News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

BB10: पहले दिन ही छिड़ गई 'हुकूमत की जंग', सेलिब्रिटीज के लिए मुसीबत बने इंडियावाले

Share:
नई दिल्ली: मोस्ट अवेटेड रिएलिटी शो 'बिग बॉस 10' का आगाज हो चुका है. इस बार ये शो प्रीमियर के दौरान से ही सुर्खियों में हैं क्योंकि इसमें मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह के छोटे भाई की पत्नी आकांक्षा शर्मा भी हैं. आंकाक्षा ने प्रीमियर के दौरान ही अपने ससुराल को लेकर कुछ ऐसी बातें कह दीं कि हर तरफ उसी बात की चर्चा है. खैर, ये हॉट न्यूज़ तो है ही और चलता भी रहेगा लेकिन आपको बताते हैं कि इस घर में पहले दिन क्या-क्या हुआ. डालते हैं एक नजर! बिग बॉस का दसवां सीजन बाकियों से अलग है क्योंकि इसमें इंडियावालों (आम लोगों) को भी जगह मिली है. शो में कुल 15 प्रतिभागी हैं जिसमें 8 इंडियावाले हैं और 7 सेलिब्रिटीज हैं. इस घर में सारा खेल फुटेज लूटने का है और पहले दिन तो यहां पर इस मामले में इंडियावाले सेलिब्रिटीज पर भारी पड़ गएं. पहले टास्क में ही हुई भिड़ंत malik बिग बॉस ने पहले ही दिन दो टीमें बना दीं. एक सेलिब्रिटीज की और दूसरी इंडियावालों की. इंडियावाले घर के मालिक की भूमिका में हैं जिन्हें कोई काम नहीं करना और सेलिब्रिटीज सेवक की भूमिका में हैं. मालिक कोई कार्य खुद नहीं करेंगे, हर कार्य, खाना बनाना, कपड़े धोना साफ सफाई जैसे सारे काम सेवकों को करने हैं. मालिक कभी भी 'हुक्म की घंटी' बजाकर सेवक से फरमाइश कर सकते हैं. घर के मालिक अपने मन से सेवकों के लिए नए नियम बना सकते हैं. इसके बाद से कभी खराब खाने, कभी चाय तो कभी सफाई की बात पर दोनों टीमों में खटपट शुरू हो गई. नॉमिनेशन के बाद भड़क गए मनु पंजाबी जब पहले दिन नॉमिनेशन की बात हुई तो सारे प्रतिभागी आश्चर्यचकित रह गए. इसमें नियम ये था कि इंडियावाले सिर्फ सेलिब्रिटीज  को नॉमिनेट करेंगे. सेलिब्रिटीज की टीम से मोनालिस और गौरव चोपड़ा नॉमिनेट हुए हैं. lead-nomination इसके बाद बिग बॉस ने सेलिब्रिटीज से कहा कि वो इंडियावालों में से किन्ही दो को आपसी सहमति से नॉमिनेट कर सकते हैं. फिर क्या था सेलिब्रिटीज ने इंडियावालों की टीम से मनु पंजाबी और प्रियंका को नॉमिनेट किया. नॉमिनेशन के बाद मनु पंजाबी का काफी मूड खराब हुआ. उनको लगता है कि वो काफी तेज हैं इसलिए सेलिब्रिटीज ने उन्हें नॉमिनेट किया है. आज रात आप देखेंगे कि मनु पंजाबी बानी से भिड़ी प्रियंका जग्गा पहले दिन से ही घर में माहौल गरम है. प्रियंका जग्गा और बानी की पहले दिन ही आपस में भिड़त हो गई. वजह जानकर आपको भी हैरानी होगी. दरअसल प्रियंका जग्गना ने वानी से उनके उम्र के बारे में पूछ लिया. बानी बिना जवाब दिए वहां से निकल गईं तो प्रियंका को गुस्सा आ गया. इसी वजह से प्रियंका ने बानी को नॉमिनेट भी किया. ओम स्वामी की बातें सुन आपका भी दिमाग हिल जाएगा पहले ही कई बार विवादों में रहने वाले ओम स्वामी इस घर में भी ऐसी ही बातें कर रहे हैं जिसे जान आप भी आश्चर्यचकित रह जाएंगे. बिग बॉस के प्रीमियर के दौरान पहले तो ओम स्वामी ने दीपिका पादुकोण को पहचानने से इंकार कर दिया और उनसे एक दूसरी एक्ट्रेस के बारे में ऐसी बात कही जो बहुत ही भद्दी थी. हालांकि इस घऱ में फुटेज के लिए लोग ऐसी ही उल्टी सीधी हरकत करते रहते हैं. पहले ही दिन ओम स्वामी ने अपने बारे में एक हास्यास्पद खुलासा भी किया. ओम स्वामी ने बताया कि हर कोई जन्म के समय रोता है लेकिन वो खुद बोलते हुए पैदा हुए थे. ओम स्वामी ने कहा, 'मेरे गुरू जी बताते हैं कि जन्म के समय मैं रोने की बजाय बोलने लगा था.' ये सुनने के बाद जैसा आपका रिएक्शन है वैसा ही घरवालों का भी था. अभी तो ये शुरूआत है...आगे-आगे देखिए स्वामी जी ऐसे कितने खुलासे करते हैं. team हालांकि आज आपको ये देखने को मिलेगा कि स्वामी जी ने कुछ ऐसा कहा है जिसकी वजह से सारे प्रतिभागी उनके खिलाफ हो गए हैं और वो बन गए हैं इस घर के पहले विलने. कलर्स ने एक प्रोमो जारी किया है जिसमें आकांक्षा कह रही हैं कि गुरू जी जब बातें पता ना हों तो बोलते नहीं हैं. लोपामुद्रा कह रही हैं कि 'आप दादागरी नहीं कर सकते. संत हैं संत की तरह रहिए.' घर में साफ-सफाई को लेकर मच रहा है बवाल पहले दिन से ही घर में साफ-सफाई को लेकर झगड़ा शुरू हो चुका है. बानी इसे मामले में काफी गंभीर हैं और गंदगी बर्दाश्त नहीं कर सकतीं. जब उन्होंने इस बारे में बात करनी चाही तो मनु पंजाबी को गुस्सा आ गया. इसके बाद वो नॉमिनेट हो गए तो और भी भड़क गए. इन सब बातों से खींझ चुके मनु अब सेलिब्रिटिज के लिए बड़ी मुसीबत बनने वाले हैं और फिलहाल तो इंडियावले ही इस घर में रूल कर रहे हैं. यहां देखिए प्रोमो
Published at : 18 Oct 2016 12:32 PM (IST) Tags: Day 1 Om Swami BB10 Priyanka Jagga Bigg Boss 10
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

विजय देवरकोंडा के भाई आनंद ने किया 'वदिना' का परिवार में स्वागत, रश्मिका मंदाना के लिए किया खास पोस्ट

विजय देवरकोंडा के भाई आनंद ने किया 'वदिना' का परिवार में स्वागत, रश्मिका मंदाना के लिए किया खास पोस्ट

Dostana 2: करण जौहर की मूवी में हुई इस खूबसूरत हसीना की एंट्री, अब जल्द ही शुरू होगी शूटिंग

Dostana 2: करण जौहर की मूवी में हुई इस खूबसूरत हसीना की एंट्री, अब जल्द ही शुरू होगी शूटिंग

धुरंधर vs टॉक्सिक क्लैश: प्री-बॉक्स ऑफिस रेस में आगे निकले यश, रणवीर सिंह को लगा झटका

धुरंधर vs टॉक्सिक क्लैश: प्री-बॉक्स ऑफिस रेस में आगे निकले यश, रणवीर सिंह को लगा झटका

अपनी पत्नी को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करते विजय देवरकोंडा, जानें रश्मिका मंदाना का क्या है हाल

अपनी पत्नी को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करते विजय देवरकोंडा, जानें रश्मिका मंदाना का क्या है हाल

The Kerala Story 2 Box Office: ‘द केरल स्टोरी 2’ को मिलेगी बड़ी ओपनिंग, 2026 की तीसरी बिगेस्ट ओपनर बन सकती है फिल्म

The Kerala Story 2 Box Office: ‘द केरल स्टोरी 2’ को मिलेगी बड़ी ओपनिंग, 2026 की तीसरी बिगेस्ट ओपनर बन सकती है फिल्म

टॉप स्टोरीज

अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट

अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट

अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में चला बल्ला

अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में चला बल्ला

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें