एक्सप्लोरर

भारत के इन 4 लोगों के बारे में सबसे ज्यादा सर्च करते हैं पाकिस्तानी! ये रही लिस्ट

पाकिस्तान के लोग भारतीय स्टार्स के बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं. यही वजह है कि गूगल टॉप ट्रेंड्स 2023 की लिस्ट में चार ऐसे भारतीयों का नाम आया है, जिसे पाकिस्तानी लोगों ने खूब सर्च किया है.

गूगल हर साल एक लिस्ट जारी करता है, जिसमें बताया जाता है कि किस देश के लोगों ने किस चीज को लेकर सबसे ज्यादा इंटरनेट पर सर्च किया है. आज हम आपको पाकिस्तान के बारे में बताने वाले हैं. वहां के लोगों ने चार भारतीयों के बारे में खूब सर्च किया है. ये चारों भारतीय भारत में तो लोकप्रिय हैं ही, लेकिन पाकिस्तान की सर्च से लग रहा है कि वो वहां भी काफी लोकप्रिय हैं. इनमें एक नाम ऐसा है जिसे देख कर शायद आप हैरान रह जाएं. चलिए अब आपको एक-एक करके पूरी लिस्ट बताते हैं.

पहले नंबर पर हैं अक्षय कुमार

अक्षय कुमार भारतीय सिनेमा का एक बड़ा चेहरा हैं. इनकी फिल्में ना सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में देखी जाती हैं. पाकिस्तान के लोगों ने इनके बारे में खूब सर्च किया है. दरअसल, इनके ज्यादा सर्च किए जाने के पीछे एक वजह ये भी हो सकती है कि साल में इनकी कई फिल्में आती हैं और ज्यादातर हिट होती हैं. फिलहाल देखा जाए तो अक्षय कुमार या तो कॉमेडी फिल्में कर रहे हैं या फिर देशभक्ति वाली फिल्में.

दूसरे नंबर पर हैं टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के नए हीरो हैं. हीरोपंती से अपना सफर शुरू करने वाले टाइगर श्रॉफ आज बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्में कर चुके हैं. अपनी फिल्मों के अलावा ये अपनी सॉलिड बॉडी और एक्शन सीन के लिए भी काफी चर्चा में रहते हैं. युवाओं के बीच टाइगर श्रॉफ की ज्यादा फैन फॉलोइंग है.

तीसरे नंबर पर हैं शुभमन गिल

शुभमन गिल इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. शुभमन गिल एक क्रिकेट स्टार हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भारत समेत पूरी दुनिया में है. ऐसे में इससे इनकार नहीं किया जा सकता कि उनके चाहने वाले पाकिस्तान में भी हैं. शुभमन गिल को लेकर कहा जाता है कि क्रिकेट में वो भारत का बेहतर भविष्य हैं. आपको बता दें, सोशल मीडिया पर इनसे जुड़े कई मीम भी खूब वायरल होते हैं.

चौथे नंबर पर हैं काजोल

काजोल को कौन नहीं जानता. बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा हैं. इन्हें भी भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी लोग चाहते हैं. काजोल काफी समय से फिल्मों से दूर रही थीं. लेकिन हाल ही में उन्होंने बड़े पर्दे पर फिर से वापसी कर ली है. ओटीटी हो या सिनेमा काजोल दोनों जगह अपना जलवा कायम किए हुई हैं.

ये भी पढ़ें: हवा के एक झटके में बदल गया मंगल ग्रह का पूरा वातावरण, वैज्ञानिक भी रह गए हक्के-बक्के

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेस फ्रीडम में कौन सा देश नंबर-1, कहां खड़ा है अपना भारत?
प्रेस फ्रीडम में कौन सा देश नंबर-1, कहां खड़ा है अपना भारत?
भारत में अब इमरजेंसी लगाना कितना मुश्किल, कितनी बदल गई व्यवस्था?
भारत में अब इमरजेंसी लगाना कितना मुश्किल, कितनी बदल गई व्यवस्था?
क्या प्रोटेस्टर्स को गिरफ्तार कर सकती है पुलिस, क्या कहता है कानून?
क्या प्रोटेस्टर्स को गिरफ्तार कर सकती है पुलिस, क्या कहता है कानून?
भारत में विदेशी नागरिकों के प्रदर्शन पर क्या कहता है देश का कानून?
भारत में विदेशी नागरिकों के प्रदर्शन पर क्या कहता है देश का कानून?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget