एक्सप्लोरर

महिला की कोलकाता में हत्या के मामले में नहीं है सांप्रदायिक एंगल

कोलकाता में महिला के शव को सूटकेस में रखकर फेंकने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. तीनों रिश्तेदार हैं. इसमें कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है.

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज).  पश्चिम बंगाल से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक सूटकेस में महिला के शव को देखा जा सकता है, जबकि उसके आसपास कई लोग खड़े हैं. कुछ यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि पश्चिम बंगाल में मुस्लिम शख्स ने हिंदू युवती की शादी का झांसा देकर हत्या कर दी.

विश्वास न्यूज की पड़ताल में पता चला कि कोलकाता के मामले को सांप्रदायिक रंग देकर वायरल किया जा रहा है. कोलकाता में दो महिलाओं को महिला की हत्या के आरोप में पकड़ा गया था. आरोपी महिला की रिश्तेदार हैं. इसमें कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है.

वायरल पोस्ट

थ्रेड यूजर bajrang_dal_mp_ujjain_om.v ने 26 फरवरी को वीडियो पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा,

“बंगाल में अकरम ने शादी का झांसा देकर हिंदू लड़की को उतारा मौत के घाट”

vishvasnews

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने सबसे पहले वीडियो का कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस से सर्च किया. इंस्टाग्राम यूजर rajpatra927 ने 26 फरवरी को इस वीडियो को पोस्ट किया है. इसमें वीडियो को कुम्हारटोली का बताया गया.

vishvasnews

इस आधार पर कीवर्ड से सर्च करने पर 25 फरवरी को इंडिया टुडे की वेबसाइट पर छपी खबर का लिंक मिला. इसमें वायरल वीडियो में दिख रहे सूटकेस की तस्वीर को देखा जा सकता है. खबर के अनुसार, “25 फरवरी को कोलकाता के कुम्हारटोली में कुछ लोगों ने दो महिलाओं को गंगा के किनारे नीले रंग के ट्रॉली बैग के साथ देखा. वे शव को नदी में ठिकाने के लिए लाई थी. दोनों आरोपी महिलाओं फाल्गुनी घोष और उसकी मां आरती घोष को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मृतक महिला की पहचान सुमिता घोष (55) के रूप में हुई है. तीनों रिश्तेदार हैं. कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फाल्गुनी के साथ तीखी नोकझोंक के दौरान सुमिता की हत्या कर दी गई. फाल्गुनी अपने पति से अलग रहती है.”

vishvasnews

दैनिक जागरण की वेबसाइट पर 25 फरवरी को छपी खबर के मुताबिक, कोलकाता के कुम्हारटोली घाट पर फाल्गुनी घोष व आरती घोष को सुमिता घोष के शव को नदी में फेंकने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया गया है.

vishvasnews

इस मामले में हमने कोलकाता में दैनिक जागरण के राज्य प्रमुख जेके वाजपेयी से संपर्क किया. उनका कहना है कि इस मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. मृतका और आरोपी रिश्तेदार हैं. इस मामले में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है.  

वीडियो को सांप्रदायिक दावे के साथ शेयर करने वाले थ्रेड यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया. एक विचारधारा से प्रभावित यूजर के 769 फॉलोअर्स हैं.

निष्कर्ष: कोलकाता में महिला के शव को सूटकेस में रखकर फेंकने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. तीनों रिश्तेदार हैं. इसमें कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है.

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले vishvasnews पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का जादू, YSR कांग्रेस का क्या है हाल?
आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का जादू, YSR कांग्रेस का क्या है हाल?
UGC विवाद और गहराया! केशव मौर्य के कार्यक्रम में थप्पड़ कांड पर विनय कुमार मिश्रा का बड़ा दावा
UGC विवाद और गहराया! केशव मौर्य के कार्यक्रम में थप्पड़ कांड पर विनय कुमार मिश्रा का बड़ा दावा
'प्रदर्शन के लिए सार्वजनिक जगह पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं हो सकता', SC की अहम टिप्पणी
'प्रदर्शन के लिए सार्वजनिक जगह पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं हो सकता', SC की अहम टिप्पणी
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का जादू, YSR कांग्रेस का क्या है हाल?
आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का जादू, YSR कांग्रेस का क्या है हाल?
UGC विवाद और गहराया! केशव मौर्य के कार्यक्रम में थप्पड़ कांड पर विनय कुमार मिश्रा का बड़ा दावा
UGC विवाद और गहराया! केशव मौर्य के कार्यक्रम में थप्पड़ कांड पर विनय कुमार मिश्रा का बड़ा दावा
'प्रदर्शन के लिए सार्वजनिक जगह पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं हो सकता', SC की अहम टिप्पणी
'प्रदर्शन के लिए सार्वजनिक जगह पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं हो सकता', SC की अहम टिप्पणी
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब रोहित शर्मा, ऑकलैंड में रच सकते हैं इतिहास
अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब रोहित शर्मा, ऑकलैंड में रच सकते हैं इतिहास
LIVE: ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी, यूएस में मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग
LIVE: ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी, यूएस में मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग
IND vs NZ ODI Head to Head: भारत या न्यूजीलैंड, वनडे में किसका पलड़ा भारी? जानें रिकॉर्ड 
भारत या न्यूजीलैंड, वनडे में किसका पलड़ा भारी? जानें रिकॉर्ड 
JDU-LJP (R) की UP में नो एंट्री! चिराग, नीतीश की उम्मीदों को झटका देंगे BJP के सहयोगी
JDU-LJP (R) की UP में नो एंट्री! चिराग, नीतीश की उम्मीदों को झटका देंगे BJP के सहयोगी
Embed widget