एक्सप्लोरर

EVM: क्या ईवीएम को किया जा सकता है हैक? पढ़ें मतदान केंद्र से स्ट्रांग रूम तक का ईवीएम का सफर

कई बार ईवीएम हैक होने के दावे किए जा चुके हैं, लेकिन क्या सच में ईवीएम हैक हो सकती है? कितनी सुरक्षित होती हैं ईवीएम? आइए जानते हैं

Electronic Voting Machine: मतदान (Election) के दौर में आपने ईवीएम (EVM) का नाम सुना है. उन दिनों यह मशीन काफी चर्चा में रहती हैं. ईवीएम की फुल फॉर्म इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन होती है. यह एक ऐसी इलेक्ट्रॉनिक मशीन है, जिसका इस्तेमाल वोट्स (Votes) को कलेक्ट और रिकॉर्ड करने के लिए किया जाता है. ईवीएम से पहले चुनाव कराने के लिए कागज़ या पर्ची (Ballot Box प्रणाली) का इस्तेमाल किया जाता था. ईवीएम में कोई मतदाता अपना मत किसी भी पॉलिटिकल पार्टी को दे सकता है. इस मशीन में अलग-अलग प्रतिनिधियों के लिए अलग-अलग बटन होते हैं, जिनके ऊपर उस पार्टी का चिन्ह भी बना होता है. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे की क्या ईवीएम को हैक किया जा सकता है? आइए जानते हैं.

क्या है ईवीएम मशीन ?

ईवीएम मशीन दो डिवाइसों से मिलकर बनी होती है, जिसमे पहली डिवाइस का नाम कंट्रोल यूनिट है और दूसरी डिवाइस का नाम बैलेटिंग यूनिट. ये दोनों डिवाइसेज एक-दूसरे के साथ एक लम्बे केबिल से जुड़ी होती हैं. मशीन में लगी कंट्रोल यूनिट, बैलेटिंग यूनिट को कंट्रोल करती है. बैलेटिंग यूनिट वह है, जिसका इस्तेमाल वोटर अपना वोट ईवीएम मशीन में दर्ज करने के लिए करता है. ईवीएम की कंट्रोल यूनिट का इस्तेमाल मतदान अधिकारी करता है. मतदान अधिकारी जब तक कंट्रोल यूनिट का बटन नहीं दबाता है, तब तक कोई भी ईवीएम का बटन दबाकर मतदान नहीं कर सकता. एक बार बटन दबाकर वोट दर्ज होने के बाद यह मशीन अपने आप लॉक हो जाती है. उसके बाद आप कितनी ही बार बटन दबाएँ मगर वोट एक ही बार पड़ता है. ईवीएम मशीन के आने से वोटिंग का काम काफी आसान हो गया है. इसमें वोटों की गिनती भी जल्दी हो जाती है और समय की भी बचत होती है.

क्या ईवीएम को हैक किया जा सकता है?

ऐसा भी कई बार सुनने में आया है कि ईवीएम में गड़बड़ की जा सकती है. ईवीएम से वोटिंग करते समय आपका पहला दबाया गया बटन ही काम करेगा. हर वोट के बाद कंट्रोल यूनिट को अगले वोट के लिए फिर से तैयार करना होता है. लिहाजा ईवीएम पर फटाफट बटन दबाकर वोट करना मुश्किल है. अब चूंकि ये मशीनें किसी इंटरनेट (Internet) नेटवर्क से नहीं जुड़ी होती, इसलिए इन्हें हैक करना संभव नहीं है. हालांकि ऐसा दावा भी किया जाता है कि इन मशीनों की अपनी फ्रीक्वेंसी होती हैं, जिससे इनको हैक किया जा सकता है, लेकिन इस तरह के दावे सही नहीं पाए गए हैं. एक दावा यह भी किया जाता है कि मशीन को फिजिकली मैन्युपुलेट किया जा सकता है. अगर किसी के हाथ में ये मशीन आ जाए तो वह इसके नतीजों में उलटफेर कर सकता है, लेकिन इसको लेकर भी अभी कोई प्रमाण सामने नहीं आया है.ईवीएम में इतने कड़े सुरक्षा प्रबंध हैं कि इससे छेड़छाड़ करना बहुत मुश्किल है.

यह भी पढें -

इस कीड़े के अंडे को बड़े चाव से खाते हैं लोग! जानिए कौन सा है ये कीड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉलम या फिर नॉर्मल, किस मकान में ज्यादा होती है मजबूती?
कॉलम या फिर नॉर्मल, किस मकान में ज्यादा होती है मजबूती?
दिल्ली में कहां है सबसे सस्ती पार्किंग? एक क्लिक में जान लें फायदे का सौदा
दिल्ली में कहां है सबसे सस्ती पार्किंग? एक क्लिक में जान लें फायदे का सौदा
फ्लाइट हाईजैक होने पर क्या सिग्नल भेजते हैं पायलट, कैसे होता है एक्शन?
फ्लाइट हाईजैक होने पर क्या सिग्नल भेजते हैं पायलट, कैसे होता है एक्शन?
किस धर्म को मानते हैं राहुल गांधी? किसकी करते हैं पूजा
किस धर्म को मानते हैं राहुल गांधी? किसकी करते हैं पूजा

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget