एक्सप्लोरर

पूरी दुनिया में क्यों हो गई कॉन्डम और गर्भ निरोधक गोलियों की किल्लत?

लॉकडाउन की वजह से दुनिया के तमाम देशों में मूलभूत चीजों के अलावा कॉन्डम और गर्भनिरोधक गोलियों की भी किल्लत हो गई है.

कोरोना महामारी की वजह से दुनिया के कई देशों ने अपने यहां लॉकडाउन कर रखा है. और इस लॉकडाउन की वजह से अब उन देशों में ज़रूरी सामान की भी किल्लत होने लगी है. और जिन सामानों की किल्लत आम तौर पर दुनिया के तमाम देशों में हो रही है, उनमें गर्भ निरोधक गोलियां और कॉन्डम भी हैं. अब ज़रूरी चीजों की किल्लत की बात तो समझ में आती है. लेकिन पूरी दुनिया में कॉन्डम और गर्भ निरोधक गोलियों की कमी क्यों हो गई है, इसे समझने की कोशिश करते हैं.

दुनिया में बनने वाले हर पांचवे कॉन्डम में से एक कॉन्डम मलेशियाई कंपनी क़ॉरेक्स बीएचडी का होता है, जो ड्यूरेक्स नाम से कॉन्डम बनाती है. न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स की खबर के मुताबिक लॉकडाउन की वजह से पिछले दो हफ्ते से ये कंपनी एक भी कॉन्डम नहीं बना पाई है. उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी सरकार की इजाजत से अपने 50 फीसदी वर्कर के साथ कंपनी में उत्पादन शुरू कर सकती है, लेकिन अभी तक ऐसा होता संभव नहीं दिख रहा है.

चूंकि अधिकांश देशों ने अपने यहां लॉकडाउन घोषित कर रखा है और लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं, तो वो अनचाहे गर्भ से बचने के लिए कॉन्डम और गर्भनिरोधक दवाइयों की मांग कर रहे हैं. रिपोर्ट्स का दावा है कि प्रोडक्शन घटने और अचानक से मांग बढ़ जाने की वजह से पूरी दुनिया के देशों में कॉन्डम और गर्भ निरोधक दवाइयों की कमी हो गई है.

हालांकि कुछ देशों की कंपनियां इसका फायदा भी उठा रही हैं. उदाहरण के लिए थाइलैंड की कंपनी थाई निपॉन. जब दूसरे देशों की कंपनियों में कॉन्डम का उत्पादन बंद हो गया है, तो इस कंपनी ने अपने सालाना उत्पादन में 27 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है. इसके अलावा गर्भ निरोधक गोलियों की भी किल्लत बढ़ती जा रही है और इसके लिए जिम्मेदार हैं भारत और चीन. चीन ऐसा देश है, जो गर्भ निरोधक समेत तमाम दवाइयों को बनाने के काम में आने वाले ऐक्टिव फॉर्मास्यूटिकल इन्ग्रीडेंट्स को बनाता है. अब उसके यहां फैक्ट्रियां बंद पड़ी हैं, तो इन इन्ग्रीडेंट्स का बनना भी बंद हो गया है, जिसका सीधा असर दवाओं के उत्पादन पर पड़ रहा है. चीन के अलावा भारत दवाएं बनाने वाला बड़ा देश है. लेकिन चीन में इन्ग्रीडेंट्स बनने बंद होने से भारत में भी कच्चे माल की कमी हो गई है और इसका सीधा असर दवाओं के उत्पादन पर पड़ रहा है.

रही बात किसी देश के पास पड़े हुए स्टॉक की, तो वो है. लेकिन ट्रांसपोर्टेशन के तमाम साधन बंद हैं. फ्लाइट्स से लेकर शिप तक बंद पड़े हैं और इसी वजह से जिस देश के पास स्टॉक है, उसका भी निर्यात नहीं हो पा रहा है. और नतीजा ये है कि पूरी दुनिया के देशों में कॉन्डम और गर्भनिरोधक गोलियों समेत कई ज़रूरी दवाओं की किल्लत हो गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget