाली सुरक्षा मिलती है. इससे फर्क नहीं पड़ता कि वजन में कमी कैसे हुई, चाहे व्यायाम से या कम कैलोरी वाले आहार से अथवा दोनों से." शोध के लिए वीस और उनके दल ने अधिक वजन वाले मध्यम आयु वर्ग के 52 लोगों को पुरुष और महिला समूहों में विभाजित किया. इन्हें संतुलित आहार, व्यायाम और दोनों से अपने शरीर के वजन का सात प्रतिशत 12-14 हफ्ते में कम करने को कहा गया. जिन लोगों ने खास तौर पर आहार लिया अथवा व्यायाम को चुना उन्हें अपना भोजन 20 फीसदी कम करने और गतिविधि स्तर 20 फीसदी बढ़ाने के लिए कहा गया. जिन लोगों ने दोनों कार्य किए उन्हें 10 फीसदी कम खाने और व्यायाम 10 फीसदी ज्यादा करने को कहा गया. शोधकर्ताओं ने विश्लेषण किया कि कैसे बदलाव ह्दय के स्वास्थ्य संकेतकों को प्रभावित करता है. इसके लिए रक्त दाब, ह्दय की धड़कन और कोलेस्ट्राल स्तर पर नजर रखा गया. शोधकर्ताओं ने पाया कि तीनों तरीके समान रूप से ह्दय स्वास्थ्य में सुधार लाने में प्रभावकारी रहे, और इनमें से एक का करना उतना प्रभावकारी नहीं रहा. अध्ययन में यह भी सुझाया गया है कि आहार, व्यायाम और दोनों को अपनाने वाले किसी भी व्यक्ति के जीवनकाल में ह्दय रोग में दस फीसदी कमी हो जाती है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान

अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'

फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि

यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट

जोधपुर पंचायत चुनाव: किसका पलड़ा रहेगा भारी? 196 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन

जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?

Embed widget