एक्सप्लोरर

'सावधान इंडिया' से सुशांत सिंह की छुट्टी किये जाने के बाद अब सामने आई स्टार भारत चैनल की प्रतिक्रिया

सिने ऐंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन के सचिव सुशांत सिंह ने कहा कि भारतीय नागरिकता संशोधन कानून धर्म के आधार पर विभाजन करने वाला कानून है, जिसके वे सख्त खिलाफ हैं.

मुंबई: पिछले 7 सालों से लोकप्रिय टीवी शो 'सावधान इंडिया' को होस्ट करते आ रहे जाने-माने अभिनेता सुशांत सिंह ने CAA और दिल्ली के छात्रों के साथ पुलिस द्वारा की गई हिंसा के विरोध में सोमवार को मुंबई यूनिवर्सिटी में आयोजित एक प्रदर्शन में हिस्सा लिया था. उसी रात उन्हें स्टार भारत चैनल की तरफ से 'सावधान इंडिया' में एक होस्ट के तौर पर हटाए जाने का मैसेज आ गया था.

शो में अपनी पारी के खत्म होने का ऐलान खुद ट्विटर पर सुशांत सिंह ने किया था, जिसके बाद अटकलों का दौर शुरू हो गया था कि सुशांत को विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने की कीमत चुकानी पड़ी है. सुशांत ने इस मसले पर एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए इस मामले में खुलकर बात करने से इनकार कर दिया था और कहा था कि ये मात्र संयोग भी हो सकता है और वे इसका ज्यादा मतलब निकालकर इसपर चर्चा नहीं करना चाहते हैं.

इस पूरे मसले पर अब स्टार भारत के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर अपनी सफाई पेश की है. चैनल के प्रवक्ता ने कहा, "स्टार भारत 'सावधान इंडिया' में बदलाव के मद्देनजर कुछ प्रतिक्रियाओं को लेकर व्यथित है. 'सावधान इंडिया' हमेशा से ही अपने फॉर्मेट के साथ प्रयोग करता रहा है और अपने 7 सालों के सफर के दौरान वह एक से अधिक प्रेजेंटर्स का भी इस्तेमाल करता रहा है. मौजूदा प्रेजेंटर (सुशांत सिंह) को अक्टूबर, 2019 में वापस शो में लाया गया था, जिनका अनुबंध 15 जनवरी, 2020 को खत्म होना था. 'सावधान इंडिया' के अगले फॉर्मेट में प्रेजेंटर की जरूरत नहीं है और यही वजह है कि कोई नया अनुबंध नहीं बनाया गया है. चैनल का अपना कोई राजनीतिक नजरिया नहीं है और न ही वह अपने द्वारा अनुबंधित कलाकारों के विचारों को प्रभावित करने की उसकी कोई मंशा है."

उल्लेखनीय है प्रदर्शन के एक दिन बाद यानी मंगलवार को ट्विटर पर 'सावधान इंडिया' के साथ अपनी पारी के अंत का ऐलान करने वाले सुशांत सिंह से जब एक फॉलोअर ने पूछा, "क्या आपको सच बोलने की कीमत चुकानी पड़ी है"? इसका जवाब देते हुए सुशांत ने लिखा - बहुत छोटी सी कीमत मेरे दोस्त. भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू को क्या जवाब देंगे?"

एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए सिने ऐंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन के सचिव सुशांत सिंह ने कहा कि भारतीय नागरिकता संशोधन कानून धर्म के आधार पर विभाजन करने वाला कानून है, जिसके वे सख्त खिलाफ हैं. उन्होंने दिल्ली में छात्रों के खिलाफ पुलिस की बर्बरता पर भी अपनी नाराजगी जताई और प्रदर्शन को छात्रों का बुनियादी हक बताया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री, काजी तौकीर ने जीते 5 लाख रुपये
'बिग बॉस 20': पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री, काजी तौकीर ने जीते 5 लाख रुपये
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर भारती सिंह ने दी बधाई, बोलीं- उन्होंने पीढ़ियों को...
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर भारती सिंह ने दी बधाई, बोलीं- उन्होंने पीढ़ियों को...
YouTube वीडियो से करोड़ों में कमाते हैं ये 7 सेलेब्स, अब Salman Khan ने ली ग्रैंड एंट्री
YouTube वीडियो से करोड़ों में कमाते हैं ये 7 सेलेब्स, अब Salman Khan ने ली ग्रैंड एंट्री
कंट्रोल रूम से हॉट सीट तक, ऐसा दिखता है अमिताभ बच्चन के KBC का सेट, देखें Inside फोटोज
अंदर से ऐसा दिखता है अमिताभ बच्चन के शो 'केबीसी' का सेट, देखें इनसाइड तस्वीरें

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget