एक्सप्लोरर

गुजराती डॉक्टर को आरोपी बताकर किया गया मरीज के यौन शोषण का वीडियो वायरल, जानें दावे की सच्चाई

वीडियो में डॉक्टर सर्जरी के दौरान महिला मरीज का यौन शोषण करते हुए नजर आ रहा है. दावा किया जा रहा है कि 'रमेश भाई पटेल' नाम के गुजराती डॉक्टर को वीडियो में दिखाया गया है.

निर्णय [ असत्य ]


    यह ब्राजील का एक पुराना वीडियो है. आरोपी की पहचान डॉ. जियोवानी क्विंटेला बेजेरा के रूप में हुई. इस मामले का किसी गुजराती डॉक्टर से कोई संबंध नहीं है.

(ट्रिगर वार्निंग: वीडियो में आपत्तिजनक दृश्यों का वर्णन किया गया है. पाठकों को विवेक की सलाह दी जाती है.)

दावा क्या है?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक डॉक्टर सर्जरी के दौरान महिला मरीज का यौन शोषण करते हुए नजर आ रहा है. इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि इसमें “रमेश भाई पटेल” नाम के एक गुजराती डॉक्टर को दिखाया गया है, जो सी-सर्जरी के दौरान मरीज का शोषण करने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है. 

इस वीडियो को एक्स (पूर्व में ट्विटर) और फेसबुक पर खूब शेयर किया जा रहा है. ऐसे ही एक पोस्ट को अब तक 12,000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. (वीडियो में आपत्तिजनक दृश्य के कारण हम इन पोस्ट्स के आर्काइव लिंक नहीं जोड़ रहे हैं.)

हालांकि, वायरल दावा गलत है. यह वीडियो ब्राजील के रियो डी जनेरियो की 2022 की एक घटना का है, आरोपी की पहचान डॉ. जियोवानी क्विंटेला बेजेरा के रूप में की गई थी. 

हमने का सच का पता कैसे लगाया? 

हमने संबंधित कीवर्ड के जरिये खोजबीन शुरू की, तो हमें जुलाई 2022 की कई मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं जिनमें इस घटना को कवर किया गया था. ब्राजील की एक प्रमुख साप्ताहिक मैगजीन की 11 जुलाई, 2022 को प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया गया है कि एनेस्थेटिस्ट जियोवानी क्विंटेला बेजेरा को रियो डी जनेरियो के साओ जोआओ मेरिटी (आरजे) के अस्पताल दा मुल्हेर डी विलार डॉस टेल्स में एक मरीज को नशीली दवा खिलाकर सीजेरियन सेक्शन के दौरान उसके साथ रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

रिपोर्ट में सिविल पुलिस के हवाले से बताया गया है कि स्वास्थ्य इकाई के कर्मचारियों ने एनेस्थेसियोलॉजिस्ट को एक मरीज का यौन शोषण करते हुए पकड़ा था.

आगे की जांच करने पर, हमें कई मीडिया आउटलेट्स की रिपोर्टें मिलीं.

एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट में बताया गया है कि अस्पताल के स्टाफ ने गुप्त रूप से एक मरीज के साथ कथित तौर पर यौन शोषण करते हुए जियोवानी क्विंटेला बेजेरा का वीडियो बनाया था. यह वीडियो अस्पताल के स्टाफ द्वारा लिया गया था. बाद में, आरोपी जियोवानी क्विंटेला बेजेरा को एकांत कारावास में अनिश्चित काल तक हिरासत में रखने की सजा सुनाई गई.

एक एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टर द्वारा किए गए रेप के पांच अन्य संदिग्ध मामलों की जांच की जा रही है. 12 जुलाई से, जियोवानी को पूरे देश में मेडिकल प्रैक्टिस करने से बैन कर दिया गया. आरोपी डॉक्टर को रियो डी जनेरियो के पश्चिम में गेरिसिनो कॉम्प्लेक्स में बंगू 8 जेल में रखा गया है. अन्य कैदियों के विरोध के कारण उन्हें एक अलग कोठरी में रखा गया है.

इसके अलावा, हमने यह भी जांच की कि क्या गुजरात में या रमेश भाई पटेल नाम के गुजराती डॉक्टर द्वारा किसी मरीज के साथ यौन शोषण करने की कोई घटना सामने आई है, लेकिन हमें ऐसी किसी घटना की पुष्टि करने वाली कोई रिपोर्ट नहीं मिली.

निर्णय 

हमारी अब तक की जांच से यह साफ हो गया है कि यह वीडियो जुलाई 2022 में ब्राजील के रियो डी जनेरियो में हुई एक घटना का है और गुजरात या गुजराती डॉक्टर का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है. इसलिए हम वायरल दावे को गलत मानते हैं.

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले logicallyfacts.com पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन, कंटेंट और फोटो में बदलाव करके रिपोर्ट को रिपब्लिश किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget