एक्सप्लोरर

राम मंदिर का बताकर वायरल हो रहा पोस्ट, जानें क्या है इसकी सच्चाई

यह वीडियो अयोध्या के राम मंदिर का नहीं है. असल में, यह कोलकाता के एक दुर्गा पूजा पंडाल का वीडियो है जो राम मंदिर की थीम पर बनाया गया था.

निर्णय- असत्य


    कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान राम मंदिर की थीम पर बनाये गए एक पंडाल का वीडियो अयोध्या के राम मंदिर का बताकर शेयर किया जा रहा है.

दावा क्या है?
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर का उद्घाटन समारोह जनवरी 22, 2024 को होने जा रहा है. इसी सिलसिले में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रोशनी में डूबी एक मंदिर जैसी संरचना जगमगाती नज़र आ रही है. इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो अयोध्या के राम मंदिर का है.

एक्स (पूर्व में ट्विटर) और फ़ेसबुक पर यह वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है. एक एक्स यूज़र ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया, "बधाई हो, श्री राम मंदिर अयोध्या जी में विद्युत कार्य पूर्ण, भव्य दिव्य, अलौकिक जगमगाहट...." पोस्ट का आर्काइव वर्ज़न यहां देखें. ऐसे ही दावे वाले अन्य पोस्ट के आर्काइव वर्ज़न यहां, यहां और यहां देखे जा सकते हैं.


राम मंदिर का बताकर वायरल हो रहा पोस्ट, जानें क्या है इसकी सच्चाई

हालांकि, यह वीडियो अयोध्या के राम मंदिर का नहीं है. असल में, यह कोलकाता के एक दुर्गा पूजा पंडाल का वीडियो है जो राम मंदिर की थीम पर बनाया गया था.

सच का पता कैसे लगाया?
सबसे पहले हमने अयोध्या के राम मंदिर के निर्माण से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स को चेक किया और पाया कि मंदिर अभी निर्माणाधीन ही  है. दिसंबर 15 को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के एक्स अकाउंट पर राम मंदिर की तस्वीरें शेयर की गईं थीं, जिसमें मंदिर की पहली मंजिल के निर्माण की वर्तमान स्थिति दिखाई गई थी. लेकिन वायरल वीडियो में जो दृश्य दिखाए गए हैं उसमें मंदिर अपने पूर्ण आकार में नज़र आता है, जिससे यह पता चलता है कि यह वीडियो क्लिप अयोध्या के राम मंदिर का नहीं है.

वायरल वीडियो कहां से है? 

इसके बाद, हमने रिवर्स इमेज सर्च के ज़रिये वीडियो को खोजा, तो हमें कई मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं. इन रिपोर्ट्स में वीडियो से मिलते-जुलते दृश्य दिखाने वाली तस्वीरें और वीडियो मौजूद हैं.

अक्टूबर 24 को प्रकाशित आउटलुक इंडिया की रिपोर्ट में बताया गया है कि उत्तरी कोलकाता के संतोष मित्रा स्क्वायर में अयोध्या के राम मंदिर की थीम पर एक दुर्गा पूजा पंडाल बनाया गया था. इस पंडाल को अयोध्या के राम मंदिर की एक भव्य प्रतिकृति (Replica) का रूप दिया गया था. रिपोर्ट में राम मंदिर-थीम वाले पंडाल की कई तस्वीरें मौजूद हैं, जिसमें वायरल वीडियो के समान दृश्य हैं.


राम मंदिर का बताकर वायरल हो रहा पोस्ट, जानें क्या है इसकी सच्चाई

हिंदी चैनल आज तक की अक्टूबर 16 की वीडियो रिपोर्ट के मुताबिक़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में राम मंदिर की थीम पर बनाये गए दुर्गा पंडाल का उद्घाटन किया था. इस दुर्गा पूजा पंडाल के आयोजक बीजेपी नेता ने अमित शाह को उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया था. 

नवभारत टाइम्स, द वायर, प्रभात ख़बर, ओटीवी न्यूज़ समेत तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में इस दुर्गा पूजा पंडाल का ज़िक्र है. 

हमें अक्टूबर 17 का एक फ़ेसबुक पोस्ट भी मिला, जिसमें राम मंदिर-थीम वाले कोलकाता संतोष मित्रा स्क्वायर के दुर्गा पूजा पंडाल के कई वीडियो और तस्वीरें शेयर किये गए थे. इसमें हूबहू दृश्य देखे जा सकते हैं, जो वायरल वीडियो में दिखाए गए हैं. 

नीचे वायरल वीडियो और कोलकाता के संतोष मित्रा स्क्वायर में बनाये गए राम मंदिर-थीम वाले पूजा पंडाल के बीच समानताएं देखी जा सकती हैं.


राम मंदिर का बताकर वायरल हो रहा पोस्ट, जानें क्या है इसकी सच्चाई

निर्णय
वायरल वीडियो के साथ शेयर किया गया ये दावा कि इसमें अयोध्या के राम मंदिर में बिजली का पूरा हो चुका काम दिखाया गया है, ग़लत है. दरअसल, यह वीडियो कोलकाता के एक दुर्गा पूजा पंडाल का है जो राम मंदिर की थीम पर बनाया गया था. यह वीडियो अयोध्या में नहीं लिया गया. इसलिए, हम वायरल दावे को ग़लत मानते हैं. 

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले logicallyfacts.com पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ  इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget