एक्सप्लोरर

ऐसी 5 बातें जो हर अनमैरिड कपल को पता होनी चाहिए... बेवजह की परेशानी से बचने में आएंगी काम

देश में अनमैरिड कपल को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे अधिकारों के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप बेवजह की परेशानी से बच सकते हैं.

Unmarried Couples Rights : आपने फिल्मों में देखा होगा या फिर कई बार खबरों में भी पढ़ा होगा कि अनमैरिड कपल एक दूसरे मिलने के लिए होटल चले जाते हैं और वहां पुलिस की रेड पड़ जाती है. इसके बाद, कपल को एक -एक कर होटल से निकाला जाता है. कई बार तो पुलिस उन्हें थाने भी ले जाती है और कई तरह के नियम बताकर परेशान भी करती है. ऐसे खबरें, कई बार सामने आ चुकी हैं. हालांकि इस सिचुएशन के भी अपने नियम हैं. आपको ये जरूरी नियम पता होने चाहिए, जिससे अगर आप ऐसी स्थिति में पड़ जाएं तो आप कानून की जुबान से ही बात कर सकें.

क्या होटल में रुक सकते हैं अनमैरिड कपल?

भारतीय कानून के हिसाब से, भारत में कोई ऐसा लॉ नहीं है जिसमें कहा गया हो कि अनमैरिड कपल्स होटल में नहीं रुक सकते हैं. कानूनी तौर पर अनमैरिड कपल्स एक साथ एक रूम में ठहर सकते हैं. हालांकि उनके पास उनका वैलिड आईडी प्रूफ होना चाहिए. अगर वैलिड आईडी प्रूफ पास है और पुलिस होटल पर छापा मरती है तो अनमैरिड कपल पुलिस को अपने रिश्ते के बारे में बताकर पुलिस को  अपना आईडी प्रूफ दिखा सकते हैं. 

क्या एक शहर के कपल होटल में रुक सकते हैं?

भारत में ऐसा भी कोई कानून नहीं है, जिसमें लिखा हो कि एक ही शहर के कपल्स होटल के कमरे में नहीं ठहर सकते हैं. हालांकि कई जगहों पर ये देखा गया है कि क्राइम को रोकने के लिए कुछ होटल एक ही शहर के अनमैरिड कपल को होटल रूम देने से मना किया जाता हैं.

क्या पुलिस कपल को गिरफ्तार कर सकती है?

कानून के हिसाब से, अगर आपकी उम्र 18 साल या उससे अधिक है और इसी के साथ आपके पास वैलिड आईडी प्रूफ भी है तो पुलिस पुलिस के पास कपल्स को गिरफ्तार करने का कोई अधिकार नहीं है. 

पब्लिक प्लेस पर बैठने से जुड़े नियम

अगर आप शादीशुदा भी नही हैं तो भी आप किसी भी पब्लिक प्लेस पर बैठ सकते हैं. हालांकि, पब्लिक प्लेस पर कोई भी अश्लील हरकत करने पर आईपीसी की धारा 294 के तहत 3 महीने की सजा हो सकती है. देखने में आता है कि इस धारा का दुरुपयोग भी किया जाता है. इसलिए ध्यान रखें कि पब्लिक प्लेस पर ऐसी हरकत न करें.

किराए पर घर लेने की आजादी

अगर आप अपने पार्टनर के साथ देश में कहीं घर किराए पर ले रहे हैं तो आपके पास रेंट एग्रीमेंट होना जरूरी है. आपके पास घर से जुड़े डॉक्युमेंट हैं तो आपके पास अधिकार है कि आप अपने पार्टनर के साथ रेंट के घर में आसानी से रह सकते हैं.

यह भी पढ़ें - इतनी स्पीड में चलने वाली ट्रेन कहलाती है सुपरफास्ट, जानिए मेल-एक्सप्रेस और एक्सप्रेस ट्रेन में क्या होता है अंतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक यूट्यूब वीडियो बनाकर कितना कमा लेते हैं ध्रुव राठी, जानें हिसाब-किताब?
एक यूट्यूब वीडियो बनाकर कितना कमा लेते हैं ध्रुव राठी, जानें हिसाब-किताब?
अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
हिंदू या मुस्लिम, किस धर्म के लोग सऊदी में ज्यादा करते हैं नौकरी?
हिंदू या मुस्लिम, किस धर्म के लोग सऊदी में ज्यादा करते हैं नौकरी?
प्रेस फ्रीडम में कौन सा देश नंबर-1, कहां खड़ा है अपना भारत?
प्रेस फ्रीडम में कौन सा देश नंबर-1, कहां खड़ा है अपना भारत?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget