एक्सप्लोरर

जेल जाकर लॉरेंस बिश्नोई से सलमान खान ने माफ़ी नहीं मांगी, यह वीडियो पुराना है

वायरल हो रहा वीडियो अप्रैल 2018 का है, जब सलमान काला हिरण शिकार मामले में ज़मानत मिलने के बाद जोधपुर जेल से बाहर आये थे.

फैक्ट चेक

निर्णय [असत्य]

यह वीडियो 2018 का है, जब अभिनेता सलमान काला हिरण शिकार मामले में ज़मानत मिलने के बाद जोधपुर जेल से बाहर आये थे.

दावा क्या है?

पिछले कुछ महीनों में अभिनेता सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से धमकियां मिलने की ख़बरों के बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान को जेल से बाहर आते हुए दिखाया गया है. वीडियो के साथ यह दावा किया जा रहा है कि अभिनेता ने जेल में लॉरेंस बिश्नोई से मुलाकात कर आख़िरकार माफ़ी मांग ली है.

यह वीडियो फ़ेसबुकइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर शेयर किया जा रहा है. वायरल वीडियो पर लिखा है - "आखिर मांग ली सलमान ने लॉरेंस से माफ़ी."

 

जेल जाकर लॉरेंस बिश्नोई से सलमान खान ने माफ़ी नहीं मांगी, यह वीडियो पुराना है

वायरल पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट. (सोर्स: इंस्टाग्राम/यूट्यूब/स्क्रीनशॉट)

 

हालांकि, वायरल हो रहा वीडियो अप्रैल 2018 का है, जब सलमान काला हिरण शिकार मामले में ज़मानत मिलने के बाद जोधपुर जेल से बाहर आये थे.

हमने सच का पता कैसे लगाया?

हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च के ज़रिये खोजा, तो पाया कि यह वीडियो लाइव हिंदुस्तान के यूट्यूब चैनल (आर्काइव यहां) पर अप्रैल 7, 2018, को अपलोड किया गया था. वीडियो का शीर्षक था, "ताज़ा समाचार: जेल से रिहा हुए सलमान खान, चार्टर्ड प्लेन से मुंबई रवाना." इस वीडियो के साथ जानकारी दी गई थी कि जोधपुर की ज़िला एवं सत्र अदालत ने सलमान खान को 1998 के काले हिरण शिकार मामले में जमानत दे दी. 

अप्रैल 7, 2018 को प्रकाशित इंडिया टीवी की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि काला हिरण शिकार मामले में ज़मानत मिलने के बाद सलमान खान जोधपुर जेल से बाहर आये. इसके बाद कड़ी सुरक्षा के साथ सलमान जोधपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए. इस दौरान उनके प्रशंसक उन्हें जेल से बाहर आते देखने के लिए बेहद उत्साहित थे

न्यूज़ 18 हिंदीएएनआई भारतएबीपी न्यूज़ और कई प्रमुख मीडिया आउटलेट्स ने सलमान खान के जेल से रिहा होने के दृश्यों को विस्तार से कवर किया था. इन रिपोर्ट्स के आर्काइव यहांयहां और यहां देखे जा सकते हैं. 

अप्रैल 5, 2018 की जागरण की रिपोर्ट में बताया गया है कि काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को पांच साल की सज़ा सुनाई गई थी. वन्यजीव अधिनियम की धारा 9/51 के तहत उन्हें दोषी ठहराते हुए 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया. सज़ा के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर जोधपुर सेंट्रल जेल भेज दिया. हालांकि, दो दिन बाद उन्हें 50,000 रुपये के मुचलके पर ज़मानत मिल गई.

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पिछले 14 महीनों से गुजरात की साबरमती जेल में बंद है. गृह मंत्रालय ने एक विशेष क़ानूनी प्रावधान के तहत उसे ऐसा सुरक्षा कवच प्रदान किया है, जिसके तहत अगस्त 2025 से पहले उसे साबरमती जेल से बाहर लाना संभव नहीं है. यहां तक कि अन्य लंबित मामलों में पुलिस भी उससे पूछताछ नहीं कर सकती. 

इसके अलावा, सलमान खान और बिश्नोई के बीच जेल में मुलाकात या सलमान द्वारा माफ़ी मांगने के दावों की पुष्टि करने वाली कोई विश्वसनीय रिपोर्ट नहीं है. 

1998 काला हिरण शिकार मामला 

अभिनेता सलमान खान पर 1998 में फ़िल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान एक और दो अक्टूबर की रात कांकाणी गांव में दो काले हिरणों के शिकार करने का आरोप लगा था. ग्रामीणों के मुताबिक़, उन्होंने सलमान खान को जिप्सी में तब्बू, नीलम, सोनाली बेंद्रे, सैफ अली खान और स्थानीय निवासी दुष्यंत सिंह के साथ देखा था. इस घटना को लेकर वन अधिकारी ललित बोड़ा ने जोधपुर के लूणी पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया. इसके साथ ही, विश्नोई समाज ने भी इस मामले में एक परिवाद दायर किया, जिसके बाद आरोप तय कर अदालत में गवाहों को पेश किया गया था.

निर्णय 

हमारी अब तक की जांच से साफ़ हो जाता है कि वायरल वीडियो 2018 में अभिनेता सलमान खान के काला हिरण शिकार मामले में ज़मानत मिलने के बाद जोधपुर जेल से बाहर आने का है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget