एक्सप्लोरर

बीजेपी दिल्ली ने 'AAP' पर निशाना साधते हुए शेयर की गड्ढों वाली सड़क की एडिटेड तस्वीर

बूम ने पाया कि बारिश के बाद दिल्ली की बदहाल सड़क दिखाती यह तस्वीर एडिटेड है. मूल तस्वीर गेटी इमेज की वेबसाइट पर 30 सितंबर 2024 को अपलोड की गई थी.

CLAIM

तस्वीर में हल्की बारिश के बाद दिल्ली के सड़कों का हाल देखा जा सकता है.

FACT CHECK

बूम ने अपने फैक्ट चेक में पाया कि बारिश के बाद दिल्ली की बदहाल सड़क के दावे से वायरल तस्वीर एडिटेड है.

दिल्ली चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए बदहाल सड़क की एक एडिटेड तस्वीर शेयर की. इसके साथ दावा किया कि थोड़ी-सी बारिश के बाद दिल्ली के सड़कों का हाल देखिए.

आपको बता दें कि बीते 27 दिसंबर 2024 को देश की राजधानी दिल्ली में बारिश हुई और तापमान में बड़े पैमाने पर गिरावट देखी गई. इसी बीच बीजेपी दिल्ली ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें एक बाइकसवार एक सड़क से गुजर रहा है, उस सड़क पर ढेर सारे गड्ढे मौजूद हैं.

बूम ने पाया कि वायरल तस्वीर एडिटेड है. मूल तस्वीर गेटी इमेजज की वेबसाइट पर 30 सितंबर 2024 को शेयर की गई थी, जिसमें वायरल तस्वीर जैसे गड्ढे नहीं थे.

वायरल तस्वीर में ऊपर की तरफ लिखा है, 'AAP का झूठ लंदन-पेरिस जैसी सड़कें, दिल्ली का सच सड़कों पे गड्ढे.' तस्वीर में नीचे की तरफ बीजेपी के चुनाव चिन्ह के साथ लिखा है, 'अब नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे.


बीजेपी दिल्ली ने 'AAP' पर निशाना साधते हुए शेयर की गड्ढों वाली सड़क की एडिटेड तस्वीर

पोस्ट का आर्काइव लिंक.

बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने भी अपने एक्स पर इस एडिटेड तस्वीर को इसी समान दावे से शेयर किया.

बीजेपी दिल्ली ने 'AAP' पर निशाना साधते हुए शेयर की गड्ढों वाली सड़क की एडिटेड तस्वीर

पोस्ट का आर्काइव लिंक.

फैक्ट चेक

वायरल तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए हमने बाइकसवार वाले कीफ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च किया. इसके जरिए फोटो स्टॉक वेबसाइट गेटी इमेजज पर हमें 30 सितंबर 2024 की अपलोड की गई मूल तस्वीर मिली. हमने पाया कि इस तस्वीर में सड़क पर वायरल तस्वीर जैसे गड्ढे नहीं हैं.

बीजेपी दिल्ली ने 'AAP' पर निशाना साधते हुए शेयर की गड्ढों वाली सड़क की एडिटेड तस्वीर

गेटी इमेजज के मुताबिक, यह तस्वीर 30 सितंबर 2024 को पत्रकार संचित खन्ना द्वारा ली गई थी. तब दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ कालकाजी स्थित आउटर रिंग रोड के पास सड़कों का निरीक्षण करने पहुंची थीं.

निरीक्षण के दौरान एनएसआईसी कॉम्प्लेक्स की पास के सड़क पर गड्ढे देखे गए. आतिशी ने सड़कों का मुआयना किया और अधिकारियों को दिवाली तक गड्ढा मुक्त दिल्ली बनाने का निर्देश दिया.

हालांकि गड्ढों के अलावा वायरल तस्वीर और मूल तस्वीर में कुछ और भी असमानताएं हैं. पर इसमें यह स्पष्ट है कि इसी तस्वीर को एडिट कर वायरल तस्वीर को क्रिएट किया गया है.

बीजेपी दिल्ली ने 'AAP' पर निशाना साधते हुए शेयर की गड्ढों वाली सड़क की एडिटेड तस्वीर

गेटी इमेजज की वेबसाइट पर आतिशी द्वारा किए गए इस निरीक्षण की और भी तस्वीरें मौजूद हैं. समान सड़क और बैकग्राउंड वाली एक अन्य तस्वीर नीचे देख सकते हैं.

बीजेपी दिल्ली ने 'AAP' पर निशाना साधते हुए शेयर की गड्ढों वाली सड़क की एडिटेड तस्वीर

30 सितंबर 2024 की न्यूज 18 और एनडीटीवी की रिपोर्ट की मुताबिक सीएम आतिशी के नेतृत्व में दिल्ली के कैबिनेट मंत्रियों और पीडब्ल्यूडी आधिकारियों ने शहर में क्षतिग्रस्त सड़कों का मुआयना किया था. इसके बाद आतिशी ने दिवाली तक दिल्ली की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए मरम्मत कार्य शुरू करने का निर्देश दिया था.

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले BOOM पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget