एक्सप्लोरर

अस्थमा का इलाज बीच में छोड़ा तो फायदे के बजाय हो सकता है नुकसान!

नई दिल्ली: अस्थमा जैसी बीमारी में कई मरीज दवाइयों का खर्च बचाने के लिए बीमारी के लक्षणों में सुधार देखते ही दवाई खाना बंद कर देते हैं जो काफी खतरनाक हो सकता है. यह कहना है अस्थमा विशेषज्ञों का. इस साल विश्व अस्थमा दिवस के मौके पर अस्थमा के उन मरीजों के साथ जश्न मनाया जा रहा है जो अस्थमा व इसकी भ्रांतियों के खिलाफ विजेता बनकर उभरे हैं. अगर आपको अस्थमा की समस्या है तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है, ये कोई ऐसी बीमारी नहीं है कि आप अपनी जिंदगी को खत्म समझें बल्कि अगर इस बीमारी को सही तरीके से नियंत्रित किया जाएं तो आप आसानी से अपने रोजमर्रा के काम कर सकते है. सही इलाज के साथ अस्थमा को आसानी से नियंत्रित कर परिवार व दोस्तों के साथ बेहतरीन जिंदगी बिताई जा सकती है.

विशेषज्ञों का कहना है इस बीमारी के इलाज के दौरान लक्षण न दिखने का मतलब अस्थमा मुक्त होना नहीं है. अस्थमा को मैनेज करने में ये सबसे बड़ी चुनौती है कि जब दवाइयों को रोक दिया जाता है तो इसके लक्षण कुछ समय के लिए सामने नहीं आते. ये अकसर दवाइयों की लागत बचाने के लिए किया जाता है. लेकिन इसका परिणाम ये होता है कि बीमारी काफी गंभीर रूप में सामने आती है और लक्षण किसी भी समय दोगुने प्रभाव के साथ उभरकर सामने आती है. इसलिए ये समझना बहुत महत्वपूर्ण है कि लक्षण न दिखने पर अस्थमा बीमारी ठीक नहीं होता है. इसलिए दवाइयों को छोड़ने से पहले डॉक्टर का परामर्श अवश्य ले.

इस बारे में एम्स (अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान) अस्पताल के पल्मोलोजी व निंद्रा विकार विभाग के हेड डॉ. रनदीप गुलेरिया कहते हैं, "अस्थमा दीर्घकालिक बीमारी है जिसे लंबे समय तक इलाज की जरूरत होती है. कई रोगी जब खुद को बेहतर महसूस करते हैं तो वह इनहेलर लेना छोड़ देते हैं. ये खतरनाक भी हो सकता है क्योंकि आप उस इलाज को बीच में छोड़ रहे हैं जिससे आप फिट और स्वस्थ रहते हो. रोगियों को इंहेलर छोड़ने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए. अपनी मर्जी से इंहेलर छोड़ना जोखिमभरा हो सकता है. "

सफदरजंग अस्पताल के सीनियर चेस्ट फिजिशयन डॉ. एम.के. सेन कहते हैं, "मैं रोजाना 10-15 रोगियों से मिलता हूं जिन्हें न सिर्फ बीमारी बल्कि दवाई को जारी रखने जैसी सलाह की जरूरत होती है. ये देखा गया है कि अस्थमा की दवाइयांे के अनुपालन की स्थिति बहुत दयनीय है और अकसर कुछ महीनों तक दवाइयां लेने के बाद बच्चे व वयस्क दवाइयां लेने में आनाकानी करने लगते है और ये दर तकरीबन 70 फीसदी है."

इंहेलर न लेने की वजह के बारे में बताते हुए डॉ. एम. के. सेन कहते हैं, "रोगियों के इंहेलर न लेने के कई कारण है. इसमें दवाइयों की कीमत, साइड इफैक्ट्स, इंहेलर को लेकर भ्रांतियां और सामाजिक अवधारणाएं शामिल है. इसके साथ साथ मनोवैज्ञानिक बाधाएं भी अवरोध पैदा करती है जैसे कि स्वस्थसेवा से जुड़े प्रशिक्षक से असंतोष, अनुचित उम्मीदें, हालत के प्रति गुस्सा आना, स्थिति की गंभीरता का अहसास न होना और अपनी सेहत के प्रति लापरवाही बरतना सम्मिलित है."

इस तरह की भ्रांतियों और अवरोधकों को रोकने के लिए लोगांे को इंहेलेशन थेरेपी के बारे में समझाना बहुत महत्वपूर्ण है जिससे वह इस इलाज को बीच में न रोके. अस्थमा के खिलाफ लड़ना यानी कि इंहेलेशन थेरेपी अपनाना ही सबसे प्रभावी इलाज है. अब भारत में ये इलाज बहुत ही सस्ती कीमत यानी कि चार रुपए से लेकर 6 रुपये प्रतिदिन की कीमत पर उपलब्ध है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget