एक्सप्लोरर

चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी नेताओं पर हुआ हमला? पुराना वीडियो गलत दावे के साथ वायरल

यूज़र्स इस वीडियो को ताजा घटना बताकर शेयर कर रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में '400 पार' का लक्ष्य रखा है लेकिन प्रचार करने निकले नेताओं की जनता पिटाई कर रही है.

निर्णय- भ्रामक


    यह वीडियो 2017 का है, जब दार्जिलिंग में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा से निष्कासित तमांग के समर्थकों ने बीजेपी नेता दिलीप घोष और उनके साथियों पर हमला किया था.

दावा क्या है?
भारत में लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो गया है. सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार की तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें कुछ लोग 'गो बैक' का नारा लगाते हुए बीजेपी का भगवा गमछा पहने लोगों का पीछा करते और उन पर हमला करते नज़र आ रहे हैं.

सोशल मीडिया यूज़र्स इस वीडियो को ताजा घटना बताकर शेयर कर रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में '400 पार' का लक्ष्य रखा है लेकिन प्रचार करने निकले नेताओं की जनता पिटाई कर रही है. एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ऐसा ही दावा करने वाले एक पोस्ट को अब तक 482,000 से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. इस पोस्ट का आर्काइव वर्ज़न यहां और अन्य पोस्ट्स के आर्काइव वर्ज़न यहांयहां और यहां देखे जा सकते हैं.

हालांकि, यह वीडियो किसी हालिया घटना का नहीं है, बल्कि 2017 में दार्जिलिंग में हुई घटना का है, जब गोरखा जनमुक्ति मोर्चा से निष्कासित तमांग के समर्थकों ने तत्कालीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल पर हमला किया था.

सच्चाई क्या है?
जब हमने रिवर्स इमेज सर्च के ज़रिये खोजबीन की, तो हमें यूट्यूब वीडियो मिले, जिनमें कहा गया था कि इसे 2017 में दार्जिलिंग में कैप्चर किया गया था. इसी तरह का एक वीडियो 6 अक्टूबर, 2017 को एनएमएफ़ न्यूज़ नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था, जिसका शीर्षक था, “ दार्जिलिंग में बंगाल बीजेपी प्रमुख दिलीप घोष से धक्का मुक्की, बीजेपी कार्यकर्ताओं को पीटा .” हमने दोनों वीडियो की तुलना की और पाया कि वे एक ही घटना दिखाते हैं. यूट्यूब वीडियो के विवरण के अनुसार, बीजेपी के पूर्व बंगाल अध्यक्ष दिलीप घोष के साथ दार्जिलिंग में कथित तौर पर मारपीट की गई.

6 अक्टूबर, 2017 को एबीपी न्यूज़ ने भी इस घटना का वीडियो शेयर किया था, जिसे एक अलग एंगल से लिया गया था. रिपोर्ट में बताया था कि दार्जिलिंग में प्रदर्शनकारियों द्वारा घोष के साथ धक्कामुक्की की गई और उनका पीछा किया गया. प्रदर्शनकारी निष्कासित गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) नेता बिनय तमांग के समर्थक थे. 

दरअसल बिनय तमांग को पार्टी लाइन का उल्लंघन करने और कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए सितंबर 2017 में जीजेएम से निष्कासित कर दिया गया था.जीजेएम 2020 तक बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए का हिस्सा था.

6 अक्टूबर, 2017 को प्रकाशित इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में भी पुष्टि की गई कि तमांग समर्थकों ने दार्जिलिंग में दिलीप घोष के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की की और उनका पीछा किया.

निर्णय
बीजेपी नेता दिलीप घोष पर हमले का एक पुराना वीडियो इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोट मांगने आ रहे बीजेपी नेताओं को लोग पीट रहे हैं, जबकि हमारी जांच से साफ़ है कि ये वीडियो अक्टूबर 2017 का है. इसलिए, हम वायरल दावे को भ्रामक मानते हैं.

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले logicallyfacts.com पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ  इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget