एक्सप्लोरर

मुंबई में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस लाठीचार्ज का वीडियो हल्द्वानी हिंसा का बताकर किया जा रहा शेयर

एक्स पर एक यूज़र ने वीडियो को कैप्शन के साथ शेयर किया, "बीजेपी के द्वारा बनाए गए नए भारत के हल्द्वानी, उत्तराखंड  में मुसलमानों पर लाठियां बरसाते हुए संवैधानिक पुलिसकर्मी"

निर्णय- असत्य


    यह वीडियो मुंबई के घाटकोपर का है, जहां इस्लामिक उपदेशक मुफ़्ती सलमान अज़हरी की गिरफ़्तारी का विरोध कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था.

दावा क्या है?
उत्तराखंड के हल्द्वानी में प्रशासन द्वारा एक मस्जिद और एक मदरसा को गिराने के बाद, इलाक़े में हिंसा भड़क उठी थी. इस बीच, पुलिसकर्मियों द्वारा लोगों को खदेड़ने और लाठीचार्ज करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग इधर-उधर भागते नज़र आ रहे हैं. कई सोशल मीडिया यूज़र्स इस वीडियो को हल्द्वानी से जोड़कर शेयर कर रहे, जहां तोड़फोड़ के बाद हुई हिंसक झड़प में कम से कम पांच लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए.

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूज़र ने वीडियो को कैप्शन के साथ शेयर किया, "बीजेपी के द्वारा बनाए गए नए भारत के हल्द्वानी, उत्तराखंड  में मुसलमानों पर लाठियां बरसाते हुए संवैधानिक पुलिसकर्मी" पोस्ट को अब तक 4,000 से ज़्यादा रीपोस्ट और  इसे 200,000 बार देखा जा चुका है. पोस्ट का आर्काइव वर्ज़न यहां देखें और ऐसे ही दावे वाले अन्य पोस्ट यहां और यहां देखे जा सकते हैं.

हालांकि, यह वीडियो उत्तराखंड के हल्द्वानी का नहीं, बल्कि मुंबई के घाटकोपर इलाक़े का है. 

हमने सच का पता कैसे लगाया?
हमने पाया कि वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले पार्क किए गए वाहनों में से एक में "MH 03" अक्षरों से शुरू होने वाले रजिस्टरेशन नंबर के साथ एक नंबर प्लेट दिखाई दे रही है. महाराष्ट्र के परिवहन विभाग की वेबसाइट के अनुसार, कोड "एमएच 03" मुंबई पूर्व का है.

इससे हिंट लेकर, हमने संबंधित कीवर्ड के साथ खोजबीन की, तो हमें एक फ़ेसबुक पोस्ट मिला, जिसमें 6 फ़रवरी को वही वीडियो शेयर किया गया था. इस पोस्ट के साथ मराठी भाषा में लिखे कैप्शन में बताया गया कि वीडियो पूर्वी मुंबई के घाटकोपर की एक घटना का है. 

एक  मीडिया रिपोर्ट, जिसे 5 फ़रवरी को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था, में वायरल वीडियो में देखे गए बैकग्राउंड से मिलते-जुलते दृश्य देखे जा सकते हैं. वायरल वीडियो में दिख रहे बैंगनी, पीले और नारंगी रंग के डिज़ाइन वाले साइडवाक पैनल को यूट्यूब वीडियो में 0:29 टाइमस्टैम्प के आसपास देखा जा सकता है.

रिपोर्ट में बताया गया कि मुंबई में रहने वाले इस्लामिक उपदेशक मुफ़्ती सलमान अज़हरी के समर्थकों ने गुजरात पुलिस द्वारा कथित तौर पर नफ़रत भरा भाषण देने के आरोप में गिरफ़्तार किए जाने के बाद विरोध प्रदर्शन किया था. गुजरात पुलिस ने मुंबई पुलिस से मदद मांगी थी और मुफ़्ती सलमान को घाटकोपर पुलिस स्टेशन में रखा गया था.

कई अन्य मीडिया आउटलेट्स ने भी इस घटना पर रिपोर्ट की थी. डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट में बताया गया है कि मुफ़्ती सलमान अज़हरी को 4 फ़रवरी को गिरफ़्तार किया गया था. रिपोर्ट के मुताबिक़, अज़हरी की तत्काल रिहाई की मांग को लेकर उनके सैकड़ों समर्थक मुंबई में घाटकोपर पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हो गए, पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए हल्के लाठीचार्ज का सहारा लिया.

घाटकोपर पुलिस स्टेशन का आखिरी गूगल मैप्स स्ट्रीट व्यू 2021 का है और तब से अपडेट नहीं किया गया है. हालांकि, घाटकोपर पुलिस डीजल पंप को चिह्नित करने वाला साइनबोर्ड, जैसा कि वायरल क्लिप में नज़र आता है, अभी भी देखा जा सकता है.

यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि हल्द्वानी में हिंसा 8 फ़रवरी को भड़की थी, और वायरल वीडियो 6 फ़रवरी से इंटरनेट पर मौजूद है.

निर्णय
वीडियो में मुंबई के घाटकोपर में पुलिस को इस्लामिक उपदेशक मुफ़्ती सलमान अज़हरी की रिहाई की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करते हुए दिखाया गया है. इसका हल्द्वानी में हुई हिंसा से कोई संबंध नहीं है. इसलिए, हम वायरल दावे को ग़लत मानते हैं. 

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले logicallyfacts.com पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन, कंटेंट और फोटो में बदलाव करके रिपोर्ट को रिपब्लिश किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget