एक्सप्लोरर

बिग बॉस कंटेस्टेंट रहीं नोरा फतेही को आइटम नंबर्स से मिल रही है शोहरत

बॉलीवुड के आइटम नंबर्स दे चुकीं नोरा फतेही 'बिग बॉस' में नजर आईं और 'बाहुबली : द बिगनिंग' में उनके डांस नंबर 'मनोहारी' ने लोगों का ध्यान उनकी तरफ आर्कषित किया.

नोरा फतेही बॉलीवुड में अभिनेत्री बनने के लिए कुछ साल पहले कनाडा से भारत आई थीं. उनके शुरुआती दिनों में 'रोर्र : टाईगर ऑफ सुंदरबंस' और 'क्रेजी कुक्कड फैमिली' में काम भी मिला, लेकिन इन परियोजनाओं से उन्हें खास लोकप्रियता नहीं मिली.

फिर इसके बाद वह 'बिग बॉस' में नजर आईं और 'बाहुबली : द बिगनिंग' में उनके डांस नंबर 'मनोहारी' ने लोगों का ध्यान उनकी तरफ आर्कषित किया. लोगों के जुबान पर नोरा नाम चढ़ने लगा और फिर अभिनेत्री ने 'सत्यमेव जयते' का गाना 'दिलबर' और 'बाटला हाउस' का गाना 'साकी साकी' में अपने डांस से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया.

27 साल की यह अभिनेत्री बॉलीवुड की नई डांसिंग सेंसेशन के रूप में उभर कर सामने आ रही हैं. वहीं अब तक मिली प्रसिद्धि का सारा श्रेय अभिनेत्री अपने डांस नंबर्स को देती है.

नोरा ने कहा, "मैंने एक अभिनेत्री के रूप में अपना करियर शुरू किया, लेकिन मेरे अभिनय कौशल पर बहुत ध्यान नहीं दिया गया और फिर मैंने वो सारे काम करना शुरू कर दिया, जो काम मुझे मिलता गया. मुझे हिट गानों में शामिल होने का अवसर मिला और मैंने उनके माध्यम से अपने डांस स्किल का प्रदर्शन करने की कोशिश की. एक प्रशिक्षित डांसर नहीं होने के बावजूद, मैं एक डांस सेंसेशन बन गई, जिसकी मुझे 10 साल पहले तक उम्मीद भी नहीं थी."

उन्होंने आगे कहा, "मैं अब जहां भी हूं वह सिर्फ अपने डांस की वजह से हूं. मेरे डांस के कारण लोगों ने मुझ पर ध्यान देना शुरू किया. मुझे लगता है कि मेरे डांस परफोर्मेस मेरे ब्रांड को एक कलाकार के रूप में विकसित करने में मदद कर रहे हैं. कई सारी परियोजनाएं, जिनमें अभिनय भूमिकाएं भी शामिल हैं, उनमें मुझे काम करने का मौका मिल रहा है. मेरे लिए दरवाजे खुल गए हैं."

अभिनय करना हमेशा से नोरा की प्राथमिकता रही है. हाल ही में 'बाटला हाउस' में अपने डांस मूव्स को फ्लॉन्ट करने के अलावा नोरा को एक कैमियो भूमिका में अपने अभिनय कौशल को दिखाने का मौका भी मिला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: वसुधा की फेक प्रेग्नेंसी से मचेगा हंगामा, शाह हाउस में प्रॉपर्टी को लेकर बवाल
वसुधा की फेक प्रेग्नेंसी से मचेगा हंगामा, शाह हाउस में प्रॉपर्टी को लेकर बवाल
'खतरों के खिलाड़ी' में गौरव खन्ना ने मुझे बहुत परेशान किया', शगुन शर्मा का दावा
'खतरों के खिलाड़ी' में गौरव खन्ना ने मुझे बहुत परेशान किया', शगुन शर्मा का दावा
क्या इस शख्स को डेट कर रही हैं निया शर्मा? मालदीव वेकेशन की तस्वीरों ने मचाई हलचल
क्या इस शख्स को डेट कर रही हैं निया शर्मा? मालदीव वेकेशन की तस्वीरों ने मचाई हलचल
9 की उम्र में दिए ऑडिशन, 14 की उम्र में खरीदा घर, मां ने बदल दी 'मुसाफिर कैफे' की एक्ट्रेस महिमा मकवाना की जिंदगी
9 की उम्र में दिए ऑडिशन, 14 की उम्र में खरीदा घर, मां ने बदल दी महिमा मकवाना की जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget