एक्सप्लोरर

Fact Check: बक्सर से लोकसभा सीट न मिलने पर रोने लगे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि बीजेपी द्वारा अश्विनी चौबे को बिहार की बक्सर सीट से लोकसभा टिकट नहीं दिए जाने के बाद वह भावुक होकर सबके सामने रोने लगे.

फैक्ट चैक


    निर्णय [भ्रामक] केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे का यह वीडियो जनवरी 2023 का है, जब वह बीजेपी नेता परशुराम चतुर्वेदी के निधन की ख़बर सुनकर रो पड़े थे.

 

दावा क्या है?

मार्च 24, 2024, को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की, जिसमें बिहार की बक्सर सीट से केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे को टिकट नहीं दिया गया. इसके बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें वह प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोते हुए नज़र आ रहे हैं. इस वीडियो को हालिया बताया जा रहा है और दावा किया जा रहा है कि बीजेपी द्वारा अश्विनी चौबे को बिहार की बक्सर सीट से लोकसभा टिकट नहीं दिए जाने के बाद वह भावुक हो गए और सबके सामने फूट-फूट कर रोने लगे.

सोशल मीडिया यूज़र्स इस वीडियो के ज़रिये बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं और उस पर “ब्राह्मण समाज का अपमान” करने का आरोप लगा रहे हैं, जबकि कुछ यूज़र्स अश्विनी चौबे पर ही उंगली उठा रहे हैं. एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ऐसे ही एक पोस्ट को अब तक 87,000 हज़ार से ज़्यादा बार देखा गया है. पोस्ट का आर्काइव वर्ज़न यहां और समान दावों वाले अन्य पोस्ट यहां, यहां और यहां देखे जा सकते हैं.

 

Fact Check: बक्सर से लोकसभा सीट न मिलने पर रोने लगे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे

वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट. (सोर्स: एक्स/स्क्रीनशॉट)

हालांकि, यह वीडियो अभी का नहीं बल्कि जनवरी 2023 का है, जब अश्विनी चौबे पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे और उसी बीच उन्हें बीजेपी नेता परशुराम चतुर्वेदी के निधन की ख़बर मिली, जिसके बाद वह ख़ुद को रोक नहीं पाए और रोने लगे.

हमने सच का पता कैसे लगाया? 

हमने केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे के वीडियो को संबंधित कीवर्ड के ज़रिये सर्च किया तो हमें जनवरी 2023 की कई मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं, जिनमें यही वीडियो मौजूद है. इन रिपोर्ट्स में चौबे के रोने की वजह बीजेपी नेता परशुराम चतुर्वेदी के निधन की ख़बर बताई गई है. इससे साफ़ हो जाता है कि यह वीडियो लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी होने से पहले का है. https://youtu.be/n8TlUHqlCPE

 

 


वीडियो के लंबे वर्जन में केंद्रीय मंत्री अपने साथ हुए एक सड़क हादसे के बारे में बात करते नज़र आते हैं. इसी बीच उनके एक सहयोगी उन्हें एक पर्ची देते हैं, जिसे पढ़कर वह भावुक हो जाते हैं और रोते हुए बताते हैं, "मुझे अभी ख़बर मिली कि मेरे छोटे भाई परशुराम चतुर्वेदी, जो पिछले तीन दिनों से कड़ाके की ठंड में किसानों के मुद्दों के समर्थन में भूख हड़ताल पर मेरे साथ थे, उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है." 

इसी वीडियो को जनवरी 16-17, 2023, को एएनआई, और द क्विंट सहित विभिन्न मीडिया आउटलेट्स ने शेयर किया था.

 

अश्विनी चौबे ने जनवरी 16, 2023 को अपने एक्स-पोस्ट के ज़रिये प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान परशुराम चतुर्वेदी के निधन की ख़बर मिलने की जानकारी भी दी थी. उन्होंने लिखा था, "जब मैं पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा था, मुझे बक्सर से पूर्व प्रत्याशी भाजपा, मेरे अनुज श्री परशुराम चतुर्वेदी जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. मेरी आंखों से अश्रु धाराए निकल पड़ी. निधन से मर्माहत हूं.."

 

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, बिहार के बक्सर में किसानों के मुद्दों को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री और बक्सर सांसद अश्विनी चौबे अंबेडकर चौक पर मौन व्रत पर बैठे थे. भीम आर्मी के लोगों द्वारा उन पर किए गए कथित हमले के बाद बीजेपी ने आक्रोश मार्च निकाला था. इस दौरान बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य परशुराम चतुर्वेदी नारेबाजी करते हुए दिल का दौरा पड़ने से ज़मीन पर गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

हमारी अब तक की जांच से यह साफ़ हो गया कि अश्विनी चौबे के रोने का वीडियो जनवरी 2023 का है और रोने का कारण बीजेपी नेता का निधन था. 

इसके बाद, जब हमने मार्च 24, 2024 को जारी बीजेपी उम्मीदवारों की पांचवीं सूची पर अश्विनी चौबे की प्रतिक्रिया के बारे में सर्च किया, तो हमें उनका एक वीडियो मिला, जिसमें उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, "सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं. सभी शुभचिंतकों से आग्रह है कि धैर्य बनायें रखें, सब मंगल होगा.."

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने बक्सर से दो बार के सांसद अश्विनी चौबे की जगह मिथिलेश तिवारी को अपना उम्मीदवार बनाया है.

निर्णय 

केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे के रोने का एक पुराना वीडियो इस दावे से शेयर किया जा रहा है कि बीजेपी द्वारा उन्हें बक्सर से लोकसभा सीट नहीं दिए जाने के बाद वह भावुक हो गए और फूट-फूट कर रोने लगे. जबकि, यह वीडियो 2023 का है. इसलिए, हम वायरल दावे को भ्रामक मानते हैं. 

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले logicallyfacts.com पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल

वीडियोज

Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget