एक्सप्लोरर

Bigg Boss 13: घर से बेघर हुए अबु मलिक ने खोले बड़े राज, शो को बताया स्क्रिप्टिड

Bigg Boss 13: अबु मलिक ने घर से बेघर होने के बाद शो और घर के अंदर के बारे में कई बड़े और हैरन कर देने वाले खुलासे किए हैं.

Bigg Boss 13: रियलिटी शो बिग बॉस 13 में तीसरा एलिमिनेशन हो गया है. नॉमिनेट हुए चार मेल कंटेस्टेंट्स में से अबु मलिक एलिमिनेट हो गए हैं. घर से बेघर होने के बाद अबु मलिक ने इस शो के बारे में  साथ ही सभी कंटेस्टेंट्स के बारे में भी अपने विचार सभी के साथ शेयर किए.

घर में करीब तीन हफ्ते गुजार चुके अबु मलिक ने बताया है कि बिग बॉस के घर में इस बार सबसे ज्यादा प्लानिंग रश्मि देसाई, देवोलीना, माहिरा और शेफाली बग्गा कर रही हैं. इसके साथ ही अबु मलिक ने अपने अनुसार ये भी बताया कि गेम प्लानिंग के हिसाब से कौन से पांच कंटेस्टेंट्स फिनाले में पहुंच सकते हैं.

अबु मलिक का मानना है कि टॉप पांच में तीन लड़कों का जाना तो तय है जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम और पारस हैं. लड़कियों में शहनाज, रश्मि और शेफाली हो सकती हैं.

इसके साथ ही घर से बाहर आने के बाद अबु मलिक ने सिद्धार्थ डे के बारे में भी बातें की. दरअसल, दर्शकों का मानना है कि सलमान खान सिद्धार्थ डे के प्रति बायस है और उनकी साइड ज्यादा लेते हैं. इस बारे में बात करते हुए अबु मलिक ने कहा, "यह तो पता नहीं. सिद्धार्थ डे हमेशा कुछ ना कुछ कहता रहता था. फिर चाहे वह न्यूज में आने के लिए करता था या फिर किसी और वजह से. अब हम लोग बात कर रहे हैं इसका मतलब कुछ तो था ना."

इसके साथ ही शो के अंदर की बातों के बारे में बात करते हुए अबु मलिक ने कहा, "टास्क को लेकर जितनी भी चीजें होती हैं वो सब क्रिएटिव टीम देखती है. किसको क्या देना है और क्या टास्क नहीं देना है यह उनकी स्क्रिप्टिंग पर आधारित होता है."

अबु मलिक ने सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के विवाद पर भी बात की. दरअसल रश्मि ने सिद्धार्थ पर टच करने का आरोप लगाया था. इस बारे में बात करते हुए अबु मलिक ने कहा, "वह ऐसा इंसान नहीं है. सिद्धार्थ में इतना है कि वह झगड़ा करते हुए करीब आ जाते है. मुझे नहीं लगता उन्होंने जानबूझकर ऐसा किया होगा, अगर हाथ लगा भी है तो."

शहनाज के सवाल पर अबु ने कहा, "वो बन कर बात करती हैं. जितना भोली बन रही हैं वो सब बकवास है. उसे मजा आ रहा है, लोगों को और सलमान को भी." बता दें कि अबु मलिक से पहले दलजीत कौर और कोएना मित्रा घर से बेघर हो चुकी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 साल तक टीवी से दूर क्यों रहीं रश्मि देसाई? बोलीं- 'मेरा करियर खत्म हो गया है'
4 साल तक टीवी से दूर क्यों रहीं रश्मि देसाई? बोलीं- 'मेरा करियर खत्म हो गया है'
हर्षवर्धन बेनीवाल मारपीट मामला: एजाज खान महाराष्ट्र साइबर सेल के कार्यालय पहुंचे, दर्ज कराएंगे बयान
हर्षवर्धन बेनीवाल मारपीट मामला: एजाज खान महाराष्ट्र साइबर सेल के कार्यालय पहुंचे
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'बिग बॉस 20': काजी तौकीर ने ठुकराया था एकता कपूर का ऑफर? उदिति सिंह को आई एक्स को किया याद
काजी तौकीर ने ठुकराया था एकता कपूर का ऑफर? उदिति सिंह को आई एक्स को किया याद

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget