एक्सप्लोरर

Ice Road: इस सड़क पर गाड़ी चलाते हुए सीट बेल्ट लगाना है गैर कानूनी, जानें वजह

Ice Road: दरअसल, इस्टोनिया (Estonia) में 25 किलोमीटर लंबी एक सड़क है और इस सड़क पर सीटबेल्ट पहनकर चलना गैर कानूनी है.

Ice Road In Estonia: सड़क पर चलते समय सुरक्षा के नज़रिए से यातायात के नियमों (Traffic Rules) का पालन करना बहुत जरूरी है. अगर आप इन नियमों का पालन नहीं करते हैं तो भारी जुर्माना भरना पड़ जाता है. सुरक्षा के मद्देनजर चार पहिया वाहन में सीटबेल्ट (Seat Belt) पहनकर चलना इतना ज़रूरी है कि अगर आपने इसमें लापरवाही की तो आपकी जेब भी खाली हो सकती है. क्या आप कभी ऐसी जगह गए हैं जहां आपको सीटबेल्ट पहनने के लिए मना किया जाए? आज हम आपको बताएंगे एक ऐसी ही जगह के बारे में जहां ड्राइविंग करते वक्त कानूनी तौर पर सीटबेल्ट पहनने की पाबंदी नहीं है.

इस सड़क पर मना है सीटबेल्ट पहनना

दरअसल, इस्टोनिया (Estonia) में 25 किलोमीटर लंबी एक सड़क है और इस सड़क पर सीटबेल्ट पहनकर चलना गैर कानूनी है. बता दें कि यह यूरोप की सबसे लंबी आइस रोड (Ice Road) है, इसका नाम आइस रोड इसलिए है क्योंकि यह सड़क क्रंकीट की बनी हुई नहीं है, बल्कि यह सड़क जमी हुई बर्फ है. यहां पर ड्राइविंग करने वालों के लिए सीटबेल्ट पहनने की सख्त मनाही है और इस सड़क पर चलने के लिए गाड़ी की स्पीड भी निर्धारित है.

बहुत धीमी रफ्तार पर चलती हैं गाडियां

दरअसल, इस सड़क को 13वीं सदी में कुछ घुड़सवारों ने आने-जाने के लिए इस्तेमाल किया था और अब यह यूरोप की सबसे लंबी आइस रोड (Ice Road) बाल्टिक सी का ही जमा हुआ रूप है, जो Hiiumaa द्वीप की कोस्टलाइन पर स्थित है. यहां पर ड्राइविंग करने का अपने आपमें एक अलग ही एक्सपीरियंस हैं. बता दें कि यहां ड्राइविंग से जुड़े नियम-कानून थोड़े अलग हैं.

आइस रोड पर ड्राइविंग करते समय आपको सीटबेल्ट (Seat Belt) को थोड़ी देर के लिए भूलना होगा, क्योंकि इस सड़क पर गाड़ी में सीट बेल्ट पहनना गैर-कानूनी होता है. साथ ही इस जगह पर गाड़ी की रफ्तार 25-40 किलोमीटर/घंटा ही रखनी होती है. सुनने में भले ही आपको ये अजीब लगा रहा है, लेकिन ये अनोखे नियम आपकी सुरक्षा के लिए ही निर्धारित हैं. ड्राइविंग स्पीड (Driving Speed) इसलिए कम रखने का नियम है क्योंकि तेज़ रफ्तार पर बर्फ टूट सकती है और हादसा हो सकता है.

ये भी जानें -

पैन कार्ड जितना आसान हुआ पासपोर्ट बनवाना, घर बैठे ले लीजिए पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट

घट रही हैं तितलियां और भंवरे, अगर ये नहीं होंगे तो पड़ सकते हैं खाने के लाले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget