एक्सप्लोरर

मुलायम सिंह के अस्थि विसर्जन के दौरान गंगा में डुबकी लगातीं डिंपल यादव का Video महाकुंभ का बताकर वायरल

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो साल 2022 का है जब डिंपल, अखिलेश के साथ अपने ससुर और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार गई थीं.

महाकुंभ में भगदड़ मचने से कम से कम 30 लोगों की जान चली गई है और 60 लोग घायल हैं. विपक्षी पार्टियों ने इस हादसे पर दुख जताते हुए महाकुंभ  की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाए हैं. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा कि महाकुंभ का प्रबंधन तत्काल प्रभाव से सेना को सौंप देना चाहिए.  

इसी बीच सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव का नदी में डुबकी लगाते हुए एक वीडियो वायरल हो गया है. कुछ लोगों का कहना है कि ये महाकुंभ का हालिया वीडियो है. कई लोग इस वीडियो के जरिये डिंपल और समाजवादी पार्टी पर तंज कस रहे हैं. 


मुलायम सिंह के अस्थि विसर्जन के दौरान गंगा में डुबकी लगातीं डिंपल यादव का Video महाकुंभ का बताकर वायरल

एक एक्स यूजर ने इसे शेयर करते हुए लिखा,“पूरी सपा कुंभ में डुबकी लगा चुकी है, अब डिंपल जी की वीडियो आ गई है”. कुछ लोग इस फोटो  को भद्दे कैप्शन के साथ भी शेयर कर रहे हैं.  


मुलायम सिंह के अस्थि विसर्जन के दौरान गंगा में डुबकी लगातीं डिंपल यादव का Video महाकुंभ का बताकर वायरल

पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है. आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो साल 2022 का है जब डिंपल, अखिलेश के साथ अपने ससुर और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार गई थीं. 

कैसे पता लगाई सच्चाई?

हमने देखा कि कुछ लोग वायरल वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं कि ये वीडियो मुलायम सिंह के स्वर्गवास के बाद का है. साथ ही, कुछ लोग इसे हरिद्वार का भी बता रहे हैं. 

इन जानकारियों की मदद से सर्च करने पर हमें 'टाइम्स नाउ नवभारत' की 17 अक्टूबर, 2022 की एक वीडियो रिपोर्ट मिली. इसमें वायरल  वीडियो वाला हिस्सा करीब 6 मिनट 15 सेकेंड पर देखा जा सकता है. 

कैप्शन के मुताबिक, ये हरिद्वार के नमामि गंगे घाट का वीडियो है. इसमें अखिलेश, मुलायम सिंह का अस्थि विसर्जन करते दिखते हैं. इसके बाद वो, डिंपल और उनके परिवार के अन्य सदस्य गंगा में डुबकी लगाते नजर आते हैं. 

समाजवादी पार्टी के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से भी मुलायम सिंह के अस्थि विसर्जन का वीडियो लाइव किया गया था. इसमें भी डिंपल को डुबकी लगाते देखा जा सकता है.हालांकि, ये वीडियो एक दूसरे एंगल से बनाया गया है. 

हाल ही में महाकुंभ गए थे अखिलेश 

अखिलेश यादव हाल ही में महाकुंभ गए थे और वहां उन्होंने बेटे अर्जुन के साथ गंगा में डुबकी लगाई थी. हालांकि इस मौके पर डिंपल यादव मौजूद नहीं थी. इसके बारे में सभी जगह खबरें छपी थीं. खुद अखिलेश ने भी इससे संबंधित तस्वीरें एक्स पर शेयर की थीं. 


मुलायम सिंह के अस्थि विसर्जन के दौरान गंगा में डुबकी लगातीं डिंपल यादव का Video महाकुंभ का बताकर वायरल

हमें डिंपल यादव के महाकुंभ जाने से संबंधित कोई तस्वीरें या खबरें नहीं मिलीं. आजतक के प्रयागराज संवाददाता पंकज श्रीवास्तव ने भी हमें  यही बताया कि अभी तक डिंपल यादव महाकुंभ नहीं आई हैं. 

हमने समाजवादी पार्टी की प्रयागराज प्रवक्ता निधि यादव से संपर्क किया. उनका भी यही कहना था कि अभी तक डिंपल महाकुंभ नहीं गई हैं.  

डिंपल महाकुंभ जाएंगी या नहीं, इस बारे में हम पक्के तौर पर कुछ नहीं कह सकते. लेकिन इतनी बात पक्की है कि वायरल हो रहा वीडियो पुराना है.  

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले AAJ TAK पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Embed widget