एक्सप्लोरर

क्या Ram Charan के हाथ लग गया है कोई हॉलीवुड प्रोजेक्ट, एक्टर ने दिया इशारा

Ram Charan Hollywood Debut: ऑस्कर में जीत हासिल कर राम चरण ने भारत वापसी कर ली है. हाल ही में मीडिया से मुखातिव होने के साथ उन्होंने अपने हॉलीवुड डेब्यू का इशारा भी दे दिया है.

Ram Charan Hollywood Debut: तेलुगु स्टार राम चरण (Ram Charan) इन दिनों ऑस्कर में अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' की बड़ी जीत का जश्न मना रहे हैं. मार्च 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े. सुपरहिट ट्रैक, 'नाटू नाटू' को 95 वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ गीत के तहत प्रतिष्ठित ऑस्कर से सम्मानित किया गया. विजेता एमएम कीरवानी, चंद्र बोस, निर्देशक एसएस राजामौली, राम चरण और जूनियर एनटीआर सहित पूरी 'आरआरआर' टीम ने लॉस एंजिल्स में हुए अकादमी पुरस्कार समारोह में हिस्सा लिया. हाल ही में राम चरण अपनी इस जीत के बाद भारत लौटे और मीडिया से मुखातिव हुए. यहां उन्होंने अपने हॉलीवुड डेब्यू के बारे में संकेत दिए. 

राम चरण करेंगे हॉलीवुड डेब्यू

मीडिया से बातचीत के दौरान राम चरण से उनके हॉलीवुड डेब्यू के बारे में सवाल किया गया. हालांकि, अभिनेता ने कुछ खास खुलासा नहीं किया, लेकिन उन्होंने कुछ साइन करने का संकेत यहां जरूर दे दिया है. उन्हें ये कहते हुए सवाल को टाल दिया कि मुझे नहीं पता. हम इस पर काम कर रहे हैं. लेकिन, अभी ये कहना जल्दबाजी होगा. सब कुछ एक प्रक्रिया है. ये जरूर होगा. मेरी मां कहती हैं नजर नहीं लगनी चाहिए. हर कोई ऐसी इंडस्ट्री में काम करना चाहता है जहां टैलेंट की सराहना हो.' 

ऑस्कर 2023 में मिली जीत का अभिनेता मना रहे हैं जश्न

बता दें, अमेरिका में भी राम चरण ने एक इंटरव्यू के दौरान हॉलीवुड फिल्मों में काम करने की इच्छा जाहिर की थी. यहां भी उन्होंने हिंट दे दिया था कि उनके हाथ कोई बड़ा प्रोजेक्ट लगा है. खैर देखना होगा कि पैन इंडिया स्टार राम अब विदेशी फिल्मों में अपने अभिनय से दुनियाभर भर के अपने फैंस को कितना लुभाते हैं. फिलहाल तो इंतजार है उनके ऑफिशियल अनाउंसमेंट का. 

राम चरण (Ram Charan) फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म RC15 की फाइनल स्टेज की शूटिंग में बिजी हैं. ये फिल्म जनवरी 2024 में सिनेमाघरों में हिट होने के लिए तैयार है. इसमें कियारा आडवाणी (Kiara Advani) मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. उन्होंने हाल ही में कुरनूल में फिल्म के अहम शेड्यूल की शूटिंग पूरी की. इसके अलावा राम चरण, सलमान खान (Salman Khan) की आगामी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में एक कैमियो रोल प्ले करते भी दिखाई देंगे.

ये भी पढ़ें:

Anupamaa Spoiler Alert: क्या पति को लेकर पोजेसिव हो गई है अनु? अनुज ने कही ऐसी बात टूट गई अनुपमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फौजी' के बजट का हुआ खुलासा, जानें- प्रभास की फिल्म की कास्ट, कहानी और रिलीज डेट
'फौजी' के बजट का हुआ खुलासा, जानें- प्रभास की फिल्म की कास्ट, कहानी और रिलीज डेट
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को भी 'धमाल' का रहा दबदबा, आखिरी सांसे गिन रही 'अल्फा'- 'वेलकम टू द जंगल', जानें- कलेक्शन
गुरुवार को भी 'धमाल' का रहा दबदबा, आखिरी सांसे गिन रही 'अल्फा'- 'वेलकम टू द जंगल', जानें- कलेक्शन
बेबी शॉवर में खिल उठा सामंथा रुथ प्रभु का चेहरा, परिवार संग मनाई खुशियां, तस्वीरें वायरल
बेबी शॉवर में खिल उठा सामंथा रुथ प्रभु का चेहरा, परिवार संग मनाई खुशियां, तस्वीरें वायरल

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget