एक्सप्लोरर

Explained : कोरोना से हुई मौतों के मामले में बड़े-बड़े सूरमा देशों से क्यों बेहतर है भारत की स्थिति?

अभी तक पूरी दुनिया में कोरोना के 3,087,105 केस हैं. इनमें से 935,115 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं. वहीं 212,691 लोगों की मौत हो चुकी है. फिलहाल 1,939,299 कोरोना के ऐक्टिव केस हैं.

कोरोना से दुनिया का हर एक देश परेशान है. कहीं पर स्थितियां ज्यादा खराब हैं तो कहीं पर कम. किसी देश में मौतों का आंकड़ा एक लाख तक पहुंचने वाला है तो किसी देश में अब तक एक भी मौत नहीं हुई है. अभी तक के आंकड़े ये बता रहे हैं कि जो भी देश खुद को बड़े तीसमारखां समझते थे, उनकी हालत इतनी खराब है कि उन्हें उबरने में कई साल लग जाएंगे, वहीं अपने देश की स्थिति इन सूरमा देशों से कहीं बेहतर है.

दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में कोरोना के कुल 1,012,147 केस सामने आए हैं. इस देश में हर 10 लाख की आबादी पर 3,058 केस हैं और मौत का आंकड़ा 172 है. यानि कि हर 10 लाख की आबादी में 172 लोगों की मौत कोरोना से हुई है. हर 10 लाख की आबादी में हो रही मौत के मामले में स्पेन सबसे आगे है. वहां पर हर 10 लाख में 510 लोगों की मौत हो रही है. स्पेन में हर 10 लाख की आबादी पर 4,965 केस हैं. ये देश भी खुद को बड़ा तीसरमारखां समझता है. इटली की भी हालत खराब है. वहां पर हर 10 लाख में 446 लोगों की मौत हो रही है, जबकि प्रति 10 लाख 3,298 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं. फ्रांस की स्थिति भी बेहतर नहीं है. फ्रांस में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 165,842 है. इस देश में हर 10 की आबादी पर 357 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हो रही है.

ब्रिटेन भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति में है. ब्रिटेन में अभी तक कुल 157,149 केस सामने आए हैं. हर 10 लाख की आबादी पर 2,315 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, वहीं मौतों का आंकड़ा 311 प्रति 10 लाख है. यहां पर कुल मौतें हुई हैं 21,092. हालांकि रूस की स्थिति इन देशों के मुकाबले थोड़ी बेहतर है. रूस में कुल 93,558 केस सामने आए हैं. हर 10 लाख की आबादी पर इस देश में मात्र 641 लोग ही कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं, जबकि मौतों का आंकड़ा हर 10 लाख में 6 लोगों की मौत का है. हालांकि पिछले 24 घंटे के दौरान रूस में कुल 6,411 नए केस सामने आए हैं और 73 लोगों की मौत पिछले 24 घंटे में हुई है.

जिस चीन से इस वायरस की शुरुआत हुई है, उस चीन में हर 10 लाख की आबादी पर 3 लोगों की मौत हुई है. हर 10 लाख की आबादी में 58 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं और ये आंकड़ा फिलहाल 82,836 पर है. कनाडा हो या फिर बेल़्जियम या फिर स्वीटजरलैंड, हर जगह मौतों का आंकड़ा प्रति 10 लाख 100 से ज्यादा मौतों का ही है. लेकिन बात अगर भारत की हो तो यहां की स्थितियां दूसरे देशों के मुकाबले बेहतर हैं. यहां पर हर 10 लाख की आबादी में मात्र 21 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. मौतों की बात करें तो हर 10 लाख में से मात्र 0.7 की ही मौत कोरोना की वजह से हुई है. यहां अबतक कुल 29,974 मामले सामने आए हैं और मौतों का कुल आंकड़ा 937 तक पहुंच गया है.

भारत से बेहतर स्थिति में उजबेकिस्तान दिख रहा है, जहां पर हर 10 लाख की आबादी में मात्र 0.2 की मौत हुई है. उजबेकिस्तान में कुल 1939 केस सामने आए हैं और 8 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा घाना में हर 10 लाख आबादी पर 0.4 की मौत हुई है. बाकी नाइजीरिया, आइवेरी कॉस्ट और हॉन्ग कॉन्ग में भी मौतों का आंकड़ा भारत की तुलना में थोड़ा कम है. भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका के अलावा ताइवान में भी मौतों का आंकड़ा कम है. और ये सब वो देश हैं, जिनकी स्थिति भारत की तुलना में कमजोर है. लेकिन जो देश खुद को दुनिया का मसीहा मानते हैं, खुद को दुनिया का चौधरी मानते हैं, खुद को बड़े सूरमा मानते हैं, उन देशों की हालत भारत की तुलना में ज्यादा खराब है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget