एक्सप्लोरर

अंतरिक्ष में स्पेस वॉक के लिए स्पेस स्टेशन से बाहर आएंगी सुनीता विलियम्स, जानें ये क्या होता है

स्पेस में फंसी सुनीता विलियम्स 16 जनवरी को स्पेसवॉक के लिए अंतरिक्षयान से बाहर निकलने वाली हैं. क्या आप जानते हैं कि स्पेस वॉक क्या होता है और इसके लिए किस तरह के स्पेस शूट की जरूरत होती है.

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी वुच विल्मोर 200 से ज्यादा दिनों से स्पेस पर फंसे हुए हैं. हालांकि अब सुनीता विलियम्स को लेकर खबर आ रही है कि वो स्पेस स्टेशन से बाहर निकलकर स्पेस वॉक करेंगी. क्या आप जानते हैं कि स्पेस वॉक क्या होता है और ये कब किया जा सकता है. 

स्पेस में फंसी सुनीता विलियम्स

सुनीता विलियम्स और उनके साथी वुच विल्मोर जून से ही स्पेस में फंसे हुए हैं. उनके यान में तकनीकी दिक्कतों के कारण उनकी वापसी लगातार टल रही है. पिछले कुछ दिनों पहले सुनीता विलियम्स और उनके साथ ने स्पेस में ही क्रिसमस और न्यू ईयर मनाया था. जिसकी फोटो नासा ने सोशल मीडिया पर जारी किया था. 

नासा आयोजित करेगा स्पेस वॉक

बता दें कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा 16 और 23 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के लिए स्पेसवॉक आयोजित करने जा रहा है, ये स्पेसवॉक दो चरण में होगा. नासा का पहला स्पेसवॉक में 16 जनवरी को होगा. जिसमें अंतरिक्ष यात्री निक हेग के साथ सुनीता विलियम्स स्पेस स्टेशन पर रेट गायरो असेंबली बदलेंगी, एक्स-रे टेलीस्कोप के लिए लाइट फिल्टर के क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक करेंगी. यह स्पेसवॉक शाम 05:30 बजे शुरू होगी.

इसके अलावा नासा की दूसरी स्पेसवॉक 23 जनवरी को होगी. जिसमें अंतरिक्ष यात्री स्टेशन के बाहरी हिस्से से रेडियो एंटीना को हटाएंगे और सतह से सूक्ष्मजीवों के नमूने एकत्र करेंगे. इसका उद्देश्य ये देखना है कि कक्षीय परिसर में कोई सूक्ष्मजीव मौजूद तो नहीं हैं. बता दें कि यह स्पेसवॉक भी शाम 05:30 बजे शुरू होगा और लगभग 6.5 घंटे तक चलेगा.

क्या होता है स्पेस वॉक?

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के मुताबिक जब भी कोई एस्ट्रोनॉट अंतरिक्ष में किसी यान से बाहर निकलता है, तो उसे स्पेसवॉक कहा जाता है. दरअसल स्पेसवॉक को तकनीकी रूप से ईवीए कहा जाता है. बता दें कि EVA का मतलब एक्स्ट्राव्हीक्यूलर एक्टिविटी होता है.

स्पेस वॉक के लिए होता है खास शूट

बता दें कि अंतरिक्षयात्री जब भी स्पेसवॉक पर जाते हैं, तो सेफ्टी के लिए खास स्पेससूट पहनते हैं. इन स्पेससूट के अंदर सांस लेने के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन होती है. इसके अलावा प्यास बुझाने के लिए पानी भी मौजूद रहता है. एस्ट्रोनॉट्स स्पेसवॉक पर निकलने से घंटों पहले ही स्पेससूट पहन लेते हैं, बता दें कि ये सूट प्रेशराइज्ड होते हैं, यानी इनमें ऑक्सीजन भरी होती है. अपने यान से बाहर निकलने से पहले एस्ट्रोनॉट शुद्ध ऑक्सीजन लेते हैं, जिससे उनके शरीर में मौजूद नाइट्रोजन कैसे की मात्रा जीरो हो जाए. क्योंकि स्पेसवॉक के दौरान नाइट्रोजन होने से से दिक्कत हो सकती है.

ये भी पढ़ें:भारत से परमाणु बैन हटाएगा अमेरिका, जानें किन देशों पर अब भी है लागू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Underground Town: यहां घरों के नीचे बसा है पूरा शहर, जानें कहां है वह जगह?
यहां घरों के नीचे बसा है पूरा शहर, जानें कहां है वह जगह?
क्या पुतिन की तरह जिनपिंग भी रखते हैं पूप ब्रीफकेस? जानें इसके बारे में
क्या पुतिन की तरह जिनपिंग भी रखते हैं पूप ब्रीफकेस? जानें इसके बारे में
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
16.2 करोड़ में नीलाम गांधी जी का हस्तलिखित विचार, जानें इसमें क्या लिखा?
16.2 करोड़ में नीलाम गांधी जी का हस्तलिखित विचार, जानें इसमें क्या लिखा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget