By: एबीपी न्यूज़ | Updated at : 11 Jun 2018 08:00 AM (IST)
मुंबई: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने टेलीविजन सीरियल 'क्वांटिको' को लेकर विवादों में फंसी नजर आ रही हैं. बीते दिनों प्रियंका के ऊपर अपने सीरियल में भारतीयों की छवि खराब करने के आरोप लगे थे. मगर अब अभिनेत्री ने उस सीक्वेंस के लिए माफी मांगी है जिसमें कुछ भारतीयों को आतंकवादियों के रूप में दिखाया गया है.
I’m extremely saddened and sorry that some sentiments have been hurt by a recent episode of Quantico. That was not and would never be my intention. I sincerely apologise. I'm a proud Indian and that will never change.
— PRIYANKA (@priyankachopra) June 9, 2018
'एलेक्स पेरिस' की भूमिका निभा रहीं प्रियंका इस सीक्वेंस में आतंकवाद-रोधी अधिकारी के रूप में भारत-पाकिस्तान शिखर सम्मेलन से कुछ दिन पहले पाकिस्तान को निशाना बनाने के लिए मैनहट्टन में कुछ भारतीयों की तरफ से परमाणु हमले की योजना को नाकाम करती हैं. इस सीक्वेंस के लिए उन्हें भारतीय प्रशंसकों से इस कडी की आलोचना का सामना करना पड़ा.
वहीं, प्रियंका ने इस मामले पर रविवार को ट्वीट किया, "क्वांटिको के इस हालिया एपिसोड से कई लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है जिसके लिए मुझे बहुत दुख है और मैं माफी चाहती हूं. मेरा इरादा कभी भी किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था. मुझे भारतीय होने पर गर्व है और ये कभी नहीं बदलेगा."
रिपोर्ट्स के अनुसार, 'द ब्लड ऑफ रोमियो' टाइटल वाला एपिसोड एक जून को प्रसारित हुआ था. एफबीआई एजेंट के रूप में प्रियंका भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले सम्मेलन से कुछ ही दिन पहले इस योजना को नाकाम कर देती हैं.
लेजेंड हैं तो सिर पर बैठा लें..., मैरी कॉम पर बरसीं उदिति सिंह, माही विज बोलीं- 'हम भी प्राइड हैं'
'ये इरफान खान की सस्ती कॉपी है...' आसिफ खान पर किसने किया ऐसा कमेंट?
TMKOC Promo: जेठालाल की बांहों में दिखीं बबीता जी, फैंस बोले- 'दया भाभी गोकुलधाम वापस आओ'
KBC 18: कंटेस्टेंट ने दहेज के लिए झेला ससुराल का जुल्म, कहानी सुन अमिताभ बच्चन हुए इमोशनल
TV Serial Spoilers: स्नेहा की झूठी प्रेग्नेंसी का खुलासा, देव-फूल के बीच बढ़ेंगी नजदीकियां
सिंधिया के सामने युवक ने कहा- 'रोड नहीं बनी तो वोट नहीं देंगे', मंत्री ने लगाई फटकार
भारत में एशियन गेम्स लाइव कैसे और कहां देखें? जानें 19 सितंबर का पूरा शेड्यूल
'इधर बदतमीजी बहुत है...' जब बॉलीवुड पर भड़के लकी अली, इस वजह से छोड़ दिया गाना
MP हाईकोर्ट के जज का बड़ा फैसला, रिटायर होने पर 1 करोड़ करेंगे दान