एक्सप्लोरर

Explained : क्या है प्लाज्मा थेरेपी, जिसके जरिए कोरोना का इलाज खोजने की कोशिश कर रहा है भारत?

कोराना का इलाज खोजने के लिए दुनिया के तमाम वैज्ञानिक और डॉक्टर लगे हुए हैं. अपने यहां के भी वैज्ञानिक और डॉक्टर इस बीमारी का तोड़ निकालने के लिए रात-दिन जुटे हैं. प्लाज्मा थेरेपी उसी दिशा में एक अहम कदम है.

बॉलीवुड में साल 2013 में एक फिल्म रीलिज़ हुई थी. नाम था कृष 3. इस फिल्म के विलेन काल ने एक वायरस बनाया था, जिसका एंटीडोट सिर्फ उसके खून से बन सकता था. लेकिन फिल्म के हीरो कृष और विलेन काल का डीएनए एक जैसा था तो कृष के खून से भी एंटीडोट बन गया और फिर मुंबई तबाही से बच गई.

वो फिल्म थी. लेकिन फिलहाल दुनिया के सामने असली तबाही है. और ये तबाही भी वायरस के रूप में ही सामने है. इसका भी एंटीडोट बनाने की कोशिश चल रही है. इलाज खोजा जा रहा है, लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लग पा रही है. ये वायरस लैब में बनाया हुआ नहीं है कि किसी के पास उसका एंटीडोट हो. इसलिए तलाश जारी है. और इसी कड़ी में भारत के वैज्ञानिकों ने कृष जैसा तरीका अपनाने की कोशिश की है. भारत में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने वैज्ञानिकों और डॉक्टरों को प्लाज्मा थेरेपी पर काम करने की इजाजत दे दी है. इस तकनीक को कहते हैं कॉनवैलीसेंट प्लाज्मा थेरेपी, जिसका इस्तेमाल पहले भी कई बीमारियों के इ्लाज में किया जाता रहा है. इस तकनीक के तहत कोरोना की वजह से पहले बीमार और अब ठीक हो चुके लोगों के प्लाज्मा को कोरोना की वजह से अब भी बीमार लोगों के शरीर में ट्रांस्प्लांट किया जाएगा.

अभी हाल ही में अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने अमेरिका में क्लिनिकल ट्रायल के लिए इस तकनीक का इस्तेमाल करने की मंजूरी दी थी. अब सवाल ये है कि ये तकनीक काम कैसे करती है. इस तकनीक को समझने के लिए सबसे पहले खून की बनावट को समझना होगा. मोटा-मोटी समझें तो खून के चार हिस्से होते हैं. लाल रक्त कण, श्वेत रक्त कण, प्लाज्मा और प्लेटलेट्स. जो लाल रक्त कण और श्वेत रक्त कण हैं, वो प्लाज्मा में ही तैरते रहते हैं. इसके अलावा प्लाज्मा में ही रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है, जिसे एंटीबॉडीज कहते हैं. यही एंटीबॉडीज किसी रोग से लड़ती है. जब एक बार ये एंडीबॉडी किसी रोग से लड़ लेती है और जीत जाती है तो फिर कुछ कोशिकाएं उस रोग को हमेशा के लिए याद कर लेती हैं. अगर फिर से उस रोग का हमला होता है तो एंटीबॉडीज के साथ ये कोशिकाएं भी उस बीमारी से लड़ने लगती हैं और जल्दी-जल्दी एंटीबॉडीज बनाने लगती हैं.

इसी वजह से अब भारत के डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने ये तय किया है कि कोरोना की वजह से पहले बीमार हुए और फिर उससे ठीक हुए लोगों के शरीर से प्लाज्मा निकाला जाए और उसे कोरोना से पीड़ित के शरीर में ट्रांसप्लांट किया जाए. मकसद ये है कि निकाले गए प्लाज्मा में वो एंटीबॉडीज मौजूद होंगी, जो कोरोना से लड़ती हैं, इसलिए ये एंटीबॉडीज नए शरीर में जाकर भी बीमारी से लड़ पाएंगी. हालांकि इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने इस प्रयोग के लिए सिर्फ उन्हीं लोगों को चुना है, जो कोरोना से गंभीर रूप से प्रभावित हैं और वेंटीलेटर पर हैं. चूंकि अभी ये इलाज का आधिकारिक तरीका नहीं है और इसका ट्रायल चल रहा है, इसलिए गंभीर रूप से बीमार मरीजों पर ही इसका ट्रायल किया जाएगा. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के डॉक्टर मनोज मुरहेकर ने इस बात की तस्दीक की है कि इस तकनीक के जरिए दुनिया के दूसरे देशों में सफल इलाज हुआ है.

दुनिया में जब इबोला वायरस ने तबाही मचाई थी, तब भी प्लाज्मा थेरेपी के जरिए इलाज खोजने की सफल कोशिश हुई थी. इसके लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से विस्तार से एक गाइडलाइन जारी की गई थी. इसमें इबोला से बीमार होकर ठीक हुए लोगों का खून और प्लाज्मा निकालकर उससे इबोला संक्रमित लोगों का इलाज किया गया था और इसमें सफलता मिली थी. अब एक बार फिर से कोरोना से बचने के लिए भी इसी तकनीक का इस्तेमाल करने की कवायद हो रही है. चीन के वैज्ञानिकों ने इसी तकनीक के जरिए 10 मरीजों का सफल इलाज करने का दावा भी किया है. चीनी वैज्ञानिकों का दावा है कि प्लाज्मा ट्रांस्प्लांट करने के तीन दिनों के अंदर कोरोना पीड़ित लोगों में सुधार दिखने लगा था.

अब ये दावा तो चीन का है. भारत में ये तकनीक कितनी कारगर होती है, आने वाले दिनों में पता चल ही जाएगा. कोरोना से पीड़ित होने के बाद ठीक होकर अपने-अपने घर गए केरल के लोगों ने अपना प्लाज्मा देने की हामी भर दी है. हम सिर्फ इस बात की उम्मीद जता सकते हैं कि वैज्ञानिकों का ये प्रयोग सफल हो और दुनिया को इस बीमारी से जल्द से जल्द निजात मिले.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget