एक्सप्लोरर

Twitter डील से लेकर यौन उत्पीड़न के आरोपों तक... दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क से जुड़े 5 बड़े विवाद

Elon Musk Tesla CEO: स्पेसएक्स-टेस्ला के CEO एलन मस्क की संपत्ति में कोविड (COVID) के बाद 10 गुना से अधिक इजाफा दर्ज किया गया. इसी के साथ उनसे जुड़े विवादों की फेहरिस्त भी लंबी होती गई. 

Elon Musk Tesla CEO Disputes: टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क (Elon Musk Tesla CEO) और विवादों (Disputes) का चोली-दामन का साथ है. हाल ही में उन्होंने अपना 51 वां जन्मदिन मनाया है. हमेशा चर्चाओं में रहने वाले मस्क इस वक्त ट्विटर (Twitter) के 44 बिलियन डॉलर के सौदे ($ 44 Billion Deal) को खत्म करने के लेकर चर्चाओं में हैं. यहां हम दुनिया के इस सबसे अमीर आदमी से जुड़े पांच (Five) मुख्य विवादों से आपका राफ्ता करवा रहे हैं. 

1. यौन उत्पीड़न का आरोप

साल 2016 में टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था. उन पर यह आरोप लगाने वाली स्पेसएक्स की एक फ्लाइट अटेंडेंट (Flight Attendant) थीं. आरोप लगाया था कि मस्क ने उन्हें इरोटिक मसाज के बदले गिफ्ट में घोड़ा देने का ऑफर किया था. आरोप था कि मस्क ने बगैर उसकी मर्जी के उसके पैर पर हाथ फेरा और सेक्शुअल एक्ट में साथ देने को कहा. इस मामले को दबाने के लिए एलन ने साल 2018 में अटेंडेंट को 2,50,000 डॉलर यानि लगभग 1.93 करोड़ रुपए का भुगतान किया था. बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह लड़की स्पेसएक्स की कॉरपोरेट जेट फ्लीट के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर काम करती थी. बिजनेस इनसाइडर (Business Insider) की ये रिपोर्ट उसकी दोस्त के इंटरव्यू और दस्तावेजों पर थी.

2. जॉनी डेप ने लगाया एक्स वाइफ से संबंध का आरोप

मशहूर अमेरिकन एक्टर जॉनी डेप (Johnny Depp) ने यूके (UK) में साल 2020 में एलन मस्क पर अपनी एक्स वाइफ एम्बर हर्ड (Amber Heard) के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया. इन दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी खासा वायरल हुआ था. यह वीडियो जॉनी डेप के पेंटहाउस की लिफ्ट में एम्बर और एलन को साथ में रोमांटिक होने का था. हालांकि एम्बर से एलन का रिश्ता पूर्व पति जॉनी को तलाक देने के बाद शुरू हुआ था.

3. पॉडकास्ट पर आई थी माफी की नौबत

साल 2018 में मस्क कॉमेडियन जो रोगन के पॉडकास्ट (Joe Rogan’s podcast) पर दो घंटे की बातचीत के दौरान स्मोकिंग करते हुए देखे गए थे. इस बात की पुष्टि रोगन ने की थी कि एलन ने इस दौरान मारिजुआना (marijuana) और व्हिस्की (whiskey) का इस्तेमाल किया था. मामले के बाद ने टेस्ला के एक कर्मचारी ने गांजा पीने की वजह से उसे कंपनी से बाहर निकालने की बात कही थी. ये विवाद इस हद तक बढ़ गया था कि एलन को इसके लिए पब्लिकली सॉरी कहना पड़ा था.

4. नेगेटिव न्यूज पर विवाद

साल 2018 में एलन मस्क ने खबरों में विश्वसनीयता और सच्चाई के आधार पर पत्रकारों को रेट करने के लिए एक वेबसाइट बनाने का ऐलान किया था. उस वक्त डोमेन नाम "प्रवदुह Pravduh" भी रजिस्टर किया था. उनका कहना था कि उनकी वेबसाइट मीडिया की विश्वसनीयता को बहाल करने का काम करेगी. उन्होंने ये कदम टेस्ला कार्स से जुड़े हादसे को लेकर मीडिया में नकारात्मक खबरें चलने के बाद उठाया था. मस्क ने इस मीडिया कवरेज की बहुत आलोचना की की थी. उन्होंने मीडिया कंपनियों पर पाखंड का आरोप लगाया था.

5. टेस्ला को प्राइवेट करने की बात से पलटना

एलन मस्क ने ट्वीट के हवाले से 7 अगस्त 2018 में टेस्ला (Tesla) के फ्री-फ्लोट स्टॉक को 420 डॉलर पर खरीदे जाने के प्लान के बारे में जानकारी थी. इस दौरान उन्होंने दावा किया था कि उन्हें इसके लिए फंड भी मिल चुके हैं, लेकिन अपनी इस बात से वह 24 अगस्त को ही पूरी तरह से पलट गए. उन्होंने बाद में कहा कि स्टेकहोल्डर्स से सलाह के टेस्ला को प्राइवेट (Private) की जगह पब्लिक ही रहने देने पर सहमति बनी है. 

ये भी पढ़ें:

Twitter Deal: डील खत्म करने की मस्क की घोषणा पर आया ट्विटर का रिएक्शन, कानूनी कार्रवाई की धमकी दी

Twitter Deal: एलन मस्क नहीं खरीदेंगे ट्विटर, खत्म की 44 बिलियन डॉलर की डील, सोशल मीडिया कंपनी पर लगाए ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोहनलाल की ‘ऑपरेशन गंगा’ को मिला रियल मिलिट्री टच, वर्लिन पंवार बनीं कॉम्बैट एडवाइजर
मोहनलाल की ‘ऑपरेशन गंगा’ को मिला रियल मिलिट्री टच, वर्लिन पंवार बनीं कॉम्बैट एडवाइजर
ISRO निजीकरण विवाद: असली तस्वीर क्या है और इसके क्या मायने हैं?
ISRO निजीकरण विवाद: असली तस्वीर क्या है और इसके क्या मायने हैं?
मंडे को 'वॉर 2'-'कुली' में से कौन रही आगे? कैसा रहा 'महावतार नरसिम्हा'-'सैयारा' का हाल? जानें बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब
मंडे को 'वॉर 2'-'कुली' में से कौन रही आगे? कैसा रहा 'महावतार नरसिम्हा'-'सैयारा' का हाल? जानें यहां
आपकी सबसे बड़ी समस्या महंगाई पर लगाम लगाने वाला RBI अपना मुनाफा सरकार को क्यों सौंप देता है?
आपकी सबसे बड़ी समस्या महंगाई पर लगाम लगाने वाला RBI अपना मुनाफा सरकार को क्यों सौंप देता है?

वीडियोज

Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
Embed widget