एक्सप्लोरर

हुमा कुरैशी ने कपिल शर्मा के लिए गाया ऐसा गाना, सारी जिंदगी फ्लर्ट करना भूल जाएंगे कॉमेडी किंग

The Kapil Sharma Show New Promo: 'द कपिल शर्मा शो' अपने नये सीजन और टीम के साथ टीवी पर वापसी कर चुका है. शो में नये मेहमान के तौर पर बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी नजर आएंगी.

The Kapil Sharma Show New Promo: सोनी के सुपरहिट कॉमेडी शो द कपिल शर्मा (The Kapil Sharma Show) अपने नये सीजन के साथ आ चुका है. नई टीम और नये सीजन के साथ कपिल एक बार फिर कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आ रहे हैं. इस बार शो में बॉलीवुड और स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारे मेहमान बनकर शामिल होंगे. फिलहाल शो का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें एक बॉलीवुड दीवा ने कपिल शर्मा की बोलती बंद कर दी. स्टेज पर आते ही इस अभिनेत्री ने फ्लर्टी कपिल शर्मा के तोते उड़ा दिए. ये कोई और नहीं बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्री हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) हैं जो अपनी वेब सीरिज महारानी सीजन 2 (Maharani Season 2) का प्रोमोशन करने कपिल शो में शिरकत करेंगी.  

Sony टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये लेटेस्ट प्रोमो वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में हुमा कुरैशी ग्रीन आउटफिट में स्टेज पर एंट्री लेते दिख रही हैं. वह काफी चियरफुल अंदाज में स्टेज पर आती हैं तो कपिल शर्मा उनका वेलकम करने के लिए गाना गा रहे हैं. कपिल, हुमा कुरैशी के लिए हम्मा-हम्मा गाने की पैरोडी गाते हैं जिसके बाद हुमा उनके साथ स्टेज पर हल्का-फुल्का डांस करने लगती हैं. इसके बाद हुमा कपिल से इच्छा जाहिर करती हैं कि वह भी उनके लिए गाना गाएंगी.

ये सुनकर कपिल खुश हो जाते हैं तब हुमा कपिल के लिए 'भैया मोरे राखी के बंधन को निभाना' गाना गाती हैं. हुमा का गाना सुनते ही कपिल की बोलती बंद हो जाती है और चेहरे का रंग उड़ जाता है. हुमा फिर कपिल को राखी बांधने की कोशिश करती दिखाई दे रही हैं जिस पर एक्टर का रिएक्शन काफी फनी है. हुमा के इस अंदाज को देख शो में बैठे दर्शक हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाते हैं. कपिल की हालत देख लगता है कि अब वह अपने शो में आई किसी अभिनेत्री या फीमेल स्टार से फ्लर्ट करने की कोशिश नहीं करेंगे. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

बता दें कि, द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show Promo) 10 सितंबर 2022 से हर शनिवार से रविवार 9.30 बजे सोनी टीवी पर शुरू हो चुका है. इस बार शो में नए कॉमेडियन शामिल हुए हैं. कपिल की पहले की टीम के कॉमेडी धुरंधर शो छोड़ चुके हैं. कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह, चंदन प्रभाकर समेत और भी कई कॉमेडियन रिप्लेस हो गए हैं. अब नए कॉमेडियन के साथ कपिल शर्मा नया सीजन लेकर आए हैं. नई टीम में कीकू शारदा, सिद्धार्थ सागर, गौरव दुबे, सुमोना चक्रवर्ती दिखाई देंगे. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serials Spoiler: फिनाले से पहले अनुपमा को लगा तगड़ा झटका, वसुधा को मारने की धमकी देगा अजय
फिनाले से पहले अनुपमा को लगा तगड़ा झटका, वसुधा को मारने की धमकी देगा अजय
'गोपी बहू' से मिली पहचान, अब एक्टिंग से दूर क्या कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?
'गोपी बहू' से मिली पहचान, अब एक्टिंग से दूर क्या कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?
TV Serial Spoilers: चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget