एक्सप्लोरर

कंगना रनौत का हार स्वीकार करने वाला एडिटेड वीडियो हुआ वायरल

कंगना रनौत का एक वीडियो क्लिप वायरल है जिसमे उन्होंने लोकसभा चुनाव में हार स्वीकार कर ली है. इसलिए, हम वायरल दावे को भ्रामक मानते हैं. 

फैक्ट चैक

निर्णय [भ्रामक]

वायरल वीडियो आधा-अधूरा है, और मूल वीडियो में कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह द्वारा की गई टिप्पणियों का ज़िक्र कर रही थीं.

दावा क्या है?

सोशल मीडिया पर अभिनेत्री कंगना रनौत का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो के ज़रिये दावा किया जा रहा है कि उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 में अपनी हार स्वीकार कर ली है. कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही हैं, जहां जून 1, 2024 को मतदान होना है.

वीडियो में कंगना कहती हैं, "ये जो भीड़ कंगना को देखने उमड़ती है, वोट नहीं देगी. वो मात्र ये देखने के लिए आती है कि वो चीज़ क्या है, क्या वो हुस्न परी आई है मुंबई से. वो इस चीज़ को देखने के लिए आते हैं. मैं कोई चीज़ नहीं हूं..."

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूज़र ने कैप्शन दिया, "कंगना ने मानी हार.. कहां यह जो भीड़ मुझे देखने आती है यह मुझे वोट नहीं देगी." ऐसी पोस्टों के आर्काइव वर्ज़न यहांयहां और यहां देखे जा सकते हैं.

कंगना रनौत का हार स्वीकार करने वाला एडिटेड वीडियो हुआ वायरल

वायरल पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट. (सोर्स: एक्स, फ़ेसबुक/स्क्रीनशॉट)

हालांकि, हमने पाया कि कंगना रनौत के वीडियो को क्लिप करके भ्रामक दावे के साथ शेयर किया गया है. मूल वीडियो में उन्हें हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की टिप्पणियों का ज़िक्र करते हुए दिखाया गया है.

सच्चाई क्या है?

वायरल क्लिप के स्क्रीनशॉट को रिवर्स इमेज सर्च के ज़रिये सर्च करने पर, हमें मई 2, 2024 को प्रकाशित ईटीवी हिमाचल प्रदेश की एक रिपोर्ट मिली. इस रिपोर्ट में वायरल क्लिप का लंबा वर्ज़न मौजूद है, जहां कंगना रनौत कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह और उनकी मां प्रतिभा सिंह को लेकर पर प्रतिक्रिया देते हुए नज़र आती है. 

मूल वीडियो में वह कहती हैं, "कांग्रेस के काले कर्मों के चिठ्ठे मैं ज़्यादा खोलना नहीं चाहती क्योंकि मुझे लग रहा है कि वे वैसे भी हार रहे हैं, और ज़्यादा उनपर तवज्जो देना नहीं चाहिए. लेकिन एक बात से मुझे बहुत दुःख पहुंचा है क्योंकि जो शाहज़ादे हैं (विक्रमादित्य सिंह) - मैंने उन्हें देखा है - उन्होंने अपनी पत्नी के साथ अच्छा सुलूक नहीं किया. इसलिए, शायद उन्हें महिलाओं का सम्मान करना नहीं आता है. उनकी पत्नी कहती हैं कि उन्हें हर तरीक़े से प्रताड़ित किया जाता था. खैर, अपनी-अपनी बातें हैं.

वह आगे कहती हैं, "लेकिन उनकी माता जी प्रतिभा जी, जिन्हें मैं अपनी माता स्वरूप समझती हूं. उन्होंने भी कल एक जगह कहा कि यह जो भीड़ कंगना को देखने के लिए उमड़ती है वो वोट नहीं देगी. वो मात्र यह देखने को आती है कि वो चीज़ क्या है. वो इस चीज़ को देखने के लिए आते हैं.” इसके आगे कंगना कहती हैं कि "मैं कोई चीज़ नहीं हूँ."

उनके भाषण के टाइम कोड 0:45 से 1:03 मिनट तक के इसी हिस्से को काटकर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया गया है.

हिमाचल प्रदेश के मंडी ज़िले के करसोग में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कंगना ने कहा, "मैं एक लड़की हूं. मैं भी हाड़-मांस से बनी हुई हूं. मैं भी हिमाचल की उन्हीं गलियों में खेलती थी, जैसे ये बेटियां खेलती हैं. मेरी बहनें कोई एक चीज़ को देखने नहीं आती, मेरी बहनें अपनी एक बहन को देखने के लिए आती हैं. और मेरे भाई कोई चीज़ या हुस्न परी देखने के लिए नहीं आते; वे अपनी हिमाचल की बेटी को देखने आते हैं.

इसके अलावा, हमें पंजाब केसरी द्वारा पोस्ट किया गया एक वीडियो मिला. यहां भी, हम देख सकते हैं कि कंगना ने प्रतिभा सिंह को कोट किया और उनकी टिप्पणियों का जवाब दिया. दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट ने भी इन बातों की पुष्टि की है.

कंगना का बयान एक मई को एक चुनाव अभियान के दौरान प्रतिभा सिंह की उन टिप्पणियों के जवाब में था, जिसमें प्रतिभा सिंह ने कहा था कि लोग कंगना की रैलियों में केवल "आकर्षण" के कारण उन्हें देखने के लिए इकट्ठा होते हैं, लेकिन उस भीड़ को वोट बैंक में नहीं बदला जा सकता है.

निर्णय

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बयान का ज़िक्र करते हुए कंगना रनौत का एक वीडियो क्लिप करके इस दावे से शेयर किया गया है कि उन्होंने लोकसभा चुनाव में हार स्वीकार कर ली है. इसलिए, हम वायरल दावे को भ्रामक मानते हैं. 

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले logicallyfacts.com पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget