एक्सप्लोरर

‘घर तोड़ने वाली’ कहने पर Sreejita De पर भड़की Tina Datta की मां, कहा- ‘सबूत के साथ साबित करना होगा’

Tina Datta Mother On Sreejita De: टीवी शो ‘बिग बॉस 16’ में श्रीजिता डे ने कहा था कि टीना दत्ता ने कई लोगों के घर तोड़े हैं. अब एक्ट्रेस की मां ने श्रीजिता की क्लास लगाई है.

Tina Datta Mother On Sreejita De Statement: टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ से एविक्ट हो चुकीं श्रीजिता डे (Sreejita De) ने अपनी को-कंटेस्टेंट और को-स्टार टीना दत्ता (Tina Datta) के बारे में काफी कुछ बोला था. उन्होंने टीना को ‘अटेंशन सीकर’ और ‘होम ब्रेकर’ तक कह दिया था. अब टीना की मां ने श्रीजिता डे पर गुस्सा जाहिर किया है और उन्हें इस बात का सबूत दिखाने के लिए कहा है.

श्रीजिता डे पर भड़कीं टीना दत्ता की मां

टीना दत्ता की मां ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया है कि वह श्रीजिता डे से पर्सनली इस स्टेटमेंट के बारे में बात करना चाहती हैं और वह उनसे इस बात का सबूत दिखाकर साबित करने के लिए भी कहेंगी. इंडिया टुडे संग बातचीत में टीना दत्ता की मां मधुमिता दत्ता ने कहा, “मुझे लगा कि ‘बिग बॉस’ श्रीजिता से सवाल करने के लिए सही जगह नहीं था. मैं उनसे शो में जवाब नहीं चाहती थी. घर से बाहर आने के बाद मैं उनसे जवाब चाहती थी. ऐसा बोला गया है कि टीना ने बहुत बहुतों के घर तोड़े हैं. तो उसे (श्रीजिता) कम से 4-5 घर सबूत के साथ दिखाना होगा. अगर टीना ने सच में घर तोड़े हैं तो वो लोग भी तो बोलेंगे ना.”

टीना की मां ने श्रीजिता की शादी पर उठाए सवाल

टीना की मां ने कहा कि एक्ट्रेस के पिता श्रीजिता के स्टेटमेंट से बहुत खफा हैं और वह प्रूफ के साथ जवाब चाहते हैं. टीना की मां ने कहा, “उसने टीना को नीचे दिखाया तो उसने खुद को भी नीचे गिराया. उसने ऐसी बात की, जिसमें एक पर्सेंट भी सच्चाई नहीं है. क्या बाहर आकर वह प्रूफ दे पाएगी. आपने ऐसी बात क्यों की, जिसमें कोई सच्चाई नहीं है? उसने कहा कि टीना ने घर तोड़ा, इसलिए उसका घर नहीं बसा. आज के समय में कई लड़के-लड़कियां हैं, जो शादी नहीं करना चाहते हैं. उन्हें अकेले रहना है. तो इसका मतलब ये है कि वह घर तोड़ने वाली है? उसकी (श्रीजिता) की शादी हो गई क्या? बंगाली होकर बंगाली को नीचे दिखाया.”

यह भी पढ़ें- जब ‘रामायण’ की सीता को ‘लक्ष्मण’ से हो गया था प्यार, शादी से ठीक पहले इस वजह से तोड़ लिया था रिश्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: वसुधा की फेक प्रेग्नेंसी से मचेगा हंगामा, शाह हाउस में प्रॉपर्टी को लेकर बवाल
वसुधा की फेक प्रेग्नेंसी से मचेगा हंगामा, शाह हाउस में प्रॉपर्टी को लेकर बवाल
'खतरों के खिलाड़ी' में गौरव खन्ना ने मुझे बहुत परेशान किया', शगुन शर्मा का दावा
'खतरों के खिलाड़ी' में गौरव खन्ना ने मुझे बहुत परेशान किया', शगुन शर्मा का दावा
क्या इस शख्स को डेट कर रही हैं निया शर्मा? मालदीव वेकेशन की तस्वीरों ने मचाई हलचल
क्या इस शख्स को डेट कर रही हैं निया शर्मा? मालदीव वेकेशन की तस्वीरों ने मचाई हलचल
9 की उम्र में दिए ऑडिशन, 14 की उम्र में खरीदा घर, मां ने बदल दी 'मुसाफिर कैफे' की एक्ट्रेस महिमा मकवाना की जिंदगी
9 की उम्र में दिए ऑडिशन, 14 की उम्र में खरीदा घर, मां ने बदल दी महिमा मकवाना की जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget